Articles by "अलर्ट"
Showing posts with label अलर्ट. Show all posts

सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। बिहार में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने मौसम को लेकर एक फिर से चेतावनी दी है। विभाग ने राजधानी पटना समेत बिहार के सभी जिलों में अलर्ट जारी की है। सोमवार को पटना समेत सभी जिलों में आंधी-बारिश होने की अलर्ट जारी की है।






https://youtu.be/g13xktUCSTg




मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह से ही काल वैशाली के प्रभाव की वजह से 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बिहार के पश्चिमी इलाके से शुरू होकर यह हर जिले में प्रभावी होगा। इसके प्रभाव से सोमवार को आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।









अधिकतर जिले में तेज आंधी के साथ बारिश के साथ-साथ कई जिलों में वज्रपात और ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने वज्रपात और ओले गिरने के संभावना को देखते हुए लोगों से घर से कम निकलने की अपील की है।