Articles by "Fatuha"
Showing posts with label Fatuha. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के जय नंदनपुर गांव स्थित nh30 के किनारे बगीचे से पेड़ से लटकते एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर






https://youtu.be/mWYpeFAhSqM




पेड़ से लटके शव को नीचे उतारा, बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। युवक ने खुदकुशी की या फिर अज्ञात अपराधियों द्वारा युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।









आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात अपराधियों द्वारा युवक की हत्या कर पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटका कर खुदकुशी का स्वरूप दे दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारण जानने के लिए जांच में जुट गई हैं।



पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के कोल्हर गांव में ठनका गिरने से एक 12 साल की बच्ची की मौत हो गयी। वही घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने फतुहां थाना की पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतिका की पहचान कोल्हर के अरियाग टोला निवासी सुनील कुमार की पुत्री रजनी कुमारी के रूप में हुई है।









घटना के संबंध में मृतिका के पिता सुनील कुमार ने बताया कि तेज बारिश के वक्त रजनी अपने घर के बाहर ही खड़ी थी। इसी दौरान अचानक से ठनका उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा है।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बीते देर रात फ़त्तुहां थाना क्षेत्र के आरओबी स्थित फोरलेन पर एक ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने फतुहां थाना की पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक की पहचान बाढ़ के अगवानपुर निवासी भोला प्रसाद और गणेश राम और भूखल प्रसाद के रूप में हुई है।






https://www.youtube.com/watch?v=qRJObWLsA0I




घटना के संबंध में फतुहां थाना के दरोगा बीके यादव ने बताया की भोला प्रसाद और गणेश राम एक ही बाइक पर सवार होकर पटना से बाढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान फतुहां आरओबी स्थित फोरलेन पर पीछे से आती एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।









जिससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं घटना के अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके पर से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।



पटना (न्यूज़ सिटी)। फतुहां इंडस्ट्रियल एरिया में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक ट्रक पर लदे चावल की बोरी में छिपाकर रखे 300 कार्टून विदेशी शराब को बरामद किया है। हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही अवैध शराब कारोबारी मौके पर से फरार हो गया।









मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी फतुहां इंडस्ट्रियल एरिया में एक ट्रक में शराब की खेप भर कर लायी गयी हैं, जिसकी अवैध सप्लाई की जानी हैं।






https://youtu.be/2K49dc3i5yg




जिसके बाद विभाग ने करवाई करते हुए ट्रक पर लदे शराब सहित ट्रक को जब्त कर लिया है। फिलहाल विभाग बरामद शराब से जुड़े माफिया के कनेक्शन का सुराग जुटाने में जुटी है।


फतुहां (न्यूज सिटी)। फतुहा विधायक डॉ रामानंद यादव ने संपतचक प्रखंड के पंचायत - भेलवारा दरियापुर के ग्राम - पिपरा, खैराटाली, सैदानीचक, दरियापुर, भेलवारा, भेलवारा मुसहरी एवं बोधाचक बलथर पर में आमलोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाला एवं सामुदायिक भवन इत्यादि के निर्माण हेतु अपने विधायक निधि से अनुशंसा की एवं अभियंता को शीघ्र निर्माण का निर्देश भी दिया गया। साथ ही ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्मित सड़क जो अभी क्षतिग्रत एवं जर्जर अवस्था है उसे भी शीघ्र मरम्मतीकरण हेतु कार्यपालक अभियंता को निर्देश भी दिया गया। साथ ही उनके द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया गया।

[embed]https://youtu.be/h2-mr9jzPX4[/embed]

साथ ही डॉ यादव ने स्थानीय ग्रामीणों से घर में रहने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग एवं लॉक डाउन का पालन करने की अपील भी किया। साथ ही कहा कि जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। सब्जी एवं राशन लाने के समय मास्क जरूर पहने। जिससे करोना वायरस का संक्रमण प्रसार पर रोकथाम लग सके।

इस मौके पर वेद प्रकाश यादव, ओम प्रकाश चौटाला, मनोज मुखिया, रॉकी मुखिया, संपतचक प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार, उमेश यादव, संतोष यादव, अरविन्द ज्वाहर, झिगन मांझी, अशोक यादव, प्रभु चौधरी, राम पुकार भारती, बब्लू यादव, शंभू कुमार एवं गणेश यादव आदि मौजूद थे।

पटना (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हालांकि दोनों ही मौत अलग-अलग सड़क हादसों में हुई है।






https://www.youtube.com/watch?v=iYOOKGrGtGY




पहला मामला फतुहां थाना क्षेत्र की है, जहां एनएच 30 पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की गंभीर तरीके से चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक अन्य व्यक्ति की गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। वहीं घटना के बाद जख्मी हुए व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।









वहीं दूसरी घटना राजधानी पटना के पालीगंज क्षेत्र की है जहां पर भरत पूरा गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से एक शख्स की मौत मौके पर ही हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके लिए बिहार सरकार अन्य राज्यों से आए श्रमिकों को रहने के लिए क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया है। जिसमें श्रमिकों को रहने और खाने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण श्रमिकों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में भोजन नहीं मिल रहा है और ना ही साबुन दिया जा रहा है।









ताजा मामला पटना के फतुहां स्थित राम स्वार्थ सिंह हाई स्कूल, बालवा का है, जहां पर जिला प्रशासन द्वारा क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है और गुजरात से आए श्रमिकों को रहने की व्यवस्था की गई है। फिलहाल वहां पर 40 की संख्या में श्रमिक है, लेकिन श्रमिकों को भोजन नहीं मिलने के कारण श्रमिकों का गुस्सा फुट पड़ा और हंगामा करने लगे। श्रमिकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे और खाने की मांग की। हालांकि श्रमिक सभी स्थानीय गांव के ही रहने वाले हैं। वही श्रमिकों का कहना था कि घर से भी खाना बनाकर परिवार के लोग लाते हैं, लेकिन अधिकारी खाना अंदर नहीं देते हैं।









मौके पर जाप के स्थानीय नेता बबलू यादव ने क्वॉरेंटाइन सेंटर में जाकर अधिकारियों से बात की तो उन्हें खाना देने की बात कर रहे हैं। क्वॉरेंटाइन सेंटर में बाहर से खाना बनाकर श्रमिकों को दिया जाता है, लेकिन अभी तक खाना नहीं मिला था जिसके कारण श्रमिक नाराज थे।



पटना (न्यूज़ सिटी)। फतुहां विधायक डॉ रामानंद यादव के आने की खबर सुनकर लक्की बिस्कुट मजदूर यूनियन के महासचिव अपने शिष्टमंडल के साथ अपनी समस्या को बताया और कहा कि बाँका घाट स्थित लक्की बिस्कुट कम्पनी के मालिक द्वारिकानाथ बडेडिया द्वारा बहाना बनाकर मजदूरों को निकाला जा रहा है






https://www.youtube.com/watch?v=Q2T20CaMMIM




और लाभ में चल रहे कम्पनी को घाटे में बताकर मजदूरों को हटाने की साजिश कर रही है। महीनों से कर्मचारियों से काम नहीं लिया जा रहा है, कम्पनी में मालिक ने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया है, इसपर स्थानीय विधायक ने मदद करने का आश्वाशन दिया और मजदूर यूनियन के नेता को मिलने के लिए अपने आवास पर बुलाया है।









विधायक ने कहा कि हम अपने क्षेत्र के विकास में कोताही बर्दास्त नहीं करेंगें, मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता के अलाबे मजदूर यूनियन के महासचिव शिवपूजन सिंह, कैलाश प्रसाद सिंह, रणजीत कुमार, कमलेश कुमार, राजद महासचिव श्यामनंदन कुमार, नीरज कुमार, लाला यादव, पंकज यादव आदि उपस्थित थे।



पटना (न्यूज़ सिटी)। फतुहां विधायक डॉ रामानंद यादव ने पथ निर्माण विभाग द्वारा मौजीपुर से दौलतपुर पथ जिसकी लम्बाई 4 किलोमीटर एवं लागत लगभग 6 करोड़ है, जिसका शिलान्यास स्थानीय विधायक डॉ रामानंद यादव ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पथ का निर्माण कार्य शुरु कराया गया। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से कई गाँवों को लाभ मिलेगी।






https://www.youtube.com/watch?v=eJ1aK2WAiYw




साथ ही कहा कि फतुहा वासियों को पटना जाने आने में पाँच किलोमीटर दूरी कम होने से समय की बचत होगी, जो काफी महत्वपूर्ण है। उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं के आग्रह पर नगर परिषद, फतुहा अंतर्गत स्थित उच्च विद्यालय जो वर्तमान में कोरोनटाइन केंद्र बनाई गई है। कुछ लोगो ने स्थानीय विधायक से कोरेन्टाईन केन्द्र पर प्रयाप्त भोजन नही मिलने की शिकायत की थी। जिस पर उन्होने मरीजो का हाल चाल लिया एवं उसका निरीक्षण भी किया। साथ मे प्रखंड विकाश पदाधिकारी, फतुहा भी मौजुद थे और स्थानीय पदाधिकारी को उचित और आवश्यक उपचार का निर्देश दिया। वही वार्ड नं0-16 में गरीबो द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत योजना का कार्यादेश नगर परिषद द्वारा नही दिया गया।









जिसकी जाँच स्थानीय विधायक ने खुद उनके घर जा कर की एवं संबंधित पदाधिकारी को कर्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पी.एच.ई.डी. के कार्यपालक अभियंता को क्षेत्र में खराब चापाकल को ठिक करने का निर्देश भी दिया गया।







पटना सिटी (न्यूज़ सिटी) फतुहा विधायक डॉ रामानंद यादव के निर्देशानुसार चंदन यादव ने फतुहा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुए भुखमरी की समस्या को देखते हुए।






https://www.youtube.com/watch?v=hqYSo6nzZsw




जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस महामारी से निपटने के लिए फतुहा के विधायक शुरू से ही संकल्पित है कि हमारे क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं । साथ ही जनता से अपील कर रहे हैं कि लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करें ।









अपने घरों में रहे और लॉक डाउन का उल्लंघन ना करें ।ताकि कोरोना महामारी को हराया जा सके।



फतुहां (न्यूज सिटी)। फतुहां विधायक डॉ रामानंद यादव ने पटना सदर प्रखंड के जल्ला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान गरीब व असहायों को जनवितरण प्रणाली दुकानों में सड़ा व घटिया अनाज मिलने की शिकायत विधायक श्री रामानंद को कही।






https://www.youtube.com/watch?v=eAi3e4JKb5U




ग्रामीणों द्वारा शिकायत मिलते ही फतुहां विधायक अविलंब इसकी सूचना मार्केटिंग ऑफिसर, पटना सदर को जांच का निर्देश दिया। ताकि जनवितरण प्रणाली से ग्रामीणों को अच्छे क़्वालिटी का राशन लोगो को मिल सके।









साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा की लोग अपने घरो में रहे और सोशल डिस्टेन्सिंग एवं लॉक डाउन का पालन करे। घर से जरूरी काम हो तभी निकले, वो भी मास्क पहन कर।






https://youtu.be/kHv_krFcNhA




ताकि आपके साथ-साथ आपके परिवार व आसपास के लोग भी सुरक्षित रहे।



फतुहां (न्यूज सिटी)। फतुहां विधायक डॉ रामानन्द यादव ने ग्रामीणो के शिकायत पर आज फतुहा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जन वितरण दुकानदारो द्वारा कार्ड धारियों को कोटा से कम एवं घटिया आनाज देने कि शिकायत की थी। जिस पर विधायक डॉ रामानंद यादव ने अभिलम्ब मार्केटिंग ऑफिसर, फतुहा को निर्देश दिया कि ग्रामीणों में अच्छे, सही एवं शांतिपूर्ण राशन दिया जाए।









साथ डॉ यादव ने स्थानीय ग्रामीणो से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घरो में रहे और सोशलडिस्टेन्स एवं लॉकडाउन का पालन करे। घर से जरूरी काम हो तभी निकले जैसे सब्जी या राशन लाने के समय मास्क जरूर पहने। ताकि आपके साथ-साथ सभी लोग सुरक्षित रहे।






https://www.youtube.com/watch?v=etJG_pwbG9E&t=34s


फतुहां (न्यूज़ सिटी)। देशव्यापी लॉक डाउन के बीच फतुहां विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ रामानंद यादव ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिन लोगो के पास राशन कार्ड नही है। उनके लिए सरकार अपने स्तर से राशन की व्यवस्था करवाए। साथ ही श्री यादव ने कहा कि लॉक डाउन में आम जनता का सारा काम धंधा ठप पड़ा है, तो ऐसे में लोग खासकर जो मध्यम और निम्न वर्ग के है उनके लिए ये समय मुसीबत बन गया है। इसलिए सरकार वैसे लोगो के लिए कच्चा राशन और भोजन की व्यवस्था कराए।






https://www.youtube.com/watch?v=g_oBsRrZXVQ




वही दूसरी ओर श्री यादव ने कहा कि इस वक्त आवारा कुत्तों को खाना नही मिल रहा है। जिसके कारण कुत्ते आम लोगो को काटने को उतारू हो गए है और अस्पताल में विष निरोधक सुई (भैक्सीन) भी उपलब्ध नही है। वही भैक्सीन की उपलब्धता के लिए भी श्री यादव ने सराकर को ध्यान आकृष्ट कराया है।



पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। शुक्रवार की देर शाम फतुहा थाना क्षेत्र के बुद्धदेव चक गांव के पास एन एच 30 पर अपराधियों ने एक ट्रक चालक को गोली मारकर हत्या कर दिया है। हालांकि इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक ट्रक ड्राइवर आजमगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गयी है।






https://www.youtube.com/watch?v=XFA7Wsm27W8