नौबतपुर (न्यूज़ सिटी )। नौबतपुर में कोरोना मिलने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है ।नौबतपुर रेफरल अस्पताल में रविवार को 50 लोगो का कोरोना जाँच का नमूना लिया गया था। जिसका जांच रिपोर्ट बुधवार को आया ।जिसमे 17 लोगो का जांच रिपोर्ट पोजेटिव निकला है।
https://www.youtube.com/watch?v=XaK0XBXYd7c&t=11s
जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी लोगो को होम कोरंटिन कर दिया गया गया है।अस्पताल प्रभारी डॉ रीना कुमारी ने बताया कि गुरुवार को सभी मरीजो को कोरंटिन सेंटर भेज दिया जाएगा ।
वही इस का असर नौबतपुर और आस पास इसके के इलाके में इसका कोई असर देखने को नही मिल रहा है। सभी जगह सोशल डिस्टेंस कही पालन नही किया जा रहा है। प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय दिख रहा है । कभी कोई करवाई करते हुए नजर नही दिख रहा है।
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज़ सिटी)। मंगलवार की सुबह आई जांच रिपोर्ट में फिर दो लोगों की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। दोनों संक्रमित मरीज नौबतपुर के रहने वाले है। जिसमें एक नगर कर्मी जितेंद्र पासवान है जबकि दूसरा रेफरल अस्पताल का जेनरेटर चालक कमलेश गोस्वामी है। बीडीओ नीरज आनंद ने बताया कि 19 जून को प्रखंड परिसर में जांच हेतु शिविर लगाया गया था।
जिसमे कुल 70 लोगों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया था। जांच में दो लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेडिकल टीम दोनो संक्रमित के सम्पर्क में आये लोगों की भी जांच के लिये भेजने की तैयारी कर रही है।
पटना (न्यूज सिटी)। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को पूरी दुनिया में एक नयी पहचान मिलने के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा “ योग पूरे विश्व को भारत की एक अद्भुत और अनुपम भेंट थी, जिसका उद्देश्य केवल मानवता का कल्याण था, लेकिन समय के बहाव में यह विद्या गायब सी हो गयी थी। लेकिन आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं और विश्व में तमाम देशों ने इस से फिर से अपनाना शुरू कर दिया है। वास्तव में योग को फिर से दुनिया में सम्मान दिलाने का श्रेय सीधे प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है।
गौरतलब हो कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर ही संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को वैश्विक योग दिवस के तौर पर चिह्नित किया था और पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून, 2015 में दिल्ली के राजपथ पर हुआ था। उसके बाद से ही दुनिया के अधिकांश देशों में योग दिवस एक पर्व की तरह मनाया जाता है। इस बार कोरोना संकट के बावजूद दुनिया के अधिकांश देशों में योग दिवस मनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी जी की प्रेरणा से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अब दुनियाभर में एक जन आंदोलन बन गया है। यहाँ तक की कई देशों में यह सार्वजनिक जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है।”
https://youtu.be/mWYpeFAhSqM
कोरोना संकट से लड़ने में योग के महत्व को बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा “ कोरोना काल में योग का महत्व और बढ़ गया है।कोरोना वायरस हमारे श्वसन तंत्र और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सीधा हमला करता है। इसका मुकाबला प्राणायाम द्वारा किया जा सकता है। नियमित रूप से किए जाने पर प्राणायाम न केवल श्वास लेने की प्रणाली को मजबूत करता है, बल्कि आंतरिक विकारों को भी दूर करता है।”
लोगों से योग अपनाने की अपील करते हुए डॉ जायसवाल ने कहा “आज के तनावपूर्ण दौर में योग लोगों के बेहद जरूरी हो गया है। यह लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। योग किसी धर्म या जाति से जुड़ा नहीं है, इसे कोई भी कर सकता है, यहाँ तक कि जिसे किसी धर्म या जाति में आस्था न हो, वह भी योग कर सकता है। युवाओं को तो इसे जरुर करना चाहिए क्योंकि योग से एकाग्रता बढती है, काम-काज और पढाई में मन लगता है। योग तन, मन और दिमाग की शांति में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए हर किसी को इसे अपने जीवन में अवश्य उतारना चाहिए।”
पटना (न्यूज सिटी)। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सुबह भाजपा मुख्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी ने कहा कि योग के द्वारा असाध्य रोग को भी ठीक किया जा सकता है। करें योग रहे निरोग। योग के माध्यम से मनुष्य अपने मन और शरीर को स्वस्थ्य बनाये रहता है।
योग और साधना से भारत के लोगों ने कई जटिल बिमारियों एवं अनेक प्रकार के समस्याओं को दूर करने का कार्य किया है। देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं आमजनों ने अपने घरों पर योग करके पूरी दूनिया को संदेश दिया। मोदी जी के आवाह्न पर देश ही नहीं पूरे विश्व भर के लोग योग के माध्यम से स्वस्थ्य रहने का संकल्प ले रहे है।
https://youtu.be/mWYpeFAhSqM
योग कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री शिवनारायण महतो एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री अभय गिरी ने योग कराया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा, प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह, अशोक भट्ट, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, शैलेष महाजन आदि ने योग किया।
बिहटा/विजय कुमार (न्यूज़ सिटी)। विक्रम प्रखंड के अख्तियारपुर गांव स्थित द ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन किया गया। योगाचार्य रविकांत शर्मा ने अनेकों तरह योगाभ्यास का अभ्यास कराने के साथ ही इसके फायदो से उपस्थित लोगो को अवगत कराया। उनके अनुसार योग सही तरह से जीने का विज्ञान है और इस लिए इसे दैनिक जीवन में शामिल किया जाना चाहिए।
स्कूल के डायरेक्टर लवकुश शर्मा ने बताया कि योग हमारे जीवन से जुड़े भौतिक, मानसिक, भावनात्मक, आत्मिक और आध्यात्मिक, आदि सभी पहलुओं पर काम करता है। योग जीने का एक तरीका भी है और अपने आप में परम उद्देश्य भी। हमारे विद्यालय में योग पाठ्यक्रम का हिस्सा है जिससे बच्चों को शारीरिक और मानसिक मजबूती मिलती है। मौके पर स्कूल के एकेडमिक इंचार्ज ए के सिंह, वीरू सिंह सहित अनेकों शिक्षक गण व गणमान्य लोग मौजूद थे।
भोजपुर/प्रमोद मिश्रा (न्यूज सिटी)। आज भाजपा भोजपुर जिला कार्यालय कतीरा आरा के प्रांगण में विश्व योग दिवस की बधाई देते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी के द्वारा भाजपा परिवार को योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के उपरांत प्रेमरंजन ।ने कहा कि "प्राचीन योग विज्ञान मानवता को भारत का अमूल्य उपहार है, मुझे प्रसन्नता है कि अधिकाधिक लोग योग को जीवन में अपना रहे हैं। संघर्ष व तनाव के बीच, विशेष रूप से कोविड-19 के इस दौर में, शरीर को स्वस्थ व मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा।
बिहार भाजपा के प्रवक्ता श्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि आज यानी 21 जून को पूरा विश्व भारतीय संस्कृति और आध्यात्म की सबसे बड़ी देन योग को नमन भी कर रहा है और उसका अभ्यास भी कर रहा है। मैं इस अवसर पर आप सभी को विश्व योग दिवस की बधाई भी देता हूं और योगाभ्यास को अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या का भाग बनाने का भी आग्रह करता हूं।
भोजपुर चुनाव आयोग सेल के संयोजक अमरेन्द्र ने कहा कि योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक पहुंचने की यात्रा है अर्थात योग वह माध्यम है जो हमारा खुद सेे, खुद की क्षमताओं सेे खुद की कमजोरियो से पहचान करवाता है। योग हम सबों में वह आत्मविश्वास लाता है, जिससे हम स्वयं के सामथ्र्य में अभिवृद्धि करते हुए साध्य को प्राप्त कर सकें।
https://youtu.be/UfIKwVLMZmk
भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी ने कहा योग हमारे तन-मन, जीवन, आत्मा, चेतना का आनंद है। योग हमें प्रफुल्लित भी करता है और हमें स्फूर्ति भी प्रदान करता है। साथ ही भाजपा नेता हरेंद्र पांडे ने कहा योग हमें सुखी भी बनाता है और निरोगी भी रखता है।
आज सम्पूर्ण विश्व योग की शक्ति को पहचान रहा है और उसे सम्मान भी दे रहा है। जब हम इस उपलब्धि पर गर्व कर रहे हैं तब हमारे आसपास बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो अब भी योग से दूर हैं। हम स्वयं को योग से जोड़ने का संकल्प सिद्ध कर चुके हैं, अब हमें उन लोगों को योग से जोड़ने के लिए संकल्पित होने की आवश्यकता है। विश्व योग दिवस 2020 पर आइए, संकल्प करें कि, हमें योग का संदेश जन-जन तक पहुंचा कर स्वस्थ सामज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनेंगे।
योगाभ्यास में भाजपा के वरिष्ठ नेता कौशल विद्यार्थी, हरिंदर पांडे, राजेंद्र तिवारी, भाजपा के उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रताप सिंह, लव पांडेय, महामंत्री अभिषेक राय, प्रवक्ता नवीन सिंह, मनीष प्रभात, संजय सिंह, कार्यालय प्रभारी सचिन सिन्हा आईटी सेल के गौतम सिंह, शिक्षा मंच के जिलाध्यक्ष डॉ अमर किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रंग बहादुर यादव, सहित उपेंद्र कुमार, पवन कुमार, अजित मिश्रा, आशीष तिवारी एवं अन्य लोग ने योगाभ्यास में भाग लिया। मौके पर सभी लोगो द्वारा संपूर्ण देश वासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं भी दी गई।
भोजपुर/प्रमोद मिश्रा (न्यूज सिटी)। 21 जून को पूरा विश्व भारतीय संस्कृति और आध्यात्म की सबसे बड़ी देन योग को नमन भी कर रहा है और उसका अभ्यास भी कर रहा है। इस अवसर पर आप सभी को विश्व योग दिवस की बधाई भी देता हूं और योगाभ्यास को अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या का भाग बनाने का भी आग्रह करता हूं।
https://youtu.be/UfIKwVLMZmk
क्रीड़ा भारती भोजपुर के जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार द्वारा विश्व योग्य दिवश पर योगाभ्यास प्रारम्भ के समय कहा की योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक पहुंचने की यात्रा है। अर्थात योग वह माध्यम है जो हमारा खुद सेे, खुद की क्षमताओं सेे, खुद की कमजोरियो से पहचान करवाता है। योग हममें वह आत्मविश्वास लाता है, जिससे हम स्वयं के सामथ्र्य में अभिवृद्धि करते हुए साध्य को प्राप्त कर सकें। योग हमारे तन-मन, जीवन, आत्मा, चेतना का आनंद है। योग हमें प्रफुल्लित भी करता है और हमें स्फूर्ति भी प्रदान करता है। योग हमें सुखी भी बनाता है और निरोगी भी रखता है। आज सम्पूर्ण विश्व योग की शक्ति को पहचान रहा है और उसे सम्मान भी दे रहा है। जब हम इस उपलब्धि पर गर्व कर रहे हैं तब हमारे आसपास बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो अब भी योग से दूर हैं।
हम स्वयं को योग से जोड़ने का संकल्प सिद्ध कर चुके हैं, अब हमें उन लोगों को योग से जोड़ने के लिए संकल्पित होने की आवश्यकता है। विश्व योग दिवस 2020 पर आइए, संकल्प करें कि हमें योग का संदेश जन-जन तक पहुंचा कर स्वस्थ सामज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनेंगे। योगाभ्यास में क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, कार्यसमिति सदस्यों में उपेन्द्र कुमार, विकास कुमार, अजित मिश्रा, मिथलेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुंआ स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत कुछ ही घंटों के अंतराल पर होने से हड़कंप मच गया। वही कोरोनावायरस से मौत होने वाले मरीजों में से एक मरीज नालंदा जिला के बिहार शरीफ के रहने वाले मोहम्मद जुल्फिकार (53 वर्ष) हैं, जबकिं दूसरा मरीज गया जिला निवासी एमएस आलम (63 वर्षीय) हैं।
अस्पताल उपाधीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण ने दोनों मरीजों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि नालंदा जिला निवासी मोहम्मद जुल्फीकार किडनी और डायबिटीज की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। उन्हें पीएमसीएच रेफर होकर बीते बुधवार को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। वहीं दूसरी ओर अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि गया जिला निवासी एमएस आलम भी किडनी रोग, डायबिटीज के साथ-साथ सेप्टीसीमिया से पीड़ित थे। गया से रेफर होने के बाद उन्हें गंभीर हालत में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए वेंटीलेटर पर रखा गया था। हालांकि अस्पताल उपाधीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण बताया कि दोनों मरीजों की मौत किडनी की गंभीर बीमारी के साथ-साथ कोरोना का संक्रमण पाए जाने के कारण हुई है।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव एक अधेड़ की आज इलाज के दौरान मौत हो गयी। अधेड़ की हुई मौत से सूबे में कोरोना से मौत के शिकार होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर अब 40 हो गई है। मृतक सत्यन कामती दरभंगा जिले के निवासी बताए जाते हैं, जो कल डीएमसीएच से गंभीर हालत में रेफर होकर एनएमसीएच में भर्ती कराए गए थे।
एमएनसीएच अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने 51 वर्षीय सत्यन कामती की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि वो हाई ब्लड प्रेशर के साथ-साथ ट्यूबरक्लोसिस से भी पीड़ित थे। कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर सत्यन कामती को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी स्थिति काफी गंभीर होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गयी। हालांकि अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने सत्यन कामती की मौत का कारण कोरोना बताया है।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आज तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गयी।
अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि तीनों मरीजों की आरएमआरआई के सैंपल जांच में दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आते ही सभी मरीजों को 7 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। एंबुलेंस से स्वस्थ हुए सभी मरीजों को उनके घर भेज दिया गया। स्वस्थ हुए मरीजों में पटना, मधेपुरा और खगड़िया जिले का एक-एक मरीज शामिल है।
https://youtu.be/GNX7oW_DXPg
गौरतलब है कि अस्पताल से अब तक कुल 268 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं।
विक्रम/नीरज कुमार (न्यूज सिटी)। बीते 04 दिन पूर्व भाजपा का वर्चुअल रैली के तहत बिहार जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। विक्रम में पूर्व विधायक अनिल शर्मा की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीधा प्रसारण के तहत गृह मंत्री अमित शाह का अभिभाषण में विकास की बातें की थी। परोक्ष रूप से विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। ऐसे में एक बार फिर 18 वर्षों से उपेक्षित विक्रम ट्रामा सेंटर का ड्रामा शुरु हो चुका है। आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दल ने इसे प्रमुखता से उठाने की तैयारी कर ली है और जन अधिकार पार्टी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश तिवारी ने प्रधानमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को पत्र प्रेषित कर अभिमान का शुभारंभ कर दिया है। सत्ताधारी भाजपा के बड़े नेता भी मजबूर और लाचार की अवस्था में है। तभी तो जब चुनाव आता है ट्रामा सेंटर चालू होने का सवाल लोग सत्ताधारी दल के नेताओं से करते हैं।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू की गई है और व्यापक अस्तर पर प्रचार प्रसार जारी है। वही तत्कालीन बीजेपी सरकार में केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में राज्य सभा सांसद डॉ सीपी ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर तीन ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया। जिसमें एक पटना से सटे विक्रम में भी 18 वर्ष पूर्व नवंबर 2001 में विक्रम ट्रामा सेंटर का भवन निर्माण कर उपकरण लाया गया। करोड़ों रुपए खर्च हुए लेकिन वर्तमान समय तक यहां चिकित्सक सुविधा उपलब्ध नहीं हुई। जबकि दो ट्रामा सेंटर में उन लोगों का स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। इतना ही नहीं सरकार द्वारा कई अंदामा सेंटर का भी निर्माण करा चिकित्सक सुविधा उपलब्ध मुहैया कराई गई। लेकिन विक्रम ट्रामा सेंटर की दीवारे गिरने की कंगार पर है, मशीन जंग खा रही है। एंबुलेंस तो कभी बाहर निकलता ही नहीं। लगातार सड़क दुर्घटना हो रही है एक समुचित इलाज के लिए अभाव में पीएमसीएच रेफर पटना चिकित्सकों की मजबूरी है। ऐसे में लोगों का यही कहना है कि विक्रम ट्रामा सेंटर चालू होता तो मरीजों की सुविधा होती केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार है और भाजपा के ही स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए यहां चिकित्सक सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी।
https://youtu.be/2IJdoL02aEs
पिछले कुछ वर्ष पूर्व इस ट्रामा सेंटर को आईजीआईएमएस के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सचिव भी आए थे। शुरू होने को लेकर लोगों में उत्साह भी जागा। लेकिन आशा की उम्मीद पर फिर से पानी फिर गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री साह वर्तमान सांसद रामकृपाल यादव वर्षों से मांग कर रहे हैं, लेकिन इसकी मांग अनसुनी होती रही। राज्य सभा सांसद डॉ सी पी ठाकुर का मानना है कि जातीय विद्वेष से ट्रामा सेंटर चालू नहीं हुआ। यही अमित शाह के बिहार जन संवाद कार्यक्रम के बाद पूर्व विधायक सह भाजपा नेता अनिल कुमार शर्मा गोल-मटोल जवाब देते दिखे। जन अधिकार पार्टी युवा परिषद बिहार के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश तिवारी ने क्षेत्र की अपेक्षा का आरोप लगाते हुए केंद्र एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र प्रेषित कर ट्रामा सेंटर चालू करने की मांग की है।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर सम्पूर्ण देश सजग हैं। वही इसको बचाव को लेकर सरकार से लेकर गैर सरकारी संस्था तक कार्यरत है।
वही दूसरी ओर आज कोरोना पीड़ित मरीजों की सेवा को लेकर केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद द्वारा एनएमसीएच प्रशासन को 60 पीपीई किट, सैकड़ो साबुन और सैनिटाइजर सौंपा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर सांसद द्वारा दिए गए पीपीई किट, साबुन और सैनिटाइजर को अस्पताल अधीक्षक को सौंपा। इस मौके पर अस्पताल अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट करते हुए अस्पताल में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर उनसे विशेष सहयोग किए जाने की भी अपील की।
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। लेकिन फिर भी प्रशासन सचेत नही हो पा रहा है।शुक्रवार को जहां एक दिन में नौबतपुर के ग्यारह कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आये तो वही शनिवार को फिर एक बार रौनिया गांव में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। जिसके बाद आसपास के गांव में दहशत कायम है।
बताया जाता है कि संक्रमित युवक नीरज बाहर से आकर होम कवारेंटाइन था। जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक पर जांच के लिए दबाब बनाया। तब जाकर युवक ने जांच के लिए सैम्पल दिया। वही जांच रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वही शुक्रवार को नौबतपुर के चार अलग-अलग स्थानों के कुल ग्यारह लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन हरकत में आयी और उनलोगों का ट्रैवेल हिस्ट्री पता लगाने की जुटी है।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित एनएमसीएच में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मौत बाद अस्पताल के वार्ड में घंटों तक दोनों मृतकों के शवों के पड़े रहे। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों, आक्रोशित कोरोना पीड़ित मरीजों और मृतकों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा व नारेबाजी करने लगे। हंगामे की सूचना मिलने पर जब मीडिया कर्मी अस्पताल में पहुंचे तो अस्पताल प्रशासन हरकत में आई और आनन-फानन में मृतकों के शवों को अस्पताल से बाहर निकालकर उनके परिजनों को सौंप दिया।
मौके पर हंगामा कर रहे कोरोना संक्रमण से मौत हुई मरीज नागेश्वर प्रसाद सिंह के परिजन सुनील कुमार सिंह ने बताया की हम लोगों के द्वारा अस्पताल प्रशासन को बेड पर पड़े दोनों शव पड़े होने की सूचना ढ़ी गई। इसके बावजूद भी अस्पताल प्रशासन द्वारा घंटों तक कोई करवाई नहीं की गई। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों का कहना था कि वार्ड में काफी गंदगी व्याप्त है। इसके बावजूद भी अस्पताल प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। साथ ही मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर मरीज के इलाज में कोताही बरती जा रही है। वही मामले में एनएमसीएच के अस्पताल प्रबंधक प्रणव कुमार से मीडिया कर्मियों ने सवाल किया तो उन्होंने सवालों के जवाब देने से बचते दिखे।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार में आज फिर से कोरोना पॉजिटिव दो बुजुर्ग मरीज की मौत एनएमसीएच में हो गई है। वही बुजुर्ग की मौत के बाद सूबे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 28 पहुंच चुकी है। कोरोना से ग्रसित 27 वें मृतक की पहचान शिवहर जिला के रहने वाले किशोरी लाल के रूप में हुई है। एनएमसीएच अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने कोरोना पॉजिटिव मरीज किशोरी लाल (75 वर्षीय) की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि वे बीते 29 मई को आईजीआईएमएस पटना से गंभीर हालत में रेफर होकर एनएमसीएच में भर्ती कराए गए थे। मृतक पित्त की नली के कैंसर से पीड़ित था, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर जॉन्डिस से भी आक्रांत था। साथ ही डॉ सिन्हा ने कहा कि मरीज का बिल रुबिन 45 फीसदी था। हालांकि डॉक्टरों की टीम ने मरीज की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया, परंतु उन्हें बचाया नही जा सका।
वही कुछ घंटों के बाद एनएमसीएच में कोरोना पॉजिटिव एक और बुजुर्ग मरीज की मौत हो गयी। इनके मौत के बाद सूबे में कोरोना से 28 वें मरीज की मौत हुई है। मृतक नागेश्वर प्रसाद सिंह बेगूसराय के रहने वाले बताये जाते है। मृतक के संबंध में अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि 25 मई को आईजीआईएमएस, पटना में कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद इन्हें एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। साथ ही 84 वर्षीय बुजुर्ग मरीज नागेश्वर प्रसाद सिंह की मौत की पुष्टि करते हुए डॉ सिन्हा ने बताया कि वे लकवा से ग्रसित थे और बॉडी के इम्युनिटी पावर भी बहुत कमजोर था। साथ ही वे जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि इनकी मौत बॉडी के इम्युनिटी पावर कमजोर होने से हुई है। हालांकि आज एनएमसीएच में गुरुवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत होने से हड़कंप मच गया हैं। वही इन दोनों मरीजों की मौत के बाद सूबे में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 28 पहुंच चुकी है।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित एनएमसीएच से आज दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने जिंदगी की जंग जीत ली है और उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आरएमआरआई के सैंपल जांच में दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आते ही दोनों मरीजों को होम क्वारेंटाइन करने के लिए दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं।
स्वस्थ हुए मरीजों में से एक मरीज पटना सिटी के मालसलामी के रहने वाले गुड्डू सिंह हैं तो दूसरे मरीज जहानाबाद जिला निवासी राहुल कुमार हैं। वही स्वास्थ्य ठीक होने पर दोनों मरीजों ने डॉक्टरों को टीम को आभार प्रकट कर धन्यवाद कहा।
https://youtu.be/2K49dc3i5yg
मौके पर अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि स्वास्थ्य हुए जहानाबाद जिला के मरीज राहुल कुमार ब्लड कैंसर से पीड़ित था, जो अस्पताल के डॉक्टरों के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी। साथ ही डॉ सिन्हा ने बताया कि अस्पताल से अब तक कुल 175 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं।
पटना (न्यूज सिटी)। स्वास्थ्य विभाग ने 31 मई की शाम 4:00 बजे तक का डाटा अपडेट जारी किया है, जारी डाटा के अनुसार बिहार में कुल 75,737 सैंपल की जांच हुई है। जबकि बिहार में अब तक कुल 1520 मरीज ठीक हुए हैं। वही अभी तक बिहार में 3693 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ विभाग के अनुसार विगत 24 घंटे में कोरोना के 181 नए केस सामने आए हैं जबकि 209 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक होकर अपने घर वापसी हुए है।
पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लॉक डाउन बढ़ाने की घोषणा हो गयी है। इस अवधि में किसी प्रकार की कोई छूट नहीं मिलने वाली है। वहीं इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉक डाउन की अवधि को 30 जून तक बढ़ाने की घोषणा की है।
बता दें कि 30 मई को केंद्र सरकार ने लॉक डाउन में ढील का ऐलान किया है और अनलॉक- को लेकर नई गाइडलाइंस भी जारी किए हैं। बिहार में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 3676 पहुंच चुकी है और अब तक 29 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
उधर वैश्विक महामारी कोरोना को नियंत्रित करने के लिए देशभर में लागू लॉक डाउन को कंटेनमेंट जोन तक सीमित करके अवधि को 30 जून तक सिमित करके 30 जून के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं इस दौरान लॉक डाउन को धीरे-धीरे हटाया जाएगा। जबकि नए गाइडलाइंस के अनुसार लॉक डॉउन 5.0 में कंटेनमेंट जून को छोड़कर अन्य क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीके से खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी। पहला चरण 8 जून से लागू होगा, जिसके तहत से मॉल, रेस्टोरेंट और मंदिर, मस्जिद गुरुद्वारे आदि खुल सकेंगे।
रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। 65 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों, पहले से किसी तरह के बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं और 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को आवश्यक और स्वास्थ्य उद्देश्यों को छोड़कर घर पर ही रहने की सलाह दी गई। हालांकि सबसे खास बात यह भी गाइडलाइन में बताई गई है कि लोग जरूरत पड़ने पर ही अपने घर से बाहर निकले। इसके अलावा मार्क्स पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार में एक और कोरोना पॉजिटिव 62 वर्षीय एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गयी गई। वही मृतक की पहचान सिवान जिले के रहने वाले नंद जी पांडे के रूप में हुई हैं। बताया जाता है कि नंद जी पांडेय बीते 27 मई की रात में गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर होकर एनएमसीएच में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आज उनकी मौत हो गयी है।
एनएमसीएच अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने 62 वर्षीय नंदजी पांडे की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि वे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और लकवा जैसे बीमारी से ग्रसित थे। इनका ट्रैवल हिस्ट्री भी रहा है, वे बीते कुछ वक्त पहले मुंबई से बिहार लौटे थे और कोरोनावायरस की जांच में उनका रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में पीएमसीएच भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें बीते 27 मई की रात में पीएमसीएच रेफर होकर एनएमसीएच में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था। साथ ही अधीक्षक ने कहा कि उपरोक्त बीमारी के कारण बुजुर्ग मरीज की इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर थी, जिस कारण से बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण हावी हो गया और उनकी मौत हो गई।
बता दें कि सिवान के रहने वाले इस बुजुर्ग की मौत के बाद सूबे में में कोरोना संक्रमण से मौत होने वाली मरीजों की संख्या बढ़कर अब 17 हो गई है।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित एनएमसीएच से बेहद दुःखद खबर आ रही है, जहां आज फिर से एक कोरोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग (उम्र तकरीबन 60 वर्ष) मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। वही बुजुर्ग की मौत के बाद सूबे में कोरोना से मरने वालो की संख्या 13 हो गयी है।
https://youtu.be/h2-mr9jzPX4
मामले में एनएमसीएच अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने बताया कि कोरोना से पीड़ित जिस बुजुर्ग की मौत हुई है वो बीते 22 मई को गंभीर हालत मे सिवान से एनएमसीएच में इलाज हेतु लाए गए थे। साथ ही बताया कि मृतक बुजुर्ग को पूर्व से ही फेफड़े, किडनी और डायबिटीज जैसे गंभीर बीमारी से ग्रसित था।
अस्पताल अधीक्षक ने रामप्रवेश पंडित के मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की कोरोना जाँच ट्रू नेट मशीन के जरिए की गई थी, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। साथ ही मौके पर अधीक्षक ने कहा कि मृतक की कोरोनावायरस आरटीपीसीआर मशीन के जरिए कराई जाएगी तभी यह स्पष्ट हो सकेगा कि मृतक कोरोना वायरस से संक्रमित था या नहीं।
आपको बता दें कि स्वास्थ विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार में अब तक कुल 2477 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 677 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं फिलहाल सूबे में अभी भी 1787 केस एक्टिव है।