पटना (न्यूज़ सिटी)। फतुहां इंडस्ट्रियल एरिया में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक ट्रक पर लदे चावल की बोरी में छिपाकर रखे 300 कार्टून विदेशी शराब को बरामद किया है। हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही अवैध शराब कारोबारी मौके पर से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी फतुहां इंडस्ट्रियल एरिया में एक ट्रक में शराब की खेप भर कर लायी गयी हैं, जिसकी अवैध सप्लाई की जानी हैं।
जिसके बाद विभाग ने करवाई करते हुए ट्रक पर लदे शराब सहित ट्रक को जब्त कर लिया है। फिलहाल विभाग बरामद शराब से जुड़े माफिया के कनेक्शन का सुराग जुटाने में जुटी है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours