Articles by "Patna"
Showing posts with label Patna. Show all posts

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छोटी टंगरैला गांव से पांच माह पूर्व हुए रूपेश हत्याकांड का मुख्य आरोपित दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी मिला है। पुलिस पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। इसके अलावा घटना में उसके साथ और कौन-कौन था, उसका भी नाम बताया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।






https://youtu.be/NQsLpZ0DoDI




थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि छोटी टंगरैला निवासी रूपेश सिंह की हत्या में शामिल बिक्रम के बेनी बीघा निवासी दीपक छोटी टंगरैला गांव किसी से मिलने आया हुआ है। जिसके बाद फौरन उसकी घेराबंदी कर उसे छोटी टंगरैला से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल और दो ज़िंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। गिरफ्तारी की जानकारी पाकर सिटी एसपी अशोक मिश्र भी नौबतपुर थाना पहुंचकर उससे पूछताछ किया।






https://youtu.be/KWDNT3DHje8




विदित को घटना को लेकर रूपेश की माँ ने गांव के ही पप्पू सिंह एवं दीपक कुमार को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसमें दीपक को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि रूपक रिश्ते में दीपक का अपना बहनोई लगता है।



पटना (न्यूज सिटी)। बिहार प्रदेश काँग्रेस कमिटी के प्रवक्ता शारीफ अहमद रँगरेज ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधित्व को काट कर अगड़ी जाति के राजपूत समाज से आने वाले नेता को उम्मीदवार बनाने से अल्पसंख्यक समाज मे भारी मायूसी है। श्री तारिक अनवर की उम्मीदवारी रद्द होने पर अल्पसंख्यक समाज से ही किसी को उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए था। अल्पसंख्यक समाज की उपेक्षा से कार्यकर्ताओं में भारी मायूसी है।






https://youtu.be/ehRVTrNrTPQ




पूर्व में भी असमय अल्पसंख्यक समाज के अध्यक्ष को हटाना, और अब अगड़े/ब्राह्मण, दलित परिषद सदस्यों के होते अल्पसंख्यक समाज का स्वाभाविक प्रतिनिधित्व बनता था। परन्तु फिर से अगड़े ही समाज से प्रतिनिधित्व देने से अल्पसंख्यक समाज में अच्छा सन्देश नहीं गया। काँग्रेस नेतृत्व को अभी भी अल्पसंख्यक समाज को संगठन समेत अन्य पदों पर प्रतिनिधित्व दे जोड़ने की कोशिश करनी चाहिए। अन्यथा आगामी चुनाव में इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।



पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि बिहारवासी विकास चाहते हैं, विनाश नहीं। केन्द्र और राज्य सरकार के कार्यों से बिहार में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। इस बार का विधान सभा चुनाव काम बनाम बात के बीच होगा। एनडीए काम में विश्वास करती है तो विपक्ष बात बनाकर जनता को बरगलाने में लगें है।






https://youtu.be/vcqhhciBbWw




श्री यादव ने आज वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये पीरपैती विधानसभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने पिछले एक वर्ष के भीतर न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में विकास के लिए जो काम किया वह एक मिसाल है। हम काम करने में विश्वास करते हैं लेकिन विपक्ष बात बनाकर अड़ंगा पैदा करता है। कुर्सी के लिए प्रपंच रचना तो कांग्रेसियों की पुरानी आदत है। कुर्सी बचाने के लिए ही तो आज से 45 वर्ष पूर्व श्रीमती इंदिरा गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेसी सरकार ने आपातकाल लाकर लोकतंत्र का गला घोंटा था। कांग्रेसियों में आज भी यही सोच विद्यमान है।
     
श्री यादव ने कहा कि कोरोना संकट ने पूरी दुनिया को हिला दिया है लेकिन विकसित देशों में मौतें अधिक हो रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समय पर उठाये गये कारगर कदम के कारण संक्रमण का असर कम तो रहा ही, मृतकों की संख्या भी अन्य देशों की तुलना में अत्यल्प है। संकट से निबटने के लिए केन्द्र और राज्य की सरकार ने गरीबों के लिए जो काम किया वह अतुलनीय है। केन्द्र और राज्य की सरकार के बेहतर समन्वय के परिणाम अच्छे साबित हो रहे हैं। गरीबों के कल्याण की चिन्ता कर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 50 हजार करोड़ रूपये के गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरूआत बिहार से की है जो बिहार के प्रति उनका प्रेम और दर्द दर्शाता है। लाॅकडाउन की अवधि में कोई गरीब भूखा न सोये, के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री ने 3 माह के लिए निःशुल्क प्रति व्यक्ति 15 किलो चावल व प्रति परिवार तीन किलो दाल दिया। कांग्रेस सहित विपक्षी दल के नेता बताएं कि इस अवधि में गरीबों की क्षुधा को शांत करने के लिए उनके द्वारा क्या किया गया।









रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियाँ ऐतिहासिक हैं। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास उनका मूल मंत्र है। रैली को भाजपा के जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय, पूर्व विधायक अमन पासवान, पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे इंजीनियर ललित पासवान, प्रिंस मंडल आदि ने संबोधित किया।



पटना (न्यूज़ सिटी)। युवा जनता दल (यू) पटना जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पार्टी के सलाहकार समिति के सदस्य सुनील कुमार ‘‘मुन्ना’’ का कोरोना संक्रमण होने के कारण ईलाज के क्रम में कल शाम पटना स्थित एनएमसीएच अस्पताल में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से जनता दल (यू) में शोक की लहर दौड़ गई है।






https://youtu.be/ehRVTrNrTPQ




स्वर्गीय सुनील कुमार ‘‘मुन्ना’’ के असामयिक निधन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी की क्षति हुई है। श्री सिंह ने स्वर्गीय मुन्ना की आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना किया है तथा उनके परिजनों से ऐसी स्थिति में धैर्य व साहस से काम लेने का आग्रह किया है।









श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद रामचन्द्र प्रसाद सिंह, सांसद चन्देश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी, पूर्व स0वि0प0 संजय कुमार सिंह ‘‘गाॅंधी जी’’ व ललन कुमार सर्राफ, राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश महासचिव डाॅ0 नवीन कुमार आर्य व अनिल कुमार, युवा जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अभय कुशवाहा, जद (यू) सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष विशन कुमार बिट्टु, ओमप्रकाश सिंह सेतु, राहुल खण्डेलिया, कार्यालय सचिव संजय कुमार सिन्हा, रविनेश कुमार बबलू व प्रवीण कुमार शामिल थे।



पटना (न्यूज सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव अभियान का अभी बिगुल भी नहीं बजा और राजद के बड़बोले युवराज अभी ही पस्त हो चुके हैं। हताशा और बौखलाहट में अनावश्यक बयानबाजी से अपनी बची खुची साख भी मिट्टी में मिला देने के लिए व्याकुल दिख रहे हैं।






https://youtu.be/ehRVTrNrTPQ




श्री प्रसाद ने कहा कि राजद के पांच विधान पार्षदों का जदयू में शामिल होना और उनकी  पार्टी के वरिष्ठ रघुवंश प्रसाद सिंह के पद से त्यागपत्र ने इतना तो स्पष्ट कर ही दिया कि पहले से महागठबंधन के दलों द्वारा उनके स्वघोषित नेतृत्व को नकारे जाने के बाद अब राजद भी बिखरने लगा है।









श्री प्रसाद ने कहा कि दरअसल मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के व्यक्तित्व कृतित्व एवं उनकी लोकप्रियता के मुकाबले तेजस्वी पासंग में भी खड़े नहीं दिखते, दूसरी तरफ 1990 से 2005 के उनके परिवार के शासन काल की खौफनाक तस्वीर से जोड़ कर उनकी छवि देखी जाती है। इसीलिए एकतरफा चुनाव में राजद की संभावित करारी हार का दुष्प्रभाव तेजस्वी जी की पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर स्पष्ट रूप से दिखने लगा है।



पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि सरकार के सेवा कार्य पर सवाल उठाने का विपक्षी दलों को कोई नैतिक अधिकार नहीं है। कोरोना को लेकर लाॅकडाउन की अवधि और उसके बाद केन्द्र और राज्य सरकार ने पीड़ित मानवता के लिए जितना कार्य किया उसकी विपक्ष ने कल्पना तक नहीं की थी।









श्री यादव ने आज वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये नौतन विधान सभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के पूर्वी भाग और विशेषकर बिहार के विकास के प्रति प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की चिन्ता बनी रहती है। बिहार पर जब-जब संकट आया, यषस्वी प्रधान मंत्री श्री मोदी ने आगे आकर मदद की। इसका ज्वलंत उदाहरण है, 50 हजार करोड़ रूपये के गरीब कल्याण अभियान का श्रीगणेश बिहार के खगड़िया जिले से करना और इसके लिए चयनित देश के 116 में से 32 जिले बिहार का होना है। यही नहीं लाॅकडाउन की अवधि में राज्य के 8 करोड़ 71 लाख गरीबों को 3 महीने तक प्रति माह प्रति व्यक्ति 5-5 किलो चावल, 1.67 करोड़ परिवार को 1-1 किलो दाल का वितरण किया गया। गांव, गरीब, किसान और मजदूरों के लिए केन्द्र और राज्य की सरकार ने मिलकर लाॅकडाउन की अवधि में जो किया वह अपने आप में एक इतिहास है।
श्री यादव ने आपात काल को याद करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला किया और कहा कि आज का दिन देश के इतिहास का काला दिन है। आपात काल राजनीतिक सत्ता पाने के लिए कांग्रेस का गहरा कुचक्र था और पूरा देश कैदखाने में तब्दील था। लोकतंत्र को कुचलने वाले फिर से सत्ता पाने को मुंह बाये खड़े हैं।






https://youtu.be/ehRVTrNrTPQ




भारत-चीन सीमा पर घटी घटना की चर्चा करते हुए श्री यादव ने कहा यह सब पूर्व में कांग्रेस की करतूतों का परिणाम है। हमें देश की अस्मिता के साथ समझौता करने वालों को सबक सीखाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारत-भूमि की रक्षा करने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं। रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और बेतिया के सांसद डाॅ॰ संजय जायसवाल ने कहा कि पश्चिम चम्पारण में पुल-पुलियों और सड़कों का जितना विकास पथ निर्माण मंत्री श्री नन्द किशोर यादव के कार्यकाल में हुआ उतना पहले कभी नहीं हुआ था। इसके लिए चम्पारण की जनता इन्हें बधाई देती है। जिला भाजपा के अध्यक्ष दीपेन्द्र सर्राफ ने रैली की अध्यक्षता की। रैली को नौतन के विधायक श्री नारायण प्रसाद, विधान सभा प्रभारी प्रदीप सर्राफ, रवि सिंह आदि ने संबोधित किया।



पटना (न्यूज़ सिटी)। आज पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री और भाजपा सांसद राम कृपाल यादव ने पाटलीपुत्र संसदीय क्षेत्र के पालीगंज, मसौढ़ी और नौबतपुर के विभिन इलाकों में बड़े पैमाने पर कोरोना के मरीज मिलने के कारण उन इलाकों में सघन कोरोना जांच, सेनेटाइजेशन कराने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से मुलाकात कर पत्र सौंपा।









स्वास्थ मंत्री ने तत्काल सिविल सर्जन पटना को निर्देश दिया कि पाटलीपुत्र संसदीय क्षेत्र के कोरोना प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य टीम को भेजकर टेस्टिंग कराया जाए।



पटना (न्यूज सिटी)। बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉo निखिल आनंद ने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी डॉo संजय मयुख और बिहार भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री सम्राट चौधरी को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित करने पर हार्दिक बधाई देते हुए पार्टी के केन्द्रीय एवं प्रदेश शीर्ष नेतृत्व को इस बेहतरीन निर्णय के लिए बहुत धन्यवाद दिया है। साथ ही निखिल आनंद ने विधान परिषद् के लिए जदयू के सभी चयनित उम्मीदवारों को भी बधाई दी है।









निखिल आनंद ने कहा कि भाजपा ने विधान परिषद के लिए जुझारू, संघर्षशील एवं कर्मठ उम्मीदवारों का चयन किया है। लेकिन हास्यास्पद है कि कांग्रेस में जहाँ एक अनार के लिए एक हजार बिहार हैं। वहीं राजद एक ओर जब विधान परिषद के लिए उम्मीदवार घोषित कर रही थी तो उसके पाँच विधान परिषद् सदस्य भाग खड़े हुए। वहीं हम, रालोसपा, वीआईपी ने राजद का साथ छोड़ दिया है। ऐसे में महागठबंधन में ही नहीं राजद के भीतर भी तेजस्वी यादव का नेतृत्व सवालों के घेरे में आ गया है।



पटना (न्यूज सिटी)। कोविड-19 के प्रकोप को लेकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रवासी और अप्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराए जाने को लेकर केंद्र सरकार द्वारा कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद मजदूरों को रोजगार नही मिल पा रहा है।






https://youtu.be/b7c_5kVROSA




ताज़ा मामला राजधानी पटना से सटे संपतचक प्रखंड की है, जहां बीते 2 महीने से अब तक मनरेगा के तहत मजदूरों को रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिसको लेकर नाराज मजदूरों ने आज संपतचक प्रखंड कार्यालय पहुंचकर पंचायत समिति की चल रही बैठक में जमकर हंगामा मचाया। मौके पर आक्रोशित मजदूरों ने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तत्काल रोजगार उपलब्ध कराए जाने की मांग की। बाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड प्रमुख ने आक्रोशित मजदूरों को समझा बुझाकर शांत करवाया।









मामले में प्रखंड के उपप्रमुख रंजीत कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश के बावजूद भी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा आदेशों की अनदेखी की जा रही है, जिससे मजदूरों को अब तक रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। साथ ही पूरे मामले को पटना डीएम को अवगत कराने की भी बात कहा। जबकिं मामले में संपतचक प्रखंड विकास पदाधिकारी उषा कुमारी ने मजदूरों को जल्द ही मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। हालांकि इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने माना कि इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को उपस्थित होना चाहिए था।





मौके पर पंचायत समिति के सदस्य अनीता सिंह, मिंटू देवी, रूबी कुमारी, सीमा देवी, कछुआड़ा पंचायत के मुखिया विजय राम, नीतू कुमारी, प्रकाश ठाकुर, नरेश कुमार, डोमन पासवान गीता देवी, किशोरी मोची आदि सदस्य उपस्थित थे।



पटना (न्यूज सिटी)। आज ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन (आईरा) के कॉरपोरेट ऑफिस किदवईपुरी पटना में पटना जिला के तमाम मीडिया हाउस से जुड़े पत्रकारों का एक बैठक हुआ। जहां पत्रकार उत्पीड़न,पत्रकार बीमा योजना, पेंशन योजना समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आईरा के प्रदेश महासचिव नीरव समदर्शी ने कहा कि एक्रीडीएशन कार्ड के नियमों को आसान बनाते हुए चुनाव पहचान पत्र के नियमों के समानांतर किया जाए। सरकार से मिलने वाली सभी योजनाओं को प्रखंड स्तर तक के संवाददाताओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए।









वही जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने भी जिला स्तर पर और प्रखंड स्तर पर संगठन में मजबूती लाने पर चर्चा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इस्लाम आलम, पटना प्रमंडलीय अध्यक्ष देवांशु शेखर, पंकज कुमार दुबे, अमोल बजाज, सुदीप सोनी, आनंद मोहन, चंद्रमोहन पाण्डेय, राम जी, मोहम्मद रेहान आलम, सोनू कुमार, बैजू कुमार, नीतेश कुमार आदि मौजूद रहे।



पटना (न्यूज सिटी)। पटना जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। वही इसी अभियान के दौरान बेलछी थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान 01 अपराधी को 01 देशी कट्टा, 01 खोखा एवं 04 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।









इस संबंध में बेलछी थाना में बीते 22 जून को कांड संख्या 41/20 दर्ज किया गया है।



पटना (न्यूज सिटी)। जदयू सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू सिंह निषाद ने कहा कि विधान परिषद की तीन सीट में से दो सीट पर पिछड़ा व अतिपिछड़ा समाज से एक-एक कार्यकर्ता का नाम का चयन कर मुख्यमंत्री ने फिर से इस वंचित समाज को सम्मान दिया है। आगामी चुनाव में पिछड़ा व अतिपिछड़ा समाज इस सम्मान का कर्ज सूद सहित वापस करेगा।









उन्होंने कहा कि बगहा के जदयू कार्यकर्ता व निषाद समाज के नेता भीष्म सहनी को विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाकर मुख्यमंत्री निषाद समाज को उचित भागदारी दी है। इसके लिए निषाद समाज मुख्यमंत्री को फिर से बिहार की बागडोर सौपने का संकल्प लेता है।



पटना (न्यूज सिटी)। आज पटना महानगर युवा जद (यू०) के अगमकुआं सेक्टर के अध्यक्ष शम्भु सैगल द्वारा वार्ड न० 60 के मो फैसल, वार्ड न० 62 के अविनाश राज एवं वार्ड 63 के मो सज़्ज़ाद आलम को वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। 









इस अवसर पर बिहार प्रदेश जदयू के महासचिव सह क्षेत्रीय प्रभारी आसिफ कमाल, पटना महानगर युवा जद (यू०) के जिलाध्यक्ष राहुल खण्डेलवाल, पवन रजक, अमित सिंह, रश्मीश कुमार, ओम सिंह, राजेश कुमार एवं अभिषेक पांडेय आदि उपस्थित थे।



पटना (न्यूज सिटी)। बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉo निखिल आनंद ने राघोपुर के राजद नेताओं द्वारा विधान परिषद की उम्मीदवारी को लेकर कहा है कि जब-जब विधान परिषद और राज्यसभा का चुनाव आता है। बेचारे राजद के नेता-कार्यकर्ता मुँह ताकते रह जाते हैं और टिकट या तो परिवार का आदमी या फिर एक्सपोर्ट क्वालिटी पैराशूट कैंडिडेट ले उड़ता है। पुराने अनुभवों के आधार पर भी जगजाहिर है कि राज्यसभा-विधान परिषद में राजद की ओर से परिवार का व्यक्ति या फिर मलाई खिलाने वाला थैलीशाह ही भेजा जाता है।









निखिल ने दावा किया कि राजद अभी से ही विधानसभा चुनाव के लिए भी रेट फिक्स कर राजद उम्मीदवार नहीं मोटा मुर्गा तलाश रही है। राजद के लिए सामाजिक न्याय राजनीति का एक स्लोगन भर है। एससी, ईबीसी, ओबीसी समाज के लोगों को राजद ने आजतक सिर्फ झोला- झंडा ढोने के लिए इस्तेमाल किया है।



पटना (न्यूज सिटी)। हम पार्टी के नालंदा जिलाध्यक्ष प्रणव कुमार सिन्हा व युवा हम के प्रदेश उपाध्यक्ष शमशेर सिंह राणा ने अपने समर्थकों के साथ जदयू के पूर्व विधान पार्षद डाॅ रणवीर नंदन व छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पटेल के समक्ष छात्र जदयू की सदस्यता ग्रहण की थी। छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पटेल ने छात्र जदयू के प्रभारी डाॅ रणबीर नंदन की उपस्थिति में प्रणव कुमार सिन्हा को प्रदेश महासचिव व शमषेर सिंह राणा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।









इस मौके पर छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पटेल ने कहा कि प्रणव कुमार सिन्हा व शमशेर राणा के छात्र जदयू में आने पर पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर छा़त्र जदयू के प्रदेश सचिव मनीष सिंह, अशोक पटेल व कार्यालय सचिव संजीव कुमार भी मौजूद रहे।



पटना (न्यूज़ सिटी)। मतदान केन्द्र के निर्धारण, प्रवासी मजदूरों का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, बूथ लेवल एजेंट के नाम का निर्धारण एवं समय से चुनाव कराने तथा सभी राजनीतिक दलों का सामुहिक बैठक जल्द कराये जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार, पटना से मिलकर ज्ञापन सौंपा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल को आष्वस्त किया कि बहुत जल्द ही सभी राजनीतिक दलों का बैठक बुलाकर उठाये गये बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।









भाजपा के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश महामंत्री व पूर्व सांसद जनक राम, चुनाव आयोग सेल के संयोजक राधिका रमण, भाजपा के प्रदेष मंत्री सिद्धार्थ शम्भू, भाजपा के प्रदेष मीडिया प्रभारी राकेष कुमार सिंह, भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्यपाल नरोत्तम आदि मिले।



पटना (न्यूज़ सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बिहार आज गौरवशाली इतिहास को दुहराने की ओर अग्रसर है। पिछले पंद्रह वर्षों में मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने न केवल विरासत में मिले बदहाली के कगार पर खड़े राज्य को उबार कर विकास के नए आयाम रचे बल्कि प्राचीन बिहार की गौरवगाथा को भी पुनर्स्थापित करने का कार्य भी आरम्भ किया।









श्री प्रसाद ने कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, जरासंघ की पराक्रम भूमि जहां से भगवान बुद्ध ने अहिंसा का संदेश विश्व को दिया, जो महात्मा गांधी की कर्मभूमि बनी, जिसने डाॅॉ राजेन्द्र राजेन्द्र प्रसाद, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, डाॅॉ श्रीकृष्ण सिंह, रामधारी सिंह दिनकर, पंडित योगेंद्र शुक्ल जैसी विभूतियां राष्ट्र को समर्पित की, उस बिहार ने 1990 से 2005 का वह रक्तरंजित, बर्बर, अराजक और दिशाहीन दौर भी देखा।एक फेल्ड स्टेट के रूप में बिहार जाना जाने लगा। वहां से राज्य को उम्मीदों का बिहार बनाना आसान लक्ष्य नहीं था। लेकिन इसे अपनी ओजस्विता, दूरदर्शिता एवं संकल्प से नीतीश जी ने संभव कर दिखाया।



पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि बिहार के लगभग सभी विश्वविद्यालयों में इंटरमीडिएट, स्नातक एवं स्नातकोत्तर में कॉमर्स विषय के विद्यार्थियों की संख्या है। विगत कई वर्षों से कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए शिक्षक बहाली में कोई पहल प्रयास नहीं किया गया है। वहीं राज्य सरकार द्वारा योगा में शिक्षक बहाली सभी प्लस 2 स्कूलों में करने का वादा किया गया था। लेकिन अभी तक योगा के विद्यार्थियों के लिए सरकार ने कोई पहल नहीं किया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।






https://youtu.be/VUKTPj3P6kA




युवा नेता पप्पू वर्मा ने कहा कि कॉमर्स विषय आज के विद्यार्थियों के लिए प्रमुख संकाय है, वही योगा में भी बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को देखते हुए छात्रों ने योग से संबंधित विषय में दाखिला लिया है। लेकिन काफी बरसों से अभी तक इन दोनों विषयों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षक बहाली में स्थान नहीं मिला है।





पप्पू वर्मा, (सिंडिकेट सदस्य) पटना विश्वविद्यालय




श्री वर्मा ने कहा कि हाई स्कूल एवं प्लस 2 स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। कॉमर्स की पढ़ाई वर्तमान समय में छात्रों के रूचि में शामिल है। आज कॉमर्स के विद्यार्थी स्नातकोत्तर करने के बाद B.Ed में भी बड़े पैमाने पर दाखिला ले रहे हैं ऐसे में B.Ed करने के बाद शिक्षक बहाली में जगह नहीं होना लाखों छात्रों का भविष्य पर कुठाराघात है। मैं राज्य सरकार से मांग करता हूं आगामी होने वाले आयोजित एसटीईटी परीक्षा में कॉमर्स एवं योग के विद्यार्थियों को भी जगह सुनिश्चित किया जाए । ताकि लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद होने से बचाया जा सके।



पटना (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहाँ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया हैं। ताज़ा घटना राजधानी पटना के अनिसाबाद मोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक की है। जहाँ 8 से 10 की संख्या में आए बदमाशों ने बैंक के अंदर प्रवेश कर गए और शाखा प्रबंधक और अन्य बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया और 60 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।









वही घटना की जानकारी मिलते ही पटना पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेने में जुटीं है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लूटेरों की पहचान करने में जुटी है।



पटना (न्यूज सिटी)। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को पूरी दुनिया में एक नयी पहचान मिलने के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा “ योग पूरे विश्व को भारत की एक अद्भुत और अनुपम भेंट थी, जिसका उद्देश्य केवल मानवता का कल्याण था, लेकिन समय के बहाव में यह विद्या गायब सी हो गयी थी। लेकिन आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं और विश्व में तमाम देशों ने इस से फिर से अपनाना शुरू कर दिया है। वास्तव में योग को फिर से दुनिया में सम्मान दिलाने का श्रेय सीधे प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है।









गौरतलब हो कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर ही संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को वैश्विक योग दिवस के तौर पर चिह्नित किया था और पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून, 2015 में दिल्ली के राजपथ पर हुआ था। उसके बाद से ही दुनिया के अधिकांश देशों में योग दिवस एक पर्व की तरह मनाया जाता है। इस बार कोरोना संकट के बावजूद दुनिया के अधिकांश देशों में योग दिवस मनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी जी की प्रेरणा से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अब दुनियाभर में एक जन आंदोलन बन गया है। यहाँ तक की कई देशों में यह सार्वजनिक जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है।”






https://youtu.be/mWYpeFAhSqM




कोरोना संकट से लड़ने में योग के महत्व को बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा “ कोरोना काल में योग का महत्व और बढ़ गया है।कोरोना वायरस हमारे श्वसन तंत्र और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सीधा हमला करता है। इसका मुकाबला प्राणायाम द्वारा किया जा सकता है। नियमित रूप से किए जाने पर प्राणायाम न केवल श्वास लेने की प्रणाली को मजबूत करता है, बल्कि आंतरिक विकारों को भी दूर करता है।”  









लोगों से योग अपनाने की अपील करते हुए डॉ जायसवाल ने कहा “आज के तनावपूर्ण दौर में योग लोगों के बेहद जरूरी हो गया है। यह लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। योग किसी धर्म या जाति से जुड़ा नहीं है, इसे कोई भी कर सकता है, यहाँ तक कि जिसे किसी धर्म या जाति में आस्था न हो, वह भी योग कर सकता है। युवाओं को तो इसे जरुर करना चाहिए क्योंकि योग से एकाग्रता बढती है, काम-काज और पढाई में मन लगता है। योग तन, मन और दिमाग की शांति में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए हर किसी को इसे अपने जीवन में अवश्य उतारना चाहिए।”