पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां पॉश इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मामला पत्रकार नगर थाना के विजय नगर मुहल्ले की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विजय नगर के एक मकान में सेक्स रैकेट का खेल चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने करवाई करते हुए मौके पर से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि मौके पर से एक युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
हालांकि पुलिस ने मौके से शराब की खाली बोतलों समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद की है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवकों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। ताकि उनके नेटवर्क का पता चल सके।
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद नौबतपुर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या तीन हो गई है। हालांकि पूर्व में शम्भूकुडा और महराजगंज बंगला पर मिले दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जांच जब दुबारा की गई तो दोनों का रिजल्ट निगेटिव आया था और फिलहाल दोनों होम कवारेंटाइन में है।
वही शनिवार को रुस्तमगंज गांव में महाराष्ट्र से आए बीस वर्षीय युवक जितेंद्र का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद पटना में उसका इलाज चल रहा है। रविवार को उसके पिता मथुरा यादव को भी जांच के लिये एम्स भेजा गया।
https://youtu.be/hy2Y_D3T-vc
कोरोना पीड़ित के बारे में बताया जाता है कि विगत 14 मई को वह महाराष्ट्र से अपने एक दोस्त के साथ गांव आया था। लेकिन ग्रामीणों द्वारा यह कहते हुए विरोध किया गया कि जब तक तुम जांच नही करा लेते गांव में नही घुसने देंगे। इसके बाद वह गांव के बाहर स्थित देवी मंदिर में रात गुजारा एवं 15 मई को एम्स में जांच हेतु सैम्पल दिया। उसके बाद उसका रिजल्ट पॉज़िटिव आया। तब से वह अस्पताल में है। अब प्रशासन उसके ट्रेवल हिस्ट्री के साथ साथ उसके चेन का पता लगाने में जुटी है।
सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। तीसरे चरण के लॉक डाउन के आज आखिरी दिन हैं। वही कोविड-19 के प्रसार पर रोकने के लिए गृह मंत्रालय ने चौथे चरण के लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। हालांकि महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी। इससे पहले पंजाब, तेलंगाना और मिजोरम ने भी लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी है। तेलंगाना की सरकार ने 29 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है। वहीं पंजाब सरकार ने 18 मई से राज्य से कर्फ्यू हटाने की घोषणा कर दी है। गृह मंत्रालय के अनुसार, इन दिशानिर्देशों के तहत विशेष रूप से प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी।
https://youtu.be/hy2Y_D3T-vc
इन चीजों पर प्रतिबंध जारी :::---
घरेलू हवाई एंबुलेंस को छोड़कर सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 31 मई तक रोक बरकरार रहेगी।
मेट्रो रेल सेवाएं, स्कूल, कॉलेज 31 मई तक बंद रहेंगे।
होटल, रेस्तरां, सिनेमा हॉल, मॉल, तरण ताल (स्वीमिंग पूल), जिम 31 मई तक बंद रहेंगे।
सभी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रम, प्रार्थना व धार्मिक स्थल लॉकडाउन विस्तार की अवधि में 31 मई तक बंद रहेंगे।
नई गाइडलाइन के अनुसार, कार्यालयों और कार्यस्थलों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियोक्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आरोग्य सेतु ऐप सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन पर उपलब्ध हो।
रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के अलावा कंटेनमेंट जेान और बफर जोन बनाए गए।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को COVID-19 स्थिति के अनुसार रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के निर्धारण के अधिकार दिए गए हैं।
खेल परिसरों और स्टेडियमों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, दर्शकों को अनुमति नहीं दी होगी।
आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर लोगों का आवागमन शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक पूरे देश में सख्ती से प्रतिबंधित रहेगा।
अंतरराज्यीय आवागमन के लिए यात्री वाहनों, बसों को लॉकडाउन 4.0 के दौरान शामिल राज्यों की आपसी सहमति से अनुमति लेनी होगी।
गृह मंत्रालय ने भारत सरकार के मंत्रालयों, विभागों, राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य केंद्रशासित प्रदेशों के अंतर्गत प्रशासन के लिए COVID19 के नियंत्रण के लिए उपायों पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। LockDown4 31 मई 2020 तक प्रभावी रहेगा।
दुकानो खुलने का निर्देश राज्यों मुख्यमंत्री को स्थिति के अनुसार निर्णय ले सकते है।
कैबिनेट सचिव राजीव कैबिनेट सचिव राजीव गौबा लॉकडाउन 4.0 के नई गाइडलाइंस को लेकर आज रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से चर्चा करेंगे।
बता दे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते मंगलवार (12 मई) को राष्ट्र के नाम संबोधन में ही स्पष्ट कर दिया था कि देश में 18 तारीख से पूर्णबंदी का चौथा चरण शुरू हो जाएगा और यह पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा। हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा था कि इस चरण में किसी चीज में और कितनी छूट दी जाएगी। कोरोना महामारी के खिलाफ चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत देश भर में गत 25 मार्च से पूर्णबंदी लागू है और इसके तीन चरण पूरे हो चुके हैं। पहला चरण 25 मार्च से 14 अप्रैल, दूसरा 15 अप्रैल से तीन मई और तीसरा चरण चार मई से 17 मई तक था।
पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नही ले रही हैं। वही इस संबंध में स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कोरोना संक्रमित मरीजो की दूसरी सूची जारी की हैं, जिसके अनुसार 56 मरीज पटना जिले से मिले हैं। जबकि एक मरीज नालंदा और एक सारण जिले से मिले हैं। हालांकि दूसरी सूची जारी होने तक बिहार में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1251 पहुंच चुकी हैं।
वही स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजो के जारी पहली सूची के अनुसार कुल 15 मरीज मिले थे। जिसमें 14 मरीज रोहतास जिले से मिले थे जबकि एक महिला मरीज (28 वर्षीय) पटना जिला के पटेल नगर से मिले थे।
वही बिहार के खगड़िया में एक और कोरोना संक्रमित एक पुरूष मरीज की मौत हो चुकी हैं। वही इसके मौत के बाद बिहार में अब तक कुल 08 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि मृतक के मौत का कारण डायबिटीज बीमारी से ग्रसित बताया गया हैं। वही मृतक पिछले दो साल से मधुमेह बीमारी से ग्रसित थे। हालांकि इसका ट्रेवल हिस्ट्री भी रहा हैं, वह लॉक डाउन में श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुंबई से खगड़िया भाया सहरसा पहुंचा था।
पटना (न्यूज़ सिटी)। इस वक्त राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। जहां गृह विभाग मैं एक कोरोना वायरस से संक्रमित कर्मचारी मिलने पर पूरे कार्यालय को सील कर दिया गया है।
फिलहाल बताया जाता है कि कार्यालय को 72 घंटे के लिए पूरी तरह से सील कर दिया गया है ताकि उसे पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा सके। हालांकि जिस कर्मचारी में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है उसके संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में भी हिस्ट्री का पता किया जा रहा है।
https://youtu.be/Q2T20CaMMIM
बता दें की बीते मंगलवार को नालंदा जिला में कार्यरत एक अधिकारी में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद पदस्थापित कार्यालय में हड़कंप मच गया। वही पॉजिटिव लक्षण मिलने के बाद उनके घर से लेकर ऑफिस तक में कार्यरत कर्मचारियों को सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगो जानकारी जुटाया जा रहा है। फिलहाल सभी कर्मचारियों को कोरोंटीन किया गया है। साथ ही कार्यालय से लेकर आवास तक को सैनिटाइज़ किया जा रहा है।
पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण के रोकथाम होने का नाम नहीं ले रहा है। वही दिन प्रतिदिन इसको लेकर बिहार के अधिकांश जिले चपेट में आ गए हैं। इस संबंध में आज स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने चौथी सूची ट्विटर पर ट्वीट कर आंकड़ा को अपडेट की है।
https://www.youtube.com/watch?v=paYc-Nd-LdQ
जिसके अनुसार बिहार में फिर से 29 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। चौथी सूची के अनुसार कटिहार से एक मरीज, मधुबनी से एक, पूर्वी चंपारण से 14, मुजफ्फरपुर से तीन, भोजपुर से एक, अरवल से एक, औरंगाबाद से दो और पटना से 06 पॉजिटिव मरीज मिले है। वहीं 29 मरीजों को मिलाकर अब तक बिहार में कोविड-19 और पॉजिटिव मरीजों की संख्या 830 पहुंच चुकी है।
हालांकि जिस तरह से लगातार बिहार में कोरोना संक्रमण का विस्फोट हो रहा है, उससे हालत बेकाबू होती दिख रही है। हालांकि कोरोनावायरस के तेजी से प्रसार होने के मामले में यह भी बताया जा रहा है कि जिस तरह से प्रवासी मजदूर बिहार की ओर रुख कर रहे हैं। उनके कारण कोरोना का संक्रमण का प्रचार बहुत ही तीव्र गति से हो रही है।
वहीं इस वायरस पर लगाम लगाने के लिए बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रही है। ताकि इस संक्रमण का फैलाव पूरी तरह से लगाम लगाया जा सके।
सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। कोविड-19 महामारी के बीच बिहार से राहत भरी खबर है। जहां मरीजों को ठीक होने की तदाद बढ़ती जा रही है, जो कि सुकून भरी बात हैं। वहीं मामले में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अपने ट्विटर से ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव मरीजो के ठीक होने का आंकड़ा जारी किया है।
पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने से अस्पताल प्रशासन की परेशानी बढ़ती ही जा रहा है। वही आज स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने पॉजिटिव मरीजों की दूसरी सूची जारी की है।
सूची के अनुसार 07 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव के लक्षण दिखे है। 07 मरीजों में से 01 महिला (40 वर्ष) मरीज कटिहार के गेड़ाबाड़ी, 01 पुरूष (16 वर्ष) मरीज सुपौल, 02 पुरूष (दोनो की उम्र 13 वर्ष) मरीज सहरसा के सौरबाजार से मिले है। जबकि 03 पुरूष मरीज दरभंगा के बिरौल से है, जिसकी उम्र क्रमशः 38, 50 और 47 वर्ष है। वही इन 07 मरीजों को मिलाकर बिहार में अबतक 563 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।
वही विभाग के द्वारा जारी पहली सूची के अनुसार आज 06 कोरोना पॉजिटिव मरीज समस्तीपुर से मिले हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=8-Tyno0GH5o
वही पहली और दूसरी सूची मिलाकर बिहार में आज कुल 13 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हौ।
सेंट्रल डेस्क, न्यूज़ सिटी। कोविड-19 के दहशत के बीच राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही है। वही इस बार गर्मी में राजधानी वासियों को पीने की पानी की किल्लत नही होगा।
https://www.youtube.com/watch?v=8-Tyno0GH5o
गौरतलब हैं कि अप्रैल और मई के महीने में राजधानी में जल स्तर 70 से 75 फीट के करीब रहता है। वही वर्ष 2019 में इस माह में यह 75 फीट के स्तर पर था। जबकि इस वर्ष मई में वाटर लेवल 55 फीट है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल वाटर लेवल 20 फीट ऊपर है। हालांकि अच्छी बात यह है कि 04 वर्ष के बाद शहर में पहली बार भू जल स्तर का पैमाना नॉर्मल है। वर्ष 2015-16 में भू जल स्तर का पैमाना लगभग 55 फीट था। वही जल स्तर नीचे नही जाने से इस बार जल संकट की विकट स्थिति उत्पन्न नही होगी।
मामले में विशेषज्ञों का कहना है कि लॉक डाउन में पानी की खपत कम होने तथा अप्रैल व मई में हुई बारिश ने जल स्तर की स्थिति अच्छी है।राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन घोषित होने के बाद से बीते 44 दिनों से मॉल, होटल, बाजार और उद्योग बंद होने के कारण पानी की खपत 30 फीसदी कमी आई है। वहीं घरेलू स्तर में पानी की खपत 10 फीसदी तक बढ़ गई है। इससे भूजल स्तर में सुधर आया है। इसी का परिणाम है कि पटना में भू जल स्तर 75 फिट पर हैं।
पटना (न्यूज सिटी)। गुरुवार को बिहार में फिर से कोरोना पॉजिटिव मरीजो में इजाफा हुई है। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव ने पहला अपडेट जारी की हैं। जारी अपडेट के अनुसार, बिहार के समस्तीपुर जिला से 06 पॉजिटिव मरीज मिले है।
सूची के अनुसार जिले के हसनपुर से 02 मरीज मिली है, जिनकी उम्र क्रमशः 35 आउट 57 वर्ष बताई गई है। जबकि 04 व्यक्ति रोसरा से मिली है, जिनकी उम्र 50, 39, 50 और 35 वर्ष बताई गयी है।
पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार में दिन प्रतिदिन कोरोना के लगातार नए मरीज मिल रहे है, जो कि अच्छे संकेत नही है। वही इस संबंध में आज स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहली सूची जारी की है।
जिसमे रोहतास जिले के सासाराम निवासी एक 56 वर्षीय महिला और एक 70 वर्षीय पुरूष में कोरोना के लक्षण मिले हैं। औरंगाबाद जिला के मदनपुर निवासी एक 30 वर्षीय पुरूष और जहानाबाद जिला के भरथुआ निवासी एक 32 वर्षीय पुरुष में भी कोरोना के लक्षण मिले है। वही जिसके बाद जिला प्रशासन एक्टिव हुई और सभी को आइसोलेटेड करने के लिए कोरोंटीन में रखा गया है। वही इन चारों मरीजों के मिलने से बिहार में कोरोना मरीजो की संख्या 546 पहुंच गई हैं।
गौरतलब है कि बीते बुधवार को 06 कोरोना मरीज मिले थे। जिसमें से 02 मरीज पटना के राजाबाजार और अगमकुआं से थे। जबकि 01 शिवहर, 01 मधुबनी, 01 कैमूर और 01 भागलपुर से मिले थे।
https://youtu.be/wLQuAZ_GXIw
हालांकि जिस तरह से बिहार में आंकड़ा बढ़ रहा है, इससे स्थिति भयावह होती दिख रही हैं। जबकि कोरोना पर लगाम कसने के लिए बिहार सरकार ने भी कोई कसर नही छोड़ रही है। सरकार अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही हैं और घर घर जाकर स्क्रीनिंग भी करवा रही है।
पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने बयान जारी कर कहा कि पटना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर में नामांकन फॉर्म अप्लाई में आ रही बाधाओं को दूर कर लिया जाएगा। छात्रों के समस्या को देखते हुए पटना विश्वविद्यालय के सिंडीकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने दूरभाष के माध्यम से पटना विश्वविद्यालय के कुलपति समेत अन्य पदाधिकारियों से सकारात्मक वार्ता किया। वार्ता के बाद श्री वर्मा ने कहा कि वैश्विक महामारी में लॉक डाउन के कारण कई प्रकार के समस्या विश्वविद्यालय के सामने आ रही है, जो आज हमने विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों से वार्ता कर उनसे यह आग्रह करते हुए छात्रों की परेशानी को अवगत कराया और उनकी समस्या को जल्द से जल्द निपटारा किया जाए।
साथ ही प्रैक्टिकल में एवरेज मार्किंग के आधार पर छात्रों को मौका दिया जाए एवं अन्य विषयों की विद्यार्थियों को भी जिनका एक दो विषयों की परीक्षाएं लॉक डाउन के वजह से आयोजित नहीं हो सकी है, ऐसे सभी विद्यार्थियों को भी मौका दिया जाए। इस आग्रह पर विश्वविद्यालय की ओर से आश्वासन दिया गया कि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। अभी छात्रों के पास पर्याप्त समय है, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। विश्वविद्यालय भी उनकी समस्या से अवगत है। जल्द ही विश्वविद्यालय द्वारा एकेडमिक कॉउंसिल की बैठक आयोजित कर इन सभी विषयों पर निर्णय ले लिया जाएगा।
https://youtu.be/qfLuFwQ2YuQ
वही मगध विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय एवं अधिकांश विश्वविद्यालयों में सेशन लेट एवं अन्य प्रकार के आ रही छात्रों की समस्या को देखते हुए पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने महामहिम कुलाधिपति महोदय एवं राज्य सरकार को पत्र के माध्यम से उनसे आग्रह किया है कि छात्रों की समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाए ताकि छात्रों का सेशन भी लेट ना हो एवं विश्वविद्यालय के गलतियों व महामारी का खामियाजा छात्रों को भुगतना ना पड़े। इसलिए मानवीय आधार पर छात्रों की समस्या को गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का निपटारा छात्र हित में किया जाए। इस महामारी को देखते हुए सभी कक्षाएं ऑनलाइन शुरू हो व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विश्वविद्यालय के कार्यालय एवं कार्यों को शुरू किया जाए ताकि जल्द से जल्द इन सभी प्रकार के समस्याओं पर काम शुरू हो सके।
पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लगातार कोरोना मरीजो की संख्या में बढ़ोतरी हो रही हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने चौथी सूची जारी की हैं। जारी सूची के अनुसार, 18 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है, जो कि भागलपुर के सन्हौला निवासी है।
वही इससे पहले आज बिहार में 06 मरीज मिल चूके है, जो मधुबनी के 01, शिवहर के 01, पटना के 02, कैमूर के 01 और पूर्णिया के 01 मरीज मिले थे।
पटना (न्यूज़ सिटी)। महाराष्ट्र में कार्यरत बिहार के दो आई आर एस प्रभाकर प्रभात और मधुकर आनंद के संयोजन से वैश्विक महामारी को देखते हुए अपनी स्वेच्छा से मरीज हित मे अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल को दो यूनिट वेंटिलेटर डोनेट करने की बात कहा हैं।
वही इसको लेकर दोनों अधिकारियों ने मुंबई से ही अमितेश और शशि कुमार को अस्पताल अधीक्षक से मिलकर स्वीकृति लेने हेतु अनुरोध भेजवाया था। जिसके बाद अधीक्षक ने मुंबई में कार्यरत दोनो आईआरएस अधिकारी के अनुरोध की स्वीकृति प्रदान करते हुए दो यूनिट वेंटिलेटर लेने पर रजामंदी की।
https://youtu.be/qfLuFwQ2YuQ
वही मौके पर शशि कुमार ने बताया कि भविष्य में हमलोगों द्वारा डोनेट किए गए मशीन व उपकरणों के भुगतान का दावा नही करेंगे। साथ ही इस मशीन से संबंधित समस्त प्रपत्र भी सौपने की बात को अपने द्वारा भेजे गए लोगो के द्वारा कहलवाए। ताकि भविष्य में मशीन में कोई तकनीकी गड़बड़ी पाए जाने पर प्रपत्र के माध्यम से सुधार कर पुनः प्रयोग में लाया जा सके।
https://youtu.be/EkYUXK5RUrI
साथ ही अमितेश ने कहा कि VCRC परिवार के संयोजन से भाविसे अधिकारी श्री प्रभाकर प्रभात एवं मधुकर आनंद मुंबई में रहकर बिहार का जितना भला कर सकें इस नियत से सतत प्रयत्नशील हैं। पूर्व में भी इन्होंने NMCH के स्वास्थ्य कर्मियों हेतु काफी मात्रा में PPE KIT , सैनिटाइजर , मास्क इत्यादि भेजे थे। VCRC परिवार द्वारा पटना में इस कार्य को सुचारु रूप से बिनोद गांधी, नीतिन व्यास, अमितेश कुमार, शशिकुमार द्वारा किया गया।
सेंट्रल डेस्क, न्यूज़ सिटी। आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में फँसे हुए बिहार के विभिन्न जिलों के 181 बच्चे सहित अभिभावकों ने लंबी संघर्ष के बाद उन्हें अपने गृह राज्य बिहार आने के लिए राज्य व सरकार ने सहमति बनाते हुए हरि झंडी दिखा दी है। वही मामले में समाजसेवी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार के प्रधान सचिव अमृत प्रत्यय और आंध्र प्रदेश के कमर्शियल टैक्स कमिश्नर पीयूष कुमार के पहल पर कृष्णा जिले के जिलाधिकारी ने बीते 03 मई को सभी बच्चों सहित अभिभावकों को बिहार आने की अनुमति दे दी है। इसके लिए कृष्णा जिले के जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को बिहार पहुंचाने को लेकर 7 बसों का परमिशन दिया है जबकि विजयवाड़ा से बिहार आने के लिए प्रति बच्चों पर बसों मालिकों द्वारा ₹8500 किराया लिए जाने की बात कहा।
समाजसेवी अमरेंद्र कुमार
देशव्यापी लॉक डाउन में भी विजयवाड़ा में फंसे 181 बच्चों और अभिभावकों को घर वापसी को लेकर सरकार द्वारा अनुमति मिलने पर केंद्र सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार, बिहार सरकार और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि इनके प्रयास से ही यह संभव हो सका है।
https://youtu.be/etJG_pwbG9E
वही घर वापसी की अनुमति मिलने पर अभी कुमार, हर्ष राज, पप्पू कुमार, सन्नी कुमार, एम एस धोनी, राहुल राज, अंशु कुमार, शुभम कुमार सहित सैकड़ों बच्चों एवं अभिभावक सत्येंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, टूंडल सिंह उर्फ संजीव में काफी उत्साह देखने को मिला।
इसे भी देखे। https://bit.ly/3aa0KLb
लॉक डाउन में फंसे छात्रों ने कहा कि हम बीते 40 दिनों से लॉक डाउन की अवधि में विजयवाड़ा के कृष्णा जिला स्थित श्री विश्वशांति स्कूल में अपने माता-पिता से दूर थे। जिन कारणों से हमारा मानसिक तनाव बढ़ता ही जा रहा था। लेकिन आज हमें घर जाने के अवसर सरकार के द्वारा मिली तो मुझे काफी खुशी महसूस हुई। मैं सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी परेशानी को साझा किया था। जिसके बाद " न्यूज सिटी " न्यूज़ चैनल ने हमारे परेशानी को साझा करते हुए सरकार को रूबरू कराई थी। जिसका परिणाम आज हमें मिल गया है और हम सभी घर वापसी की ओर जा रहे है। इसके लिए मैं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं।
पटना (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन के दरम्यान राजधानी पटना में एक लडक़ी की सुसाइड की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, घटना पटना के बुद्दा कॉलोनी इलाके की है, जहां 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की ने सुसाइड कर ली है। वही सुसाइड करने की खबर के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि ये भी बताया जा रहा है कि लड़की ने आत्महत्या प्रेम प्रंसग को लेकर की है। वही इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=vMrzIrTLJe8
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। साथ ही पुलिस नाबालिक की आत्महत्या करने की कारणों की जानकारी जुटाने में लग गयी है।
पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में पाक प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में हमारे पांच जवानों का बलिदान देश के लिए एक बड़ा आघात है। जिसे आसानी से भुलाया नहीं जा सकता। लेकिन हमारे साहसी सैनिकों के पराक्रम एवं शहादत को भी कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस वैश्विक महामारी में एक तरफ पूरा देश एकजुट होकर महामारी से मुकाबला कर रहा है। वही जेहादी मानसिकता के लोगों द्वारा लगातार वायरस को देश के आम नागरिकों में फैलाने का प्रयास निरंतर किए जा रहा है।
पप्पू वर्मा, (सिंडिकेट सदस्य) पटना विश्वविद्यालय
वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है एवं वैश्विक आपदा के इस दौर में भी आतंकवादियों को घुसपैठ कराने एवं संघर्ष विराम का उल्लंघन करने में लगा हुआ है। ऐसी स्थिति में भारत को भी सभी मर्यादाओं को छोड़ते हुए उसके साथ आतंकी राष्ट्र के रूप में ही व्यवहार करना चाहिए। ऐसे समय में उसकी हरकतों पर करारा वार करते हुए पाकिस्तान प्रेरित एवं पोषित आतंकवाद को समूल नष्ट करने का दृढ़ संकल्प लेना होगा। यह संकल्प ऐसा होना चाहिए कि पाकिस्तान के होश ठिकाने आ जाए और अपने पाले पोसे आतंकवादियों को घुसपैठ कराने से भी घबराए।
https://youtu.be/igYrxtnnjIo
श्री वर्मा ने कहा कि हमें सुनिश्चित करना होगा राष्ट्र रक्षा में अपने शौर्य का परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों का बलिदान व्यर्थ ना जाए। उन्होंने बहादुरी से आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराने के लिए अपनी जान दे दी। परंतु किसी भी आम नागरिक की जान जाने नहीं दी। हमारे नायकों का यही चरित्र है, जिसके कारण पूरा देश उनके नमन में सिर झुका देता है। हमारे वीर सैनिकों ने यह साबित कर दिया है कि वे अपनी जान दे देंगे, लेकिन हमें हर हाल में बचाएंगे।
सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। बिहार में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने मौसम को लेकर एक फिर से चेतावनी दी है। विभाग ने राजधानी पटना समेत बिहार के सभी जिलों में अलर्ट जारी की है। सोमवार को पटना समेत सभी जिलों में आंधी-बारिश होने की अलर्ट जारी की है।
https://youtu.be/g13xktUCSTg
मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह से ही काल वैशाली के प्रभाव की वजह से 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बिहार के पश्चिमी इलाके से शुरू होकर यह हर जिले में प्रभावी होगा। इसके प्रभाव से सोमवार को आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।
अधिकतर जिले में तेज आंधी के साथ बारिश के साथ-साथ कई जिलों में वज्रपात और ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने वज्रपात और ओले गिरने के संभावना को देखते हुए लोगों से घर से कम निकलने की अपील की है।
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बीते 24 मार्च से महाकाल युवा संगठन द्वारा लॉक डाउन में असहायों की सेवा में निस्वार्थ लगे है। वही संगठन की ओर से लगातार आज 41 दिनों से वैश्विक महामारी में बेसहारों, मजदूरों, असहाय लोगों के बीच राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
https://youtu.be/PFdChpQjwpw
ऋषिकेश कुमार ने बताया कि राहत कार्य में रात्रि भोजन का वितरण पटना साहिब स्टेशन, राजेंद्र नगर टर्मिनल, नेशनल हाईवे 30, मीठापुर बस स्टैंड, अगमकुआं मलिन बस्ती समेत फुटपाथ पर लोगों के बीच किया गया और यह कार्य प्रतिदिन व निरंतर जारी रहेगा। साथ ही संगठन द्वारा मलिन बस्तियों में रहने वाले अब तक गरीब परिवारों के बीच राशन सामग्री भी वितरण किया। वहीं अब तक 12300 फुट पैकेट और 250 राशन किट का वितरण किया जा चुका है। जबकि संगठन के द्वारा हर रोज बेजुबान जानवर और लावारिस पशुओं के लिए भी भोजन की व्यवस्था जारी है।
इतना ही नही, भोजन वितरण के साथ झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले एवं फुटपाथ पर आने वाले लोगों के बीच मास्क का वितरण कर उन्हें कोरोना से बचाव के लिए भी जागरूक भी किया जा रहा है। इस कार्य में ऋषिकेश कुमार कन्हैया पटेल शंभू सैगल, विजय कुणाल, राज अभिनव, करण कुमार, शेखर कुमार, सन्नी यादव, विशाल ठाकुर, करण पटेल सहित अन्य लोग शामिल थे।
पटना (न्यूज सिटी)। इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई हैं, जहां एक पिता ने अपने ही बच्चा का जान ले ली।
https://youtu.be/PFdChpQjwpw
मामला बिहटा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव की है, जहां हैवान पिता ने अपने ही दो साल के मासूम बेटे की बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान मासूम बेटा पिता की पिटाई से काफी देर तक रोता-तडपता रहा। लेकिन कठोर दिल बाप ने एक भी नही सुनी औऱ बच्चे का बेरहमी से पिटता रहा और उसे भद्दी भद्दी गालियां देता रहा। इससे भी पिता का दिल नहीं भरा तो बेटे को दो मंजिले मकान की छत से नीचे फेंक दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चा को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मासूम ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।
वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। वही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने कहा कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर ली गयी है।