Articles by "मुंबई"
Showing posts with label मुंबई. Show all posts

मुंबई (न्यूज सिटी)। फ़िल्म अभिनेता ऋषि कपूर की 67 साल की उम्र में देहांत हो गई है। वे कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे और बुधवार को उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद उन्हें मुम्बई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उन्होंने गुरुवार की सुबह 08 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली। न्यूज़ सिटी चैनल की टीम उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हैं।





फ़ाइल फ़ोटो




ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर, 1952 को हुई थी। वे हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। ऋषि कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक भी थे। वह एक बाल कलाकार के रूप मे काम कर चुके है। उन्हें बॉबी के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फ़िल्म फ़ेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है।






https://youtu.be/rr--ForJDeA




उन्होंने उनकी पहली फ़िल्म में शानदार भूमिका के लिए 1971 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किया।



मुंबई (न्यूज सिटी)। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का 53 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। वो कैंसर से पीड़ित थे। उनके प्रवक्ता ने बताया कि अभिनेता इरफान खान को पेट के संक्रमण के बाद मंगलवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। खान की 2018 में कैंसर की बीमारी का इलाज हुआ था।






https://youtu.be/BOrMfJj_ggM




बताया जाता है कि खान की 95 वर्षीय मां सईदा बेगम की चार दिन पहले जयपुर में मृत्यु हो गई थी। अभिनेता कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉक डाउन के कारण अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाये थे।









कैंसर की बीमारी से निजात पाने के बाद 2019 में वापसी करते हुए अभिनेता ने ‘‘अंग्रेजी मीडियम’’ फिल्म की शूटिंग की थी।