मुंबई (न्यूज सिटी)। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का 53 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। वो कैंसर से पीड़ित थे। उनके प्रवक्ता ने बताया कि अभिनेता इरफान खान को पेट के संक्रमण के बाद मंगलवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। खान की 2018 में कैंसर की बीमारी का इलाज हुआ था।






https://youtu.be/BOrMfJj_ggM




बताया जाता है कि खान की 95 वर्षीय मां सईदा बेगम की चार दिन पहले जयपुर में मृत्यु हो गई थी। अभिनेता कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉक डाउन के कारण अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाये थे।









कैंसर की बीमारी से निजात पाने के बाद 2019 में वापसी करते हुए अभिनेता ने ‘‘अंग्रेजी मीडियम’’ फिल्म की शूटिंग की थी।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours