न्यूज सिटी, सेंट्रल डेस्क। वैश्विक महामारी कोविड-19 से पूरा विश्व मे संकट गहराया हुआ है। वही इसी बीच भारतीयों का भारतीय रेल के कर्मचारियों के हौसला अफजाई करने के लिए भारतीय रेल ने पेश की अनोखी प्रस्तुति की है। ताकि देशवासियों में कोरोना से जंग जीतने की क्षमता बुलंद हो। इसी बीच भारतीय रेल ने अपने ऑफिसियल ट्वीटर एकाउंट से ट्वीट कर रेल कर्मचारियों के लिए स्लोगन लिखा हुआ एक प्रस्तुति पेश की है जिसमे लिखा है :
https://youtu.be/rr--ForJDeA
" भारतीय रेल के कर्मचारियों की एक प्रस्तुति: जो साथ दे सारा इंडिया… फिर मुस्कुराएगा इंडिया… जो साथ दे सारा इंडिया… फिर जीत जाएगा इंडिया… "
हालांकि इस ट्विटर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को संदेश को भेजा है। ताकि लोगों में कोरोना को हराने की जज्बा और हौसला अफजाई हो। विशेष जानकारी के लिए दिए गए ट्वीटर क्लिप को देखे।
पटना (न्यूज सिटी)। स्वास्थ्य विभाग के प्रिंसिपल सिकरेट्री ने शुक्रवार को पहला अपडेट ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए कहा हैं कि बिहार में कोविड-19 के पॉजिटिव केस मिले है। जो की 30 वर्षीय पीड़ित नालंदा जिला के करमुबेघा निवासी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पीड़ित व्यक्ति कुछ दिन पहले कानपुर से नालंदा जिला अपने घर लौटा था। जिसके बाद उसकी थर्मल स्क्रीनिंग में कोरोना से संक्रमित पाया गया।
https://youtu.be/rr--ForJDeA
हालांकि बिहार में कोरोना मरीजो का आंकड़ा शुक्रवार को 10 बजकर 51 मिनट तक 426 पहुंच गई है।
पटना (न्यूज सिटी)। जदयू नेता मनोज लाल दास मनु ने राजद के दो घण्टे के अनशन के लिए नोबेल पुरस्कार देने वाले कमिटी से राष्ट्रीय जनता दल को यह पुरस्कार देने की अपील की है। इतिहास गवाह है जिस संस्था में एक नौंवी पास या फेल कप्तान हो तो उसका यही हाल होता है। विश्व मे कोई भी दल, आंदोलनकारी या कोई भी संस्था मात्र दो घण्टे के लिये कभी भी अनशन नही किया था। यह रिकॉर्ड ही है, इसलिए नॉवेल पुरस्कार प्राप्त करने का हक राजद का बनता है। वैसे राजद ने सभी काम रिकार्ड ही किया स्कूटर पर कई टन चारा ढोया, एक से एक विद्वान, संघर्षशील, लायक राजनेता के रहते अनुभवहीन को मुख्यमंत्री बनाया,मौका मिलने पर उप मुख्यमंत्री नौंवी पास को बनाया।राजद ऐसी पार्टी देश मे साबित हुई जिसके विपक्ष के नेता सत्र में पूरा समय सदन से गायब रहे और आज जब बिहार की जनता जब कॅरोना से पीड़ित है तो दिल्ली में एसी में बैठ विपक्ष के नेता की भूमिका अदा कर रिकॉर्ड तो बना है।
कभी 17 लाख, कभी 25 लाख तो कभी 35 लाख मजदूरों की देश मे फंसे रहने की बात करते है। कभी 400 बस लेकर कोटा पहुचने का बयान देते है तो पूछते है 1200 बस पटना में कहा भेजे। आज जितने भी मजदूर बाहर है उसमें 85 प्रतिशत उन्ही के पार्टी के शासन काल में बिहार से गए है। इसलिए उनके पास आंकड़ा है बस उन्हें पटना भेजने की जरूरत क्या है सीधे लोगो को लेकर बिहार आये। सरकार उन्हें क्वारेंटन करेगी और घर पहुंचा देगी। वैसे इस मामले पर मीडिया में बने रहने के लिये राजनीति न करे, राज्य सरकार इस विषय पर कार्य कर रही है।
https://youtu.be/rr--ForJDeA
श्री मनु ने दो घण्टे के राजद के अनशन को महज नौटँकी बताते हुए कहा कि बिहार में विपक्ष में होने के नाते राजद को सकारात्मक प्रस्ताव सरकार को देना चाहिए ताकि कोई समाधान निकल सके। केवल राजनीति करने से कोई समस्या का समाधान नही है। वैसे भी राजद नकारात्मक सोच रखती है उससे कुछ आशा करना ब्यर्थ है, क्योंकि जब नेता ही अशिक्षा का एम्बेसडर हो और बाकी जी हुजरी करे तो आशा करना ही व्यर्थ है। वैसे विपक्ष होने के नाते उनकी भी अधिकार बैठता है, वे पहले विभिन्न राज्यो के प्रशाशन से बात कर 1200 सौ बस से लोगो को बिहार के सीमा पर पहुचाये। अगर बस भेजने की कूवत नही है तो ड्रामा बन्द करे।
पटना (न्यूज सिटी)। दुनिया भर में कोरोना वायरस ने दहशत मचा रखा है। वहीं बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी सुखद खबर आ रही है, जहां पटना सिटी के अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आज कोरोना पॉजिटिव 17 मरीजों को एक साथ छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ हुए मरीजों में जहां 6 मरीज मुंगेर जिले के निवासी है, वही नालंदा जिले के 5, बक्सर जिले के 4, सिवान जिले के 1, और पटना का 1 मरीज शामिल है।
आरएमआरआई में कोरोना की तीसरी सैंपल जांच में सभी 17 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आते ही उन्हें 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एंबुलेंस इन सभी 17 मरीजों को उनके घर भेज दिया गया। कोरोना से जिंदगी की जंग जीत लेने से खासे उत्साहित स्वस्थ हुए मरीजों ने इसे लेकर जहां एनएमसीएच के डॉक्टरों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया है, वहीं आम लोगों से भी इस बीमारी का डटकर मुकाबला किए जाने की अपील की है।
https://youtu.be/p9LjZI0POQo
स्वस्थ हुए मरीजों ने इस बीमारी को लेकर लोगों से विशेष एहतियात बरतने की भी अपील की है। स्वस्थ हुए सभी मरीजों ने एक स्वर में लोगों से डॉक्टरों की हर सलाह मानने की अपील करते हुए इस बीमारी का पूरी हिम्मत के साथ मुकाबला किए जाने की भी बात दोहराई है।
वहीं एक साथ 17 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने प्रसन्नता जताते हुए आम लोगों से इस बीमारी को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अस्पताल के नोडल पदाधिकारी अजय कुमार सिन्हा ने इसे अस्पताल के लिए एक बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कहा कि अबतक अस्पताल से 51 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे चुके है।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। वार्ड 49 में समाजसेवियों द्वारा आज 33 वें दिन भी राहत सामग्री का वितरण किया। मौके पर समाजसेवी राकेश सिंह और प्रिंस पाठक ने कहा कि लॉक डाउन समाप्त होने की अवधि तक जरूरतमंदों व निर्धनों के बीच जाकर आटा, चावल, सोयाबीन, कद्दू और डिटॉल साबुन आदि वितरण जारी रहेगा।
साथ ही कहा कि प्रतिदिन 1000 लोगो मे पूरी सब्जी और बुंदिया से भरा पैकेट भोजन का वितरण की गई। मौके पर वितरण कार्यक्रम प्रबुद्ध नागरिकों के सहयोग से किया जाएगा।
पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी द्वारा बिहार के बाहर फंसे लोगों को बिहार लाने के स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग को जदयू नेता मनोज लाल दास मनु ने समर्थन करते हुए कहा कि ट्रेन चलाए बिना लोगो को बिहार लाना सम्भव नही है। कोटा में तीस बस पप्पू यादव द्वारा ले जाने को महज नौटंकी बताया।
तीस बस लेकर कोटा जाने से समस्या का समाधान नही है। लोग कोय में ही नही बल्कि देश के दूसरे राज्यों में भी फंसे है। केवल कोटा से ही छात्र को लाना होता तो बात थी। 30 बस में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मात्र 600 से 700 लोग ही आ सकते है, जबकि कोटा से 12000 लोगो को लाना है तो तीस बस लेकर जाना महज नौटंकी ही तो है। कल तक चार सौ बीस लेकर जाने की घोषण करने बाले खुद तो बिहार में आये नही और इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे है।
https://youtu.be/rr--ForJDeA
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामले को पूरे मजबूती से प्रधानमंत्री के समक्ष रखी थी। नीतीश कुमार की सरकार इस मामले पर पैनी नजर रखे है। सभी प्रदेश के नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति की है, नीतीश कुमार धरातल पर रह कर काम कर रहे है न की राजनीति कर रहे है।
पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा शर्तों के आधार पर विभिन्न राज्यों में रह रहे बिहार के छात्रों एवं मजदूरों एवं पर्यटकों को बिहार लाने की अनुमति देना स्वागत योग्य कदम है। मैं बार-बार केंद्र एवं राज्य सरकार से माँग कर रहा था की शर्तों के आधार पर ही बिहार के बाहर रह रहे लोगों को राज्य में वापस लाया जाए। क्योंकि वैश्विक महामारी में थोड़ी सी भी चूक बिहार में बड़े पैमाने पर बिहार वासियों को मुसीबत में ले जा सकता है। क्योंकि लाना समस्या का समाधान तो है। लेकिन यहां लाकर उन्हें व्यवस्थित करना एवं शर्तों के आधार पर पूरा चेकअप कराने के बाद उन्हें उनके घरों तक पहुंचाना यह सबसे बड़ा बिहार जैसे राज्यों के लिए क्रांतिकारी कदम होगा।
श्री वर्मा ने कहा कि बिहार के बाहर रह रहे लाखों की संख्या में छात्र एवं मजदूरों को लाने से पहले स्क्रीनिंग करने के बाद बिहार में उन्हें होम क्वारंटीन में रखने के बाद पूरी संतुष्टि के बाद ही उन्हें उनके घरों तक पहुंचाया जाए। ऐसा प्रतीत होता है कि इस बीमारी को लंबा चलने का उम्मीद है इसलिए बिहार सरकार को ग्राम स्तर पर रोजगार की व्यवस्था कर बाहर गए मजदूरों को बिहार में ही उन्हें काम में लगा कर उन्हें रोजगार देना चाहिए। रोजगार की व्यवस्था करना भी सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती होगी क्योंकि आने के बाद भी काम नहीं मिलने पर उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
https://youtu.be/rr--ForJDeA
दूसरे प्रदेशों में पढ़ने वाले छात्रों को यदि बिहार में लाया जाता है तो जब तक इस बीमारी का पूरी तरह सफाया ना हो जाए तब तक अपने राज्य में ही रहकर ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से उन्हें अपना कोर्स को पूरा करना होगा। काम पर राज्य से बाहर गए मजदूरों एवं पर्यटकों को जबतक इस बीमारी का अस्थाई रूप से इलाज एवं दवा न निकल जाए तब तक उन्हें राज्य से पुनःबाहर जाने की अनुमति नहीं दिया जाना चाहिए एवं वर्तमान समय में सभी बिहार वासियों का कर्तव्य बनता है कि राज्य के हित में केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी निर्णयों का स्वागत,सहयोग वं पालन करें ताकि हमारे समर्थन की ताकत से केंद्र एवं राज्य सरकार को हम लोगों के लिए काम करने में उत्साह बना रहे।
मुंबई (न्यूज सिटी)। फ़िल्म अभिनेता ऋषि कपूर की 67 साल की उम्र में देहांत हो गई है। वे कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे और बुधवार को उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद उन्हें मुम्बई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उन्होंने गुरुवार की सुबह 08 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली। न्यूज़ सिटी चैनल की टीम उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हैं।
फ़ाइल फ़ोटो
ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर, 1952 को हुई थी। वे हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। ऋषि कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक भी थे। वह एक बाल कलाकार के रूप मे काम कर चुके है। उन्हें बॉबी के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फ़िल्म फ़ेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है।
https://youtu.be/rr--ForJDeA
उन्होंने उनकी पहली फ़िल्म में शानदार भूमिका के लिए 1971 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किया।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा संसार में आई महामारी करोना को देखते हुए आज 32 में दिन भी 580 पैकेट भोजन का वितरण किया गया।
https://youtu.be/rr--ForJDeA
समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि पटना सिटी के वरिष्ठ समाजसेवी महादेव प्रसाद, मसूरगंज के द्वारा आज की व्यवस्था प्रदान की गई। आज भोजन पैकेट का वितरण अशोक राजपथ, महात्मा गांधी सेतु, एनएच-30, राजेंद्र नगर, पटना जंक्शन, गांधी मैदान, लोदी कटरा सहित अन्य इलाकों में किया गया।
इस अवसर पर संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, बिट्टू खेतान, राजेश देवड़ा, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, सुभाष पोदार, राजु सुलतानियाँ, पप्पू जालान, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला, अशोक कसेरा आदि सक्रिय थे।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के द्वारा पश्चिम द्वार मंडल के बूथ नंबर 58 चैलिटाल में गरीब व असहाय लोगों के बीच सुखा राशन वितरण किया गया। इस दौरान सैकड़ो लोगों में जाकर अनाज का वितरण किया गया। इस सेवा धर्म में मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार जीतू, बूथ अध्यक्ष तुलसी कुमार एवं महामंत्री संजय कुमार सक्रिय थे।
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय प्रखंड में तीन दिन के भीतर ही दूसरा कोरोना पॉजिटिव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष सम्राट दीपक पीड़ित महिला को इलाज के लिए मेडिकल टीम के साथ पहुँच कर कोरोंटीन करने के लिए आइसोलेशन वार्ड में भेजा। साथ ही उसके संपर्क में आने वाले लोगो की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला पटना के IGIMS सफाईकर्मी के रूप में काम करती थी। चार दिन पहले उसका ब्लड सैंपल लिया गया था। सैंपल लेने के बाद उक्त महिला को छोड़ दिया गया। जिसके बाद वह अपने घर आ गयी। घर आने के बाद बुधवार की शाम महिला का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया। जिसके बाद जानकारी मिलते ही प्रशासन के हाथ पांव फूलना शुरू हो गया।
https://youtu.be/rr--ForJDeA
मेडिकल टीम बुलाकर महिला को NMCH भेजा गया। वही उसके परिजनों और गांव में उसके संपर्क में आने वाले लोगो घर मे रहने की सख्त हिदायत दी गयी है। जानकारी हो कि रविवार को एक दो साल के बच्चे का रिपार्ट भी पोजेटिव आया था, जिसके बाद भी नौबतपुर का रेफरल अस्पताल नही सजग हो रहा है। अस्पताल की ओर से सुरक्षा के लिए एहतियात कदम उठाया गया है।
पटना (न्यूज सिटी)। आज DNR फाउंडेशन एवं वेदांता फॉउंडेशन के बिनोद कुमार के द्वारा वार्ड 53 के सफाईकर्मियों एवं नागरिकों के बीच सुपरस्टार गायक पन्ना श्रीमाली जी के उत्कृष्ट कोरोनाबारियर्स के लिये जागरूकता गायन के साथ लगभग 700 भोजन पैकेट का वितरण किया गया।
https://youtu.be/hbjhpGxLUo4
कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड 53 की पार्षद किरण मेहता ने किया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि धनंजय मेहता, महिला समाजसेवी सीमा सिंह, जयप्रकाश रंजन, सोनु, चुनचुन, आलोक सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
इन लोगो के बीच कोरोना के गाने गाकर लोगों को जागरूक किया गया।
पटना (न्यूज सिटी)। पूरी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रहा हैं। जिसको लेकर बीते 22 मार्च से पुरे भारतवर्ष में देशव्यापी लॉकडाउन लागू है। जो की आगामी 3 मई को देश में लागू लॉकडाउन की मियाद खत्म हो रही है। लेकिन इसी बीच केंद्र सरकार ने अपने-अपने गृह राज्यों से बाहर फंसे लोगों के लिए बड़ा फैसला लिया है।
केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश में फंसे मजदूरों, छात्रों, पर्यटकों और अन्य लोगों की घर वापसी के लिए शर्तों के साथ घर सकेंगे। जिसके लिए सरकार ने छूट का एलान कर दिया है।
https://youtu.be/hbjhpGxLUo4
हालाँकि पहले से ही अनुमान लगाए जा रहे थे कि राज्य से बाहर फंसे लोगों की घर वापसी को लेकर सरकार कोई बड़ा एलान कर सकती है। सभी की निगाहे केंद्र सरकार पर टिकी थी। अब केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 17 शर्तों के साथ लॉकडाउन के बीच मजदूरों, तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों और छात्रों को घर वापसी की इजाजत दे दी है।
पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लगातार कोरोना की मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जो की हो रही बढ़ोतरी डरावनी है। बिहार में अबतक कुल 392 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी तीसरे लिस्ट के अनुसार कोविद-19 के 09 और मरीज मिले है।
पॉजिटिव मरीजों में से 01 मरीज पटना से, 02 मरीज रोहतास से, 04 मरीज दरभंगा से, 02 बेगुसराय से मिले है। इसके साथ ही बिहार के 38 जिलों में से 29 जिलों में अब कोरोना संक्रमण ने अपना पांव पसार लिया है।
https://youtu.be/hbjhpGxLUo4
इसके पहले स्वास्थ्य विभाग ने बिहार के बक्सर में एक साथ 12 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे।
पटना (न्यूज सिटी)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बिहार में आज कोरोना पॉजिटिव की दूसरी सूची जारी की है। जिसमें 5 कोरोना पॉजिटिव केस पश्चिमी चम्पारण से मिले हैं। हालाँकि इन आकड़ा को मिलकर बार में अबतक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 383 पर पहुंच गई है।
इसके साथ ही बिहार के 29 जिलों में अब कोरोना संक्रमण ने अपना पांव पसार लिया है। इसके पहले स्वास्थ्य विभाग ने बिहार के बक्सर में एक साथ 12 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। जिसमे एक 6 माह की बच्ची और दूसरी 1 साल की बच्ची भी शामिल है।
मुंबई (न्यूज सिटी)। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का 53 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। वो कैंसर से पीड़ित थे। उनके प्रवक्ता ने बताया कि अभिनेता इरफान खान को पेट के संक्रमण के बाद मंगलवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। खान की 2018 में कैंसर की बीमारी का इलाज हुआ था।
https://youtu.be/BOrMfJj_ggM
बताया जाता है कि खान की 95 वर्षीय मां सईदा बेगम की चार दिन पहले जयपुर में मृत्यु हो गई थी। अभिनेता कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉक डाउन के कारण अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाये थे।
कैंसर की बीमारी से निजात पाने के बाद 2019 में वापसी करते हुए अभिनेता ने ‘‘अंग्रेजी मीडियम’’ फिल्म की शूटिंग की थी।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। देशव्यापी लॉक डाउन में हर कोई असहाय व निर्धनों की सेवा में अग्रसर हैं। वही आज जयगुरूदेव युवा संगत पटना सिटी में भी कामेश्वर यादव की देख रेख में भुखे, असहाय व गरीबों में भोजन वितरण किया जा रहा हैं।
वितरण का आयोजन बीते 31 मार्च से प्रतिदिन व लगातार 200 भोजन पैकेट संगतों द्वारा बनाकर पटना के विभिन्न क्षेत्रों में असहायों के बीच वितरण किया जा रहा है।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आम आदमी पार्टी बिहार की ओर से आज पुनः पटना सिटी के पानी टंकी, मितन घाट, सीता मंदिर, सीढ़ी घाट क्षेत्र के सैंकड़ों गरीब परिवारों के बीच राशन सामग्री वितरित किया।
मौके पर मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गरीब परिवारों को चिन्हित पार्टी कार्यकर्ता के द्वारा एक दिन कूपन बांट देते हैं। जिसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करते हुए राशन सामग्री का वितरण की गई। साथ ही कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार का यह अभियान पटना जिले के सभी विधानसभाओं के साथ ही साथ बिहार के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।
https://youtu.be/MPUTT43jYbw
आज के कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में पटना साहिब विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रोहित सिंह, विधानसभा मीडिया प्रभारी प्रकाश सिन्हा, मुकेश महतो, गोपी ने सक्रियता से योगदान किया।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। देशव्यापी लॉक डाउन में राज्य सरकार और पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि के आदेश के विपरीत जाकर पटना सिटी के प्राइवेट स्कूलों द्वारा छात्रों और उनके अभिभावकों को अनावश्यक रूप से फीस जमा कराने को लेकर दबाव बना रहे है। वही इसको लेकर कई अभिभावकों में आक्रोश देखा गया। अभिभावकों का कहना है कि इस लॉक डॉउन के अवधि में हम लोगों को परिवार चलाना तक मुश्किल हो रहा है तो ऐसे में हम स्कूल की फीस कैसे जमा कर पाएंगे।
इसको देखते हुए राज्य सरकार और पटना के डीएम ने आदेश जारी कर सभी स्कूलों को कहा था कि स्कूल की फीस को लेकर किसी अभिभावकों पर दबाव ना बना सकेंगे। फिर भी इसके बावजूद स्कूल प्रशासन फीस जमा करने को लेकर लगातार दबाव बना रहे हैं।
https://youtu.be/MPUTT43jYbw
इस संदर्भ में आज ऑल इंडिया स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में एक प्रतिनिधि मंडल पटना सिटी एसडीओ राजेश रौशन को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमे पटना सिटी के स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल फीस जमा कराने को लेकर अभिभावकों पर बनाए जा रहे दबाव पर रोक लगाने के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही मौके पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश संजय कुमार और अरुण चंद्रवंशी ने एसडीओ से आग्रह करते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
पटना (न्यूज सिटी)। बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शारीफ अहमद रंगरेज ने एक बयान जारी कर कहा कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे न लिखने लायक- ना ही पढ़ने लायक हैं। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। जब से स्वास्थ्य मंत्री बने हैं, बिहार में अस्पताल की स्थिति बद से बदतर है एवं डॉक्टर और स्टाफ की मनमानी चरम सीमा पर है।
https://youtu.be/MPUTT43jYbw
रंगरेज ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच बिहार में हालात काफी खराब हो रही है। इसी बीच बिहार में के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में डॉक्टर की लापरवाही से 16 दिन के बच्चे की जान चली गई। जिसके बाद अस्पताल कर्मचारी बच्चे के शव सौंपने के नाम पर उनके परिजनों से पैसा मांगते हैं जो कि बहुत ही चिंताजनक है। वही बच्चे के शव देने के नाम पर पैसा मांगने की शिकायत परिजन नए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को फोन पर देने की कोशिश की। परंतु स्वास्थ्य मंत्री परिजन की बात बिना सुने ही फोन काट दिए।
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक के नेतृत्व में छापेमारी एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुए अभियुक्त की पहचान अकबरपुर गांव निवासी साधु मिश्रा के रूप में की है।
https://youtu.be/MPUTT43jYbw
मौके पर से पुलिस ने एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया हैं।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति ने आज 31वे दिन भी 510 पैकेट भोजन का वितरण पटना सिटी सहित पटना के विभिन्न क्षेत्रों में किया। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था पटना सिटी के वरिष्ठ समाजसेवी महेश प्रसाद बरनवाल सोनू बरनवाल के द्वारा की गई थी।
https://youtu.be/MPUTT43jYbw
भोजन पैकेट का वितरण पटना साहिब स्टेशन, मोर्चा रोड, हाजीगंज, कंगन घाट, अशोक राजपथ, नवाव बहादुर रोड, राजेंद्र नगर, नाला रोड, पीएमसीएच, गांधी मैदान सहित विभिन्न इलाकों में किया गया।
आज के वितरण में संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, बिट्टू खेतान, राजेश देवड़ा, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, सुभाष पोद्दार, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला, राजु सुलतानियाँ, अनूप पोद्दार,अशोक कसेरा, सचिन हरलालका सहित अनेक सदस्य सक्रिय थे।
पटना (न्यूज सिटी)। आदर्श जनता दल परिवार के द्वारा एक छोटी सी पहल के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के बीच राशन व खाना वितरण लगातार जारी है। पार्टी का लक्ष्य है कि बिहार में कोई भूखा ना रहे। इसके लिए पार्टी की ओर से लगातार मदद का प्रयास जारी है।
https://youtu.be/MPUTT43jYbw
वही दूसरी ओर पार्टी ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी परिस्थिति में बिहार सरकार से तो कोई उम्मीद नहीं है और ना ही किसी विपक्ष से। तो ऐसे में आदर्श जनता दल बिहार के कार्यकर्ताओं बिहार के हर वर्ग के लोगों के साथ हैं। लगातार युवा पीढ़ी को आदर्श जनता दल के साथ आकर आदर्श बिहार बनाने में सहयोग करने की अपील कर रहे हैं।
वहीं इस दौरान पार्टी की ओर से पटना के कदमकुंआ दिनकर गोलंबर, बुद्धा कॉलोनी, मंदिरी नाला पार, सालिमपुर अहरा यार पूनम खाना मीठापुर पटना जंक्शन आदि क्षेत्रों में जा जाकर गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच खाना वितरण किया गया है।
पटना (न्यूज सिटी)। कोविद-19 वैश्विक महामारी के बीच पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने " Selfie with mask '' जन जागरूकता अभियान की शुरुआत किया है। इस मौके पर श्री वर्मा ने बिहार के तमाम छात्र युवाओं से आहवान करते हुए तथा नागरिकता का बोध कराते हुए कहा की घर से बाहर निकलने पर अधिक से अधिक मास्क या गमछा का उपयोग करें।
क्योंकि इस वैश्विक महामारी के समय हम सभी भारत के नागरिकों का कर्तव्य बनता है कि वायरस से बचने हेतु एवं किए जा रहे केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों को अभियान के रूप में लेकर इस बीमारी से लड़ने में सरकार के मदद के साथ-साथ हम अपनी भी सामाजिक महत्ता को समझते हुए इस अभियान को सफल बनाएं। यह आपदा एक अभूतपूर्व युद्ध के समान है। सभी देशवासियों को कमर कसनी होगी, यह लंबा चलने वाला बीमारी है।
https://youtu.be/MPUTT43jYbw
इस बीमारी में हम समय को निर्धारित नहीं कर सकते है। इसलिए हम सभी मिलकर इस अभियान में जुड़ते हुए " हम सब रहे सुरक्षित " का नारा देते हुए अभियान से अधिक से अधिक जुड़े एवं उन चिकित्सकों स्वास्थ्य कर्मियों, सफाईकर्मियों, कचरा उठाने वाले, वाहन के चालकों, पुलिसकर्मियों जो प्रत्यक्ष रूप से कोरोना महामारी से लड़ रहे हैं। उन सभी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करे।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बहादुरपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर और बहादुरपुर झोपड़पट्टी और बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र दक्षिणी मंदिरी में छापेमारी कर चोर गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
https://youtu.be/MPUTT43jYbw
पुलिस ने इन चोरों के पास से चोरी की तीन लैपटॉप, दो मोबाइल और दो एटीएम कार्ड भी बरामद किया है।
वही मामले में बहादुरपुर थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया कि पकडे गए सभी अभियुक्त चोर गिरोह के सदस्य है और आये दिन थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है।
पटना (न्यूज सिटी)। देशव्यापी लॉक डाउन में भी राजधानी पटना में अपराधी संगीन वारदात को अंजाम देने के फ़िराक में थे। जैसे ही इस बात की भनक पटना पुलिस की टीम को लगी तो वो चौकन्ना हो गए और तुरंत करवाई करने निकल पड़े। वही पुलिस आते देख स्कूटी पर दो सवार संदिग्ध स्कूटी और अपना बैग छोड़कर मौके पर से फरार हो गए।
https://youtu.be/MPUTT43jYbw
दरअसल मामला कंकड़बाग थाना क्षेत्र के लोहिया नगर स्थित मन्नासुर अपार्टमेंट की है। जहाँ पर कुछ लोगो ने एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को कुछ संदिग्ध हरकत करते देखा था। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने इसकी जानकारी ककड़बाग थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार को दी। सूचना मिलने के चंद मिनटों बाद ही पुलिस की एक टीम वहां पहुंच गई। लेकिन पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख दोनों युवक लाल रंग की स्कूटी और बैग छोड़कर वहां से फरार हो गए।
वही मौके पर से पुलिस ने बैग को खंगाला तो पैरो तले जमीन खिसक गए। हालाँकि बरामद किये गए बैग में से पुलिस ने एक रिवॉल्वर, 6 गोली, ताला काटने वाला कटर, एक पिलास, दो बड़ा पेचकस सहित कुछ दूसरे सामान थे। फिलहाल पुलिस बरामद स्कूटी के नंबर के आधार पर अपराधियों के सुराग जुटाने में लगी है।
पटना (न्यूज सिटी)। कोटा में फंसे बिहारी छात्रों को वापस बुलाने को लेकर आज पटना विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर जाप के छात्र नेताओं ने पोस्टर-बैनर लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोटा में फंसे छात्रों को बिहार वापस लाने की नारे लगा रहे थे। वहीं इसकी जानकारी जब पटना पुलिस को मिली तो तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं को पटना विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पहुंचकर हिरासत में ले लिया।
https://youtu.be/MPUTT43jYbw
वहीं इसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी सोमवार को पटना स्थित अपने आवास पर मुख्यमंत्री को बुद्धि प्रदान करने हेतु सद्बुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया था। इस दौरान तेजस्वी यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की जनता की चिंता नहीं है। अगर छात्रों को पटना बुलाने में कठिनाई हो रही है तो वो हमें सिर्फ हमें आदेश दें ताकि हम अपने व्यवस्था कर सब को कोटा से बिहार वापस ले आएंगे।
जाप नेता पप्पू यादव ने भी कोटा में फंसे बिहारी छात्रों को वापस बुलाने को लेकर बार-बार नीतीश कुमार से गुहार लगाते आ रहे हैं। फिर भी उनकी बातों को बिहार सरकार अनसुनी कर रही है। पुलिस ने पटना यूनिवर्सिटी के गेट पर मनीष कुामार, छात्र प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार, विनय कुमार, आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया है।
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज़ सिटी)। सोमवार को नौबतपुर के एक गाँव मे दो साल के बच्चे को कोरोना पॉजिटिव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही इसके बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा पूरे गांव को सील कर दिया गया। साथ ही सभी लोगों को लॉक डाउन का पालन करते हुए घर में रहने की सलाह दी गई।
https://youtu.be/qUwR-DoiuJI
वही प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि एक 2 साल का बच्चा में कोरोना संक्रमण पाया गया है, जिसका इलाज पटना में चल रहा है। जिसके बाद से बच्चे के गांव को पूरे तरह से सील करते हुए सभी लोगों को घर में रहने की सलाह दिया।
उन्होंने बताया कि अब बच्चे के परिवार का भी जांच किया जाएगा। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चे के अन्य परिवार के सदस्यों के सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा जाएगा।
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। जल्ला क्षेत्र में चुकन्दर की फसल के नुकसान होने से सैकड़ो किसानो में मायूसी छा गया था। किसानो का कहना है की इस बार लॉक डाउन के वजह से सैकड़ो बीघा में लगे चुकुनदर का फसल नुकसान हो गया। जिसके बाद किसानो ने इसकी सुचना कृषि विभाग को दिया। जिसके बाद अधिकारी मौके पर निरिक्षण के लिए पहुंचे। परंतु इसके बाबजूद भी किसानो में संतुष्टि नहीं मिली। फिर इसके बाद कुछ किसानो ने इसकी जानकारी कृषि मंत्री की दी।
जिसके बाद बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार के निर्देश पर कृषि विभाग में सहायक निदेशक उद्यान अजीत कुमार यादव ने चुकुन्दर के खेतों का मुआयना किया एवं पीड़ित किसानों से बातचीत की राजधानी जिला के फतुहा एवं पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के 30 गांवों में चुकुन्दर जैसी नकदी फसल की खेती करने वाले किसानो ने उप निदेशक को जानकारी दी। लाकडाउन के कारण मद्रास,बैंगलोर, तमिलनाडु,महाराष्ट्र, गुजरात,बंगाल जैसे अन्य शहरों से व्यापारी न आने के कारण जो नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुसार इसका भी मूल्य निर्धारित किया जाए।
https://youtu.be/qUwR-DoiuJI
भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्छ संजीव कुमार यादव ने बताया कि किसानों के ग्यापन के बाद सरकार ने तुरंत पहल की, ताकि किसानों को मुआवजा दिया जा सके। उन्होंने बताया कि यहां के लगभग 450 बीघा में चुकन्दर की खेती होती है।
यहां का चुकन्दर उत्तम क्वालिटी का होने से विभिन्न प्रदेशों के बड़े होटल, औधोगिक संस्थान और चीनी, सॉस, जेम, लिपिस्टिक एवं अन्य सामग्री बनाने में इसकी खपत होती है। लंबी लाकडाउन के अवधि कारण चुकन्दर बिक नहीं पाया और इनके खेतों में ही सड़ने की नौबत आ गई।
https://youtu.be/ZqDKETRcKyo
उप निदेशक ने किसानों की समस्याएँ सुनने के बाद कहा कि पुनः शिविर लगाकर समस्त विभागीय मानक के अनुसार किसानों के मुआवजे की राशि तय की जाएगी। इस भौतिक आकलन के समय कृषि समन्वयक शशिभूषण प्रसाद, किसान मोर्चा जल्ला मंडल अध्यक्ष सह प्रदेश सम्मानित किसान सीताराम मेहता, शंकर मेहता, कपिल यादव, अजय मेहता, संतोष कुमार सिंह, सुजीत मेहता, मनीष यादव, मनोरंजन कुशवाहा सहित 50 से ज्यादा किसान उपस्थित हुए।
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। जदयू विधायक ललन पासवान का प्रेस नोट जारी कहा की सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अनुसूचित जाति व जनजाति के आरक्षण पर दिए गए फैसले आश्चर्यजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत के पवित्र लोकतंत्र में भारत का संविधान बड़ा है कि न्यायपालिका ? भारत के प्रधानमंत्री को भी स्पष्ट करना चाहिए कि भारतीय संविधान के अंदर न्यायपालिका है, या न्यायपालिका के अंदर संविधान ? पिछले दिनों इसी तरह SC/ST एक्ट पर फैसले आये थे, जिसे लोकसभा में संसोधन बिल लाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को निरस्त कर दिया गया था।
https://youtu.be/qUwR-DoiuJI
विधायिका की परिभाषा तो पहले ही परिभाषित है, विधायिका सर्वोपरि है ! लेकिन इसके बाबजूद न्यायपालिका द्वारा अनुसूचित जाति व जनजाति के आरक्षण पर विवादित फैसले सुनाकर देश मे विद्रोह कराने की कोशिश कर जा रही है। बीते 02 अप्रैल 2018 को पूरे देश के दलितों के आक्रोश को देखने के वाबजूद दलितों के आरक्षण पर तलवार चढ़ाना, न्यायपालिका का यह निर्णय न्याय संगत नही है। क्रीमीलेयर की चर्चा तब होती जब भारत का गैर बराबरी समाप्त हो जाता।
1947 से लेकर आज तक मात्र 06 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दलितों को मिला है। विधायिका में सांसद विधायक एवं तथाकतिथ दलित नेताओ व मात्र 06 प्रतिशत केंद्रीय सेवा के नौकरियों में आने से 30 करोड़ दलितों के गैर वरवरी अभी तक खत्म नहीं हुई ! देश के सत्तर करोड़ गरीब दलित शोषित, मजलूम लोग आज भी 20 रुपये के दैनिक मजदूरी पर अपना पेट पालते है। आज भी मुशहरी में पेट भरने के लिए झाड़ू और बढ़नी की प्रथा खत्म नही हुई है। शिक्षा के मामले में आजादी के 72 साल बीतने के बाद भी बिहार मेंदलित महिलाओं का साक्षरता दर 14 प्रतिशत और पुरुषों का 21 प्रतिशत है। इस तरह शत प्रतिशत साक्षरता के लिये महिलाओं को तीन सौ साल तथा पुरुषों को दो सौ साल इंतज़ार करना पड़ेगा।
https://youtu.be/ZqDKETRcKyo
न्यायपालिका आज तक आरक्षण के बकाए कोटे को भरने के लिय कोइ आदेश केंद्र व राज्यसरकार को नही दिया है। बाबा साहेब अंबेडकर ने दस वर्षो के लिये आरक्षण संविधान में लागू किया था। आज 72 वर्षों में सत्ता शीर्ष पर आसीन रहे। सभी दलों के नेताओं ने आरक्षण को पूरा करके दलितों की आर्थिक स्थिति और सामाजिक विषमता को क्यो नही खत्म किया, इसके लिये जिम्मेवार कौन है ? इस पर न्यायपालिका ने आज़ादी के बाद से अभी तक संज्ञान क्यो नही लिया। भारत के संविधान में अब तक सैकड़ों संसोधन हुए,क्यो नही आरक्षण को नौंवी सूची में डाल दिया गया ? अगर न्यायपालिका में अनुसूचित जाति जनजाति के लिये आरक्षण लागू कर दिया गया होता तो इस तरह के फैसले एस सी और एस टी के खिलाफ नही आता। भारतीय संबिधान के अनुच्छेद संख्या 22/1955 में बाबा साहेब अंबेडकर ने अस्पृश्यता (छुआछूत) के आधार पर अनुसूचित जाति जन-जाति को आरक्षणदिया है, न कि आर्थिक आधार पर। आर्थिक आधार पर तो देश मे अभी प्रधानमंत्री जी द्वारा सामान्य जातियों व धर्म के लोगों को आरक्षण का लाभ प्रदत है। जबतक SC/ST के साथ छुआ -छूत का भेदभाव भारत में रहेगा तो क्रीमीलेयर की बात बेमानी है।
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अगमकुआं स्थित NMCH में कोरोना संदिग्ध एक महिला मरीज की मौत इलाज के दौरान हो गयी। हालांकि बाद में RMRI से मिले कोरोना जांच में महिला की रिपोर्ट निगेटिव पाई गयी। जबकि महिला के मौत का कारण डॉक्टरों ने किडनी का फेल होना बताया है।
https://youtu.be/ZqDKETRcKyo
बताया जाता है कि बीते रविवार को लखीसराय जिला निवासी उत्तम कुमार की पत्नी पुष्पांजलि देवी को गंभीर किडनी की समस्या से पीड़ित होने और सांस लेने में भी दिक्कत होने पर गंभीर हालत में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था।
एनएमसीएच अधीक्षक डॉक्टर निर्मल कुमार सिन्हा ने बताया की महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल आईसीयू में भर्ती कराया। जहाँ उन्हें जांच के दौरान उनका यूरिया क्रिएटनीन काफी बढ़ा पाया गया था। साथ ही शरीर में खून की भी बेहद कमी पाई गई।
https://youtu.be/qUwR-DoiuJI
वही एनएमसीएच नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने कहा की कोरोना संक्रमण लगने की संभावना लग रही थी। जिसको लेकर डॉक्टरों द्वारा एहतियात बरतते हुए महिला की कोरोना जांच को लेकर सैंपल आरएमआरआई भेजा गया था। जिसके बाद उसकी कोरोना जांच में रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। फिलहाल एनएमसीएच के नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा और अस्पताल अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने मौत का कारण किडनी का फेल होना बताया है।
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा संसार में आई महामारी को देखते हुए आज 30 वें दिन भी 545 पैकेट भोजन का वितरण किया। मौके पर समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था पटना के वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद प्रसाद पोद्दार के द्वारा की गई थी।
https://youtu.be/ZqDKETRcKyo
वितरण का आयोजन श्री गुरु गोविंद सिंह पथ, पटना साहिब स्टेशन, हाजीगंज कंगन घाट, अशोक राजपथ, महात्मा गांधी सेतु, राजेंद्र नगर स्टेशन रोड, गांधी मैदान के अनेक इलाकों में किया गया।
इस अवसर पर संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल,बिट्टू खेतान, राजु सुलतानियाँ, राजेश देवड़ा, सुभाष पोद्दार, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला, पप्पू जालान, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, अनुप पोद्दार, अशोक कसेरा आदि सक्रिय थे।
पटना (न्यूज़ सिटी)। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों की चौथी सूची जारी की है। जिसमे पटना के कोरोना पॉजीटिव 5 मरीज मिले हैं। पॉजिटिव मरीजों में से 4 पुरुष और 1 महिला है। वही एक पुरुष मरीज (39 वर्ष) फुलवारी शरीफ, एक महिला (28) बीपीएससी बेली रोड पटना, 1 पुरुष मरीज (23 वर्ष) न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी और मछली गली राजा बाजार के 2 मरीज जिसमे एक की उम्र 36 और दूसरा 25 वर्षीय मरीज भी शामिल हैं।
https://youtu.be/qUwR-DoiuJI
इस तरह से आज कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 326 पर पहुंच गई है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग प्रिंसिपल सेक्रेटरी संजय कुमार ने अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की 4 सूची जारी की है।
पहली सूची में 13, दूसरी सूची में 17 ,तीसरी सूची में 14 और चौथी सूची में 5 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस तरह से सोमवार को शाम चार बजे तक 49 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।
https://youtu.be/ZqDKETRcKyo
वही बिहार में कोरोना केस की संख्या बढ़कर 326 पर पहुंच गई है।
नई दिल्ली (न्यूज़ सिटी)। वर्तमान समय में आधार कार्ड जीवन में काफी अहम हो गया है। बहुत सारी सरकारी सुविधाएँ में आधार को लिंक करना अनिवार्य है। चाहे वह पैन कार्ड, इश्योरेंस पॉलिसी, पोस्ट ऑफिस स्कीम और म्यूचुअल फंड स्कीम को हो, इन सभी को आधार से लिंक करना जरूरी है। इसके अलावा आधार ओटीपी के द्वारा ही इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) का वैरिफिकेशन किया जाता है। अगर आप एक से ज्यादा मोबाइल नंबर इस्तेमाल करते हैं और आप निश्चिंत नहीं हैं कि आपका कौन-सा मोबाइल नंबर आधार से रजिस्टर्ड है तो आप यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर चंद मिनटों में पता कर सकते हैं।
सबसे पहले uidai.gov.in पर लॉग इन करें. फिर आधार सर्विसेज पर जाकर, Verify Email/Mobile Number वेरिफाई ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आधार नंबर के साथ ईमेल आई या मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी कोड डालें।
आधार से कौनसा मोबाइल नंबर लिंक है यह जानने के लिए सबसे पहले अपना आधार नंबर एंटर करें। इसके बाद आपको मैनुअली मोबाइल नंबर एंटर करके चेक करना होगा। ऐसे नंबर एंटर करें जो आपको लगता है की ये लिंक हो सकते हैं साथ ही लिंक ईमेल को भी इसी प्रकार से चेक कर सकते हैं।
https://youtu.be/qUwR-DoiuJI
अगर आपके द्वारा एंटर किया हुआ मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक होगा तो उस ईमेल या मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे आप OTP बॉक्स में एंटर करें और वेरीफाई करें।
पटना (न्यूज़ सिटी)। वरिष्ठ पत्रकार श्री ज्ञानवर्द्धन मिश्र ने बिहार सरकार द्वारा प्रारंभ की गई पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की दूसरी मासिक किस्त कोरोना वैश्विक आपदा के मुकाबले के लिए
https://youtu.be/qUwR-DoiuJI
राष्ट्र की तैयारी के अंग के रूप में स्थापित पीएम केयर्स फंड में दान की। इससे पूर्व अपने गिलहरी प्रयास के क्रम में सम्मान राशि की पहली मासिक किस्त पूर्व में मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की थी।
https://youtu.be/ZqDKETRcKyo
श्री मिश्र ने आज यहां कहा कि यह आपदा एक अभूतपूर्व युद्ध के समान है और युद्ध केवल सरकारें नहीं लड़तीं, सभी देशवासियों को कमर कसनी होगी और इस महामारी के खिलाफ राष्ट्र-यज्ञ में यथासंभव अपनी समिधा अर्पित करनी होगी। भले ही उनका प्रयास महासागर में जल का एक बूंद गिराने के समान हो।
वरिष्ठ पत्रकार श्री ज्ञानवर्द्धन मिश्र
उन चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों, कचरावाहन के चालकों, पुलिसकर्मियों और वंचितों को राहत उपलब्ध कराने के अभियान में लगे लोगों व संगठनों के जज्बे को सलाम, जो हर पल व्याप्त खतरे के बीच भी अपना जीवन दांव पर लगाकर देशवासियों के लिए अहर्निश सेवा दे रहे हैं। अंधेरे को कोसने के बजाय हम अपने हिस्से का दिया जलाएं, तिमिर देर-सबेर जरूर दूर होगा।
पटना (न्यूज़ सिटी)। कोविड-19 से बचाव के लिए संपूर्ण देश में लॉक डाउन लागू है। वही इस वायरस से बचाव को लेकर पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य कर्मी और सफाई कर्मी कोरोना योद्धा बन कर शहर के चप्पे-चप्पे पर लोगों की सुरक्षा में तैनात हैं। वही लॉक डाउन में शहर में जगह-जगह पर लगे बैरिकेडिंग हॉटस्पॉट वाले इलाके और अन्य स्थानों पर ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों की भी कोरोना की जांच होगी।
https://youtu.be/ZqDKETRcKyo
इसकी जांच पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी लैब में की जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पीएमसीएच प्रशासन से संपर्क किया है और पुलिसकर्मियों की जांच का आग्रह किया है। उनके आग्रह पर अगले एक-दो दिन में पुलिसकर्मियों की जांच शुरू होगी।
https://youtu.be/qUwR-DoiuJI
हालाँकि इसके लिए पुलिस लाइन में एक कैंप लगाने की भी योजना है। पुलिस लाइन में जितने भी पुलिसकर्मी हैं, उन सभी की जांच कराने की योजना पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई गई है। वही शहर के सभी हॉटस्पॉट वाले इलाकों को सील करने से लेकर आने जाने वाले लोगों को रोकने का काम पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में पुलिसकर्मी कई ऐसे लोगों के संपर्क में आ रहे हैं जो संदिग्ध हो सकते हैं।
बता दे की पुलिस कर्मियों को कोरोना के प्रकोप से बचाने के लिए और उनमें संक्रमण का पता लगाने के लिए यह जांच कराए जाने की योजना बनाई गई है।
पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है, इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं। साथ ही कोविड-19 पर नियंत्रण पाने के लिए मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ लागातर बैठक कर दिशा निर्देश दे रहे हैं।
https://youtu.be/6BPzepaopUc
स्वास्थ्य विभाग वेंटिलेटर व अन्य किट उपलब्ध कराए
मुख्यमंत्री ने आज बैठक के दौरान साफ साफ लफ्जो में कह दिया है कि वेंटिलेटर व अन्य किट को उपलब्ध कराए। इसके लिए कोई राशि की कमी नही होने देंगे। अभी भी कोरोना उन्मूलन कोष में बहुत राशि है।
https://youtu.be/aC43VFt1YIU
बाहर से आए लोगों पर रखे पैनी नजर
वही बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 के स्थिति का जायजा भी लिया। साथ ही आदेश दिया कि कोरोना की टेस्टिंग तेज़ी से बढ़ाई जाए। वही बाहर से आए लोगो को गहनता पूर्वक जांच करे। वही जांच व्यवस्था को सुविधा को और अधिक संख्या में बढ़ाई जाए। इसके साथ संक्रमित लोगो के संपर्क में आये लोगो की जांच तेज़ी से करे औऱ नमूनों का सैंपल जांच भी कराए।
पटना (न्यूज़ सिटी)। इस वक्त राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में फिर से एक बार आगलगी की घटना प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। वही अगलगी की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में फायर बिग्रेड को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।
https://youtu.be/aC43VFt1YIU
हालांकि इस आगलगी से कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया।
बता दें कि इससे पहले भी 21 अप्रैल को इमरजेंसी वार्ड की बिल्डिंग के ऊपर आग लगी थी जिस पर समय रहते अग्निशमन दस्ता ने आग पर काबू पा लिया था।
पटना (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां सुबह के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच के डॉक्टर समेत 15 कर्मचारियों के कोविड-19 के नमूनों की जांच के लिए भेजा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पीएमसीएच के जिन कर्मचारियों का नमूने जांच के लिए लिया जाना है, उनमें से 8 डॉक्टर और 4 ट्रॉली मैन के अलावे 3 नर्स भी शामिल हैं।
https://youtu.be/aC43VFt1YIU
बेउर क्षेत्र के पॉजिटिव मरीज के संपर्क में थे सभी
वही सैंपल लेने से पहले सभी 15 कर्मचारियों को अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोरेंटिन किया गया है। बताया जाता है कि पीएमसीएच के 15 कर्मचारी बेउर इलाके के रहने वाले तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे। जिसके बाद से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। फिलहाल अस्पताल में भर्ती तीनों मरीजों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। तीनो मरीज मुंबई से लौटने के बाद उनकी तबियत खराब होने पर वो घर न जाकर सीधे पीएमसीएच में भर्ती हो गए थे।
https://youtu.be/6BPzepaopUc
बिहार में तेज़ी से बढ़ रहा हैं आंकड़ा
पीएमसीएच के नोडल ऑफिसर पीएन झा ने बताया कि जो भी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी इन तीनों मरीजों के संपर्क में थे, उन्हें एहतियात के तौर पर क्वॉरेंटाइन किया गया है। साथ ही इनके सैंपल जांच के लिए नमूना भी भेजा गया है। विदित हो कि कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वही 26 अप्रैल को शाम साढ़े 07 बजे तक आंकड़ा 274 पहुंच गई है।
पटना (न्यूज सिटी)। पूरी दुनिया कोविड-19 से बचाव को लेकर एक और जहां पुलिस प्रशासन लॉक डाउन के अनुपालन करवाने के लिए दिन रात जुटी है तो वही आम लोग प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। क्यूंकि ऐसा ही एक दृश्य पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर दिख रहा है, जहां अक्षय तृतीया के मौके पर घाटों पर लोगों की भीड़ देखी गयी।
https://youtu.be/aC43VFt1YIU
इस मौके पर लोगो ने प्रशासन के आदेशों की अनदेखी कर भीड़ लगाकर जहाँ गंगा में स्नान किया तो वही दूसरी ओर घाटों पर लोग क्रिकेट खेलते भी देखे गए।
इस दौरान लोगो ने कोविड-19 से बचाव के लिए लागू देशव्यापी लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई।
पटना (न्यूज़ सिटी)। स्टेट बैंक अधिकारी संघ द्वारा सोशल डिस्टेंस बनाते हुए जरुरतमंदो में खाद्य सामग्री की पैकेट का वितरण किया। इस दौरान आज एसबीआई अधिकारी संघ के महासचिव अजित मिश्रा, संस्था की सचिव नीलिमा सिन्हा ने संयुक्त रूप से 42 जरुरतमंदो के बीच जाकर राहत सामग्री प्रदान किया। राहत सामग्री के पैकेट में आटा, चावल, दाल, तेल, मसाला, नमक और बच्चों के लिए बिस्किट के पैकेट शामिल थे।
मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि संघ जल्द ही फिर जरूरतमन्दों के बीच पुनःराहत सामग्री का वितरण करेगी। इस मौके पर अरिजीत बोस, अनिल यादव, विजय भारती, रजनीश श्रीवास्तव, अजित विशाल, दीपक कुमार सिंह, केशव कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे।
https://youtu.be/aC43VFt1YIU
इस अवसर पर जदयू नेता मनोज लाल दास मनु ने एसबीआई बैंक अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा की राहत सामग्री को जिला यूनिट के माध्यम से भी गाँव मे देने और गरीब बच्चे के पढ़ाई की ओर भी ध्यान देने का आग्रह किया।
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आज 29 वें दिन भी 750 पैकेट मीठा चावल एवं छोले का वितरण किया। मौके पर समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था वरिष्ठ समाजसेवी पवन खेमका, सेविका जेवेल्लेर्स पटना द्वारा दी गई थी।
वितरण कार्यक्रम श्री गुरु गोविंद सिंह पथ, पटना साहिब स्टेशन, मोर्चा रोड, हाजीगंज, कंगन घाट, अशोक राजपथ, लोदी कटरा, राजेंद्र नगर, नाला रोड, गांधी मैदान, पटना जंक्शन सहित अनेक इलाकों में किया गया।
https://youtu.be/aC43VFt1YIU
इस अवसर पर संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, बिट्टू खेतान, राजेश देवड़ा, अनूप पोदार, सुभाष पोद्दार, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, प्रदीप केडिया, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला, अशोक कसेरा, गणेश शर्मा आदि सक्रिय थे।
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज़ सिटी)। बीते शनिवार को स्थानीय प्रखंड के हिराचक गांव में मिले दस संदिग्ध कोरोना मरीजो का रिपोर्ट आ गयी है। सभी संदिग्धों के जाँच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गाँव एवं आस पास के लोगो ने राहत की सांस ली है।
https://youtu.be/xM2nb3ZKTrY
वही रिपोर्ट में निगेटिव होने की सूचना जैसे ही गाँव एवं बगल गाँव के लोगो को मिली तो सभी लोग खुशी से झूमने लगे। वही मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि अब हमलोग लापरवाही नही बरतेंगे बल्कि कोरोना से बचाव के लिए एहतियात बरतेंगे और लोगो को इससे बचाव के लिए जागरूक भी करेंगे।
https://youtu.be/aC43VFt1YIU
सब लोग एकजुट होकर लॉक डाउन की सख्ती से पालन करने की बात भी कहा। हालाँकि सभी संदिग्धों को जांच के बाद उन्हें अपने अपने घर वापस भेज दिया गया है।
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। पूरे विश्व के 184 देशों में कोविड-19 ने दहशत मचा रखा हैं। वहीं बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी सुखद खबर आ रही है। जहाँ पटना सिटी के अगम कुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आज कोरोना पॉजिटिव 10 मरीजों को एक साथ डिस्चार्ज कर दिया हैं। स्वस्थ हुए मरीजों में जहां 5 मरीज मुंगेर जिले के निवासी हैं, जबकि चार मरीज नालंदा और एक मरीज बक्सर जिले का निवासी है। स्वस्थ हुए मरीजों में नालंदा जिले के सदर प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी भी शामिल है। आरएमआरआई में कोरोना की तीसरी सैंपल जांच में सभी 10 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आते ही उन्हें 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। एंबुलेंस इन सभी 10 मरीजों को उनके घर भेज दिया गया।
https://youtu.be/xM2nb3ZKTrY
वही कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीतने वाले मरीजों में काफी उत्साह देखने को मिला। मौके पर स्वस्थ हुए मरीजों ने एनएमसीएच के डॉक्टरों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया है। साथ ही ठीक हुए मरीजों ने आम लोगों से भी इस बीमारी का डटकर मुकाबला और विशेष एहतियात बरतने की भी अपील की है। डॉक्टर द्वारा बताई गयी हर सलाह को मानाने की बात को कहा है।
https://youtu.be/aC43VFt1YIU
अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि एक साथ 10 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने प्रसन्नता का भाव दिखा है। साथ ही डॉ सिन्हा ने लोगो से अपील करते हुए कोविड-19 जैसी बीमारी को लेकर विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी है। वही डॉक्टरों ने भी स्वस्थ हुए मरीजों से भी इस बीमारी को लेकर विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाए जाने की अपील की है।
वही अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ सिन्हा ने बताया कि अस्पताल से अब तक कुल 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं, जो इस अस्पताल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आपको बता दे की बिहार में अबतक इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 56 हो गयी हैं।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। केंद्र सरकार द्वारा लागू देशव्यापी लॉक डाउन बाबजूद भी सब्जी मंडियों में विक्रेता और क्रेताओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया जा रहा हैं। जिसको लेकर अनुमंडल प्रशासन ने तीन सब्जी मंडियों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=6BPzepaopUc
वही इस संबंध में अनुमण्डलधिकारी राजेश रौशन ने बताया कि हमें मीना बाजार, अगमकुआं शीतला माता मंदिर स्थित सब्जी मंडी और चौकशिकार पुर नाला पर स्थित सब्जी मंडी से लगातार सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन का शिकायत मिल रहा था। जिसके बाद शनिवार की सुबह पटना सिटी एएसपी मनीष कुमार और अजीमाबाद अंचल के ईओ राकेश कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया।
https://youtu.be/xM2nb3ZKTrY
जिस दौरान निरीक्षण करने गए अधिकारियों ने देखा कि सब्जी मंडियों में विक्रेता और क्रेता में सोशल डिस्टेंसिंग उल्लंघन किया जा रहा है। जिसको लेकर अनुमण्डलधिकारी राजेश रौशन ने तीनों मंडियों को तत्काल प्रभाव को बंद करने का आदेश दिया हैं।
पटना (न्यूज सिटी)। दुनिया के 184 देश कोविड-19 के चपेट में है। वहीं से रोकने के लिए भारत ने एक कारगर कदम उठाए हुए हैं। जिसको लेकर पूरे भारतवर्ष में 3 मई तक देशव्यापी लॉक डाउन जारी है। साथ ही इस वायरस से बचाव के लिए केंद्र व राज्य सरकार सहित अन्य समाजसेवी व संगठनों ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रहे हैं।
https://youtu.be/xM2nb3ZKTrY
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ई रिक्शा चालक ने अपने रिक्शा को कुछ इस तरह से डिजाइन किया है कि जिसमें कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का नियम फॉलो कर रिक्शे के ढांचा को तैयार किया है। वही रिक्शा की नई डिज़ाइन देखकर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने रिक्शा चालक को जॉब का ऑफर दिया है।
वायरल हुए वीडियो के अनुसार रिक्शा को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि उसमें बैठने वाले कोई भी सवारी एक-दूसरे को टच नहीं कर सकेंगे। रिक्शा में चालक के अलावा चार सवारी आराम से बैठ सकते हैं। हर सवारी को बैठने के लिए रिक्शा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अलग-अलग सेक्शन बनाया गया है। ताकि कोई भी सवारी एक-दूसरे को टच या संपर्क में ना कर सके।
https://youtu.be/aC43VFt1YIU
हालांकि रिक्शा चालक के इस डिजाइन पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा फिदा हो गए हैं। जिसके बाद आनंद महिंद्रा ने रिक्शा चालक को जॉब का ऑफर दिया है। उन्होंने महिंद्रा कंपनी के कार्यकारी निदेशक राजू एस जेजूरिकर से इस ड्राइवर को रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम में बतौर एडवाइजर अप्वॉइंट करने की सलाह दी है। साथ ही श्री महिंद्रा ने कहा कि " हमारे देश के लोगों की तेजी से नया खोजने की और नई परिस्थितियों में ढल जाने की क्षमता देख मैं हमेशा हैरान रह जाता हूं। "
फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि यह वीडियो कहां का है। लेकिन वीडियो में देखकर अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि रिक्शा चालक पश्चिम बंगाल का है और उसकी बोलचाल की बाते भी बंगाली भाषा लग रही हैं। जो की सोशल मीडिया पर खूब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के पूर्व राज्यपाल देवानंद कुंवर का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह अपनी अंतिम सांस असम के गुवाहाटी स्थित अपने घर में ली। उनके निधन से बिहार के राजनीतिक जगत में शोक की लहर छा गई है। देवानंद कुंवर बिहार के अलावे त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के भी राज्यपाल रहे है।
https://youtu.be/pq2AubQ202I
इनके निधन पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय देवानंद कुंवर एक प्रखड़नेता, शिक्षाविद और कुशल प्रशासक थे। उनके निधन से सामाजिक राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। वही विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी, विधान परिषद के उपसभापति हारून रशीद सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार सहित बिहार के अन्य मंत्रियों ने भी देवानंद कुंवर के असामयिक निधन होने पर दुख जताते हुए कहा कि न्यायिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
https://youtu.be/QiYMHCzpxWA
आपको बता दें कि देवानंद कुंवर 1955 में कांग्रेस के साथ जुड़कर युवा कार्यकर्ता के तौर पर राजनीतिक करियर की शुरुआत की। साथ ही 1991 में असम सरकार में मंत्री बने। इसके बाद 29 जून 2009 से 21 मार्च 2013 तक बिहार के राज्यपाल बने रहे।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा संसार में आई कोरोना महामारी को देखते हुए आज 28 में दिन भी 530 पैकेट भोजन का वितरण किया। वितरण गुरु गोविंद सिंह पथ, पटना साहिब स्टेशन, मोर्चा रोड, हाजीगंज, कंगन घाट, एनएच-30, राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, एसपी वर्मा रोड, गांधी मैदान सहित अन्य इलाकों में किया गया।
https://youtu.be/QiYMHCzpxWA
मौके पर समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था पटना सिटी एम टी क्लब के अध्यक्ष व युवा समाजसेवी गणेश शर्मा एवं उनके सहयोगी रविन्द्र कसेरा, राजेश कानोडिया सहित अनेक सदस्यों के सहयोग से की। समिति द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी कमल नोपानी के सहयोग से बेलवरगंज में टेंपो चालकों के बीच भी खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, बिट्टू खेतान, राजेश देवड़ा, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, सुभाष पोद्दार, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला, अशोक कसेरा, अनूप पोदार, राजु सुलतानियाँ आदि सक्रिय थे।
पटना (न्यूज सिटी)। पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति के अध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि शनिवार को हमारे कार्यालय में सुरदर्शन कुमार ने कॉल किया। जिस दौरान सुरदर्शन जी ने बताया कि भूतनाथ, कबीर पार्क, जनता फ्लैट में रह रहे कुछ परिवारो के यहाँ राशन के अभाव में चूल्हे ना जल रही हैं। वही कॉल पर जानकारी मिलते ही समिति के अध्यक्ष बबलू कुमार और विकास कुमार सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उन परिवारो को एक सप्ताह का खाद्य सामग्री खुद जाकर उपलब्ध कराया।
https://youtu.be/QiYMHCzpxWA
इस कार्य मे भूट्टो खान, हलीम जाफ़र, अनिल यादव, अभिषेक कुमार, अमन मेहता, किशोर कुमार, राजेश रमण की सहभागिता रही।
https://youtu.be/pq2AubQ202I
पाटलिपुत्रा वारियर्स के अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि समिति के लगातार प्रयास में लगी है कि कोई भूखा ना रहे। साथ ही वारियर्स ग्रूप अहम योगदान देने पर प्रशंसा करते हुए कहा कि वारियर्स ग्रूप इसी तरह पटना के हर जरुरतमंदों के पास पहुचने की लगातार कोशिश करता रहेगा।