Articles by "नौबतपुर"
Showing posts with label नौबतपुर. Show all posts

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र सराड़ी गांव के पास अलीपुर गांव निवासी दिनेश्वर सिंह के 50 वर्षीय पुत्र हरेंद्र सिंह को अपराधियो ने मंगलवार की सुबह दस बजे के करीब गोली मार कर हत्या कर दिया। हरेंद्र सिंह पेशे से वकील थे। प्रतिदिन की तरह आज भी वह घर से आज भी बाइक से अपने घर से पटना सिविल कोर्ट जाने के लिए निकले थे, तभी जैसे ही वे सराड़ी गांव के पास पहुचे तो पहले से घात लगाए अपराधियो ने चलती गाड़ी पर ही गोली मार दिया। जिससे वे सड़क किनारे गिर गए। गोली लगने के बाद हरेंद्र सिंह की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। अपराधियो ने उन्हें सीने में एक गोली मारी है। घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी डीएसपी संजय भारती और नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक घटना स्थल पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। वही दूसरी ओर पुलिस पदाधिकारियों द्वारा घटना स्थल पर मामले के छानबीन करने में जुट गए है। साथ ही नौबतपुर की सीमा को सील कर अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने लिखित प्राथमिकी नही दर्ज कराई है। बताया जाता हैं कि हरेंद्र सिंह पटना मध निषेध कोर्ट के जाने माने वकील थे।






https://youtu.be/feRnSWqQmVI




घटना के संबंध में लोगो ने बताया कि पिछले वर्ष संतोष कुमार गाँव के आंगनबाड़ी केंद्र में ताला मार दिया था। जिसके बाद से हरेंद्र सिंह का गांव के ही संतोष कुमार के साथ इसी को लेकर विवाद चल रहा था। जबरन ताला मारने को लेकर आंगनवाड़ी सेविका बिमला देवी ने भी इसका विरोध की थी। जिसके बाद संतोष ने इसे जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज किया था। जिसके बाद विमला देवी ने संतोष कुमार के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत 653/19 कांड दर्ज किया गया था। उसके केस का कोर्ट में पैरवी हरेंद्र सिंह कर रहे थे। केस में कुछ ही दिन में सजा होने वाली थी। जिसको लेकर संतोष हरेंद्र सिंह से खफा चल रहा था।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र में आज सुबह नहर में बच्ची का शव से मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने शव होने की सूचना नौबतपुर पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची के शव को नहर से निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। मृत बच्ची की पहचान नौबतपुर थाना अन्तर्गत निसरपुरा नहर पर रहने वाले अमरदीप चौधरी के 12 वर्षीय बेटी राखी कुमारी के रूप में हुई हैं।









मामले में मृतिका की माँ ने बताया कि राखी बीते तीन दिनों से लापता थी। जिसके बाद हमलोगों ने अपनी बेटी की काफी खोजबीन की। परन्तु आज सुबह उसकी शव नहर में मिला। साथ ही मृतिका की माँ ने बताया कि मेरी बेटी राखी के दिमागी हालात ठीक नही था और साथ ही उसे फरका भी आता था। शायद वो बीते दो दिन पहले नहर में नहाने गयी होगी, तो उसी दौरान बिमार के कारण डूब गई होगी। हालांकि बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की देर रात छह वर्ष से फरार हत्या का नामजद अभियुक्त कुणाल राम को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि कुणाल कुमार मिठू ठाकुर के हत्या में नामजद अभियुक्त था और पिछले छह साल से फरार था।






https://youtu.be/uUqrCA8kTY8




उस पर नौबतपुर थाना में कांड संख्या 314/14 दर्ज है।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छोटी टंगरैला गांव से पांच माह पूर्व हुए रूपेश हत्याकांड का मुख्य आरोपित दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी मिला है। पुलिस पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। इसके अलावा घटना में उसके साथ और कौन-कौन था, उसका भी नाम बताया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।






https://youtu.be/NQsLpZ0DoDI




थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि छोटी टंगरैला निवासी रूपेश सिंह की हत्या में शामिल बिक्रम के बेनी बीघा निवासी दीपक छोटी टंगरैला गांव किसी से मिलने आया हुआ है। जिसके बाद फौरन उसकी घेराबंदी कर उसे छोटी टंगरैला से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल और दो ज़िंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। गिरफ्तारी की जानकारी पाकर सिटी एसपी अशोक मिश्र भी नौबतपुर थाना पहुंचकर उससे पूछताछ किया।






https://youtu.be/KWDNT3DHje8




विदित को घटना को लेकर रूपेश की माँ ने गांव के ही पप्पू सिंह एवं दीपक कुमार को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसमें दीपक को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि रूपक रिश्ते में दीपक का अपना बहनोई लगता है।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय पुलिस ने शनिवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बारा गांव में छापेमारी कर एक अर्धनिर्मित पानी प्लांट से अंग्रेजी शराब की 239 कार्टून अंग्रजी शराब बरामद की है।













इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके बाद एक टीम गठन कर भेजा। जिसके बाद पुलिस ने वहां से ओ सी ब्लू और मैकडॉनल्स के कई पेटी शराब बरामद किया है।






https://youtu.be/hy2Y_D3T-vc




वही इस मामले में पुलिस ने दुखन मोची ग्राम बारा थाना नौबतपुर एवं अरवल निवासी अवधेश कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद नौबतपुर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या तीन हो गई है। हालांकि पूर्व में शम्भूकुडा और महराजगंज बंगला पर मिले दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जांच जब दुबारा की गई तो दोनों का रिजल्ट निगेटिव आया था और फिलहाल दोनों होम कवारेंटाइन में है।









वही शनिवार को रुस्तमगंज गांव में महाराष्ट्र से आए बीस वर्षीय युवक जितेंद्र का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद पटना में उसका इलाज चल रहा है। रविवार को उसके पिता मथुरा यादव को भी जांच के लिये एम्स भेजा गया।






https://youtu.be/hy2Y_D3T-vc




कोरोना पीड़ित के बारे में बताया जाता है कि विगत 14 मई को वह महाराष्ट्र से अपने एक दोस्त के साथ गांव आया था। लेकिन ग्रामीणों द्वारा यह कहते हुए विरोध किया गया कि जब तक तुम जांच नही करा लेते गांव में नही घुसने देंगे। इसके बाद वह गांव के बाहर स्थित देवी मंदिर में रात गुजारा एवं 15 मई को एम्स में जांच हेतु सैम्पल दिया। उसके बाद उसका रिजल्ट पॉज़िटिव आया। तब से वह अस्पताल में है। अब प्रशासन उसके ट्रेवल हिस्ट्री के साथ साथ उसके चेन का पता लगाने में जुटी है।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय प्रखंड के चेचौल गांव में एक 13 वर्षीय बच्चा को बुखार लगने की शिकायत पर उसे कोरोना संदिग्ध मानकर स्थानीय रेफरल अस्पताल के द्वारा पटना रेफर कर दिया गया।









पीड़ित के पिता ने इस संदर्भ में बताया कि मेरे 13 वर्षीय पुत्र को अचानक दोपहर को पढ़ाई करते समय तेज बुखार आया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। वही बेटा की तबियत बिगड़ने के बाद हमलोग उसके इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले गए। जहाँ चिकित्सक ने रेफरल अस्पतल भेज दिया। जहाँ इलाज के बाद डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया गया है।






https://youtu.be/cyXmI79GJ9s




हालांकि इस बात की जानकारी मिलते ही गांव में लोग काफी सतर्क हो गए है। मालूम हो कि पिछले हफ्ते इसी गांव से दो किलोमीटर पहले एक कोरोना का मरीज मिला था।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ममरेजपुर डगर गांव से शुक्रवार की शाम नौबतपुर पुलिस ने गश्ती के दौरान में ममरेजपुर डगर पर से सरयुग साव उर्फ जयप्रकाश साव को 16 क्विंटल महुआ के साथ गिरफ्तार किया है।









अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सूत्रों की माने तो बरामद महुआ देशी शराब के निर्माण प्रयोग के लिए ले जाया जा रहा था।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। राज्य सरकार लॉक डाउन में आम अवाम को लेकर चिंतित है। गरीबों की मदद को कुछ हाथ भी उठ रहे है। लेकिन गरीबों का निवाला छिनने को बदनाम हो चुका खाद आपूर्ति विभाग अपने कारस्तानी से बाज नही आ रहे है। पहले तो सूबे के मुख्यमंत्री ने घोषणा किया कि जो डीलर खराब चावल वितरित करता है, उस पर प्राथमिकी दर्ज करें। लेकिन नौबतपुर में सरकार के सारे नियम कानून फेल है। खराब चावल को लेकर कई स्थानों पर हल्ला हंगामा तो हुआ। पर , अब गरीबों का निवाला भी कालाबाज़ारी के भेंट चढ़ जा रहा है।









गुरुवार की रात ऐसा ही एक मामला बड़ी टंगरैला पंचायत में देखने सुनने में आया। जब डीलर उदय पासवान को रात के अंधेरे में पीडीएस का चावल एक व्यापारी को बेचते रंगे हाथ पकड़ा। इस बात की सूचना जैसे ही पुलिस को दी तब तक चकमा देकर वह भाग निकला।हालांकि पुलिस ने बीस बोरा चावल सुदेश्वर साव के यहां से जब्त कर थाना लाया। वही जब इस बात की सूचना एमओ को लगी तो वह थाना में जाकर जांच करने के बजाय शुक्रवार को बड़ी टंगरैला पहुंच गये।जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस डीलर पर करवाई होनी चाहिए, उसे एमओ द्वारा बचाया जा रहा है।






https://youtu.be/bdpAv5OFpTU




वही दूसरी तरफ एमओ का कहना है कि बरामद माल डीलर का नही है।उसका स्टॉक पंजी चेक किया गया है तो ऐसे में सवाल यह उठता है कि बीस बोरा बरामद चावल किसका है? क्योंकि उसका क़्वालिटी पीडीएस से मिलने वाला चावल जैसा ही है।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय प्रखंड में तीन दिन के भीतर ही दूसरा कोरोना पॉजिटिव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष सम्राट दीपक पीड़ित महिला को इलाज के लिए मेडिकल टीम के साथ पहुँच कर कोरोंटीन करने के लिए आइसोलेशन वार्ड में भेजा। साथ ही उसके संपर्क में आने वाले लोगो की तलाश की जा रही है।









जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला पटना के IGIMS सफाईकर्मी के रूप में काम करती थी। चार दिन पहले उसका ब्लड सैंपल लिया गया था। सैंपल लेने के बाद उक्त महिला को छोड़ दिया गया। जिसके बाद वह अपने घर आ गयी। घर आने के बाद बुधवार की शाम महिला का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया। जिसके बाद जानकारी मिलते ही प्रशासन के हाथ पांव फूलना शुरू हो गया।






https://youtu.be/rr--ForJDeA




मेडिकल टीम बुलाकर महिला को NMCH भेजा गया। वही उसके परिजनों और गांव में उसके संपर्क में आने वाले लोगो घर मे रहने की सख्त हिदायत दी गयी है। जानकारी हो कि रविवार को एक दो साल के बच्चे का रिपार्ट भी पोजेटिव आया था, जिसके बाद भी नौबतपुर का रेफरल अस्पताल नही सजग हो रहा है। अस्पताल की ओर से सुरक्षा के लिए एहतियात कदम उठाया गया है।






https://youtu.be/hbjhpGxLUo4