नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज़ सिटी)। मंगलवार की सुबह आई जांच रिपोर्ट में फिर दो लोगों की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। दोनों संक्रमित मरीज नौबतपुर के रहने वाले है। जिसमें एक नगर कर्मी जितेंद्र पासवान है जबकि दूसरा रेफरल अस्पताल का जेनरेटर चालक कमलेश गोस्वामी है। बीडीओ नीरज आनंद ने बताया कि 19 जून को प्रखंड परिसर में जांच हेतु शिविर लगाया गया था।

जिसमे कुल 70 लोगों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया था। जांच में दो लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेडिकल टीम दोनो संक्रमित के सम्पर्क में आये लोगों की भी जांच के लिये भेजने की तैयारी कर रही है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours