पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित एनएमसीएच से आज दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने जिंदगी की जंग जीत ली है और उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आरएमआरआई के सैंपल जांच में दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आते ही दोनों मरीजों को होम क्वारेंटाइन करने के लिए दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं।

स्वस्थ हुए मरीजों में से एक मरीज पटना सिटी के मालसलामी के रहने वाले गुड्डू सिंह हैं तो दूसरे मरीज जहानाबाद जिला निवासी राहुल कुमार हैं। वही स्वास्थ्य ठीक होने पर दोनों मरीजों ने डॉक्टरों को टीम को आभार प्रकट कर धन्यवाद कहा।
मौके पर अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि स्वास्थ्य हुए जहानाबाद जिला के मरीज राहुल कुमार ब्लड कैंसर से पीड़ित था, जो अस्पताल के डॉक्टरों के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी। साथ ही डॉ सिन्हा ने बताया कि अस्पताल से अब तक कुल 175 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours