Articles by "नेशनल"
Showing posts with label नेशनल. Show all posts

सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। तीसरे चरण के लॉक डाउन के आज आखिरी दिन हैं। वही कोविड-19 के प्रसार पर रोकने के लिए गृह मंत्रालय ने चौथे चरण के लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। हालांकि महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी। इससे पहले पंजाब, तेलंगाना और मिजोरम ने भी लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी है। तेलंगाना की सरकार ने 29 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है। वहीं पंजाब सरकार ने 18 मई से राज्‍य से कर्फ्यू हटाने की घोषणा कर दी है। गृह मंत्रालय के अनुसार, इन दिशानिर्देशों के तहत विशेष रूप से प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी।






https://youtu.be/hy2Y_D3T-vc




इन चीजों पर प्रतिबंध जारी :::---





  1. घरेलू हवाई एंबुलेंस को छोड़कर सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 31 मई तक रोक बरकरार रहेगी।
  2. मेट्रो रेल सेवाएं, स्कूल, कॉलेज 31 मई तक बंद रहेंगे।
  3. होटल, रेस्तरां, सिनेमा हॉल, मॉल, तरण ताल (स्वीमिंग पूल), जिम 31 मई तक बंद रहेंगे।
  4. सभी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रम, प्रार्थना व धार्मिक स्थल लॉकडाउन विस्तार की अवधि में 31 मई तक बंद रहेंगे।
  5. नई गाइडलाइन के अनुसार, कार्यालयों और कार्यस्थलों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियोक्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आरोग्य सेतु ऐप सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन पर उपलब्ध हो।
  6. रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के अलावा कंटेनमेंट जेान और बफर जोन बनाए गए।
  7. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को COVID-19 स्थिति के अनुसार रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के निर्धारण के अधिकार दिए गए हैं।
  8. खेल परिसरों और स्टेडियमों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, दर्शकों को अनुमति नहीं दी होगी।
  9. आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर लोगों का आवागमन शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक पूरे देश में सख्ती से प्रतिबंधित रहेगा।
  10. अंतरराज्यीय आवागमन के लिए यात्री वाहनों, बसों को लॉकडाउन 4.0 के दौरान शामिल राज्यों की आपसी सहमति से अनुमति लेनी होगी।
  11. गृह मंत्रालय ने भारत सरकार के मंत्रालयों, विभागों, राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य केंद्रशासित प्रदेशों के अंतर्गत प्रशासन के लिए COVID19 के नियंत्रण के लिए उपायों पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। LockDown4 31 मई 2020 तक प्रभावी रहेगा।
  12. दुकानो खुलने का निर्देश राज्यों मुख्यमंत्री को स्थिति के अनुसार निर्णय ले सकते है।




कैबिनेट सचिव राजीव कैबिनेट सचिव राजीव गौबा लॉकडाउन 4.0 के नई गाइडलाइंस को लेकर आज रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से चर्चा करेंगे।









बता दे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते मंगलवार (12 मई) को राष्ट्र के नाम संबोधन में ही स्पष्ट कर दिया था कि देश में 18 तारीख से पूर्णबंदी का चौथा चरण शुरू हो जाएगा और यह पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा। हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा था कि इस चरण में किसी चीज में और कितनी छूट दी जाएगी। कोरोना महामारी के खिलाफ चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत देश भर में गत 25 मार्च से पूर्णबंदी लागू है और इसके तीन चरण पूरे हो चुके हैं। पहला चरण 25 मार्च से 14 अप्रैल, दूसरा 15 अप्रैल से तीन मई और तीसरा चरण चार मई से 17 मई तक था।



पटना (न्यूज सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में पाक प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में हमारे पांच जवानों का बलिदान देश के लिए एक बड़ा आघात है। जिसे आसानी से भुलाया नहीं जा सकता। लेकिन हमारे साहसी सैनिकों के पराक्रम एवं शहादत को भी कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस वैश्विक महामारी में एक तरफ पूरा देश एकजुट होकर महामारी से मुकाबला कर रहा है। वही जेहादी मानसिकता के लोगों द्वारा लगातार वायरस को देश के आम नागरिकों में फैलाने का प्रयास निरंतर किए जा रहा है।





पप्पू वर्मा, (सिंडिकेट सदस्य) पटना विश्वविद्यालय




वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है एवं वैश्विक आपदा के इस दौर में भी आतंकवादियों को घुसपैठ कराने एवं संघर्ष विराम का उल्लंघन करने में लगा हुआ है। ऐसी स्थिति में भारत को भी सभी मर्यादाओं को छोड़ते हुए उसके साथ आतंकी राष्ट्र के रूप में ही व्यवहार करना चाहिए। ऐसे समय में उसकी हरकतों पर करारा वार करते हुए पाकिस्तान प्रेरित एवं पोषित आतंकवाद को समूल नष्ट करने का दृढ़ संकल्प लेना होगा। यह संकल्प ऐसा होना चाहिए कि पाकिस्तान के होश ठिकाने आ जाए और अपने पाले पोसे आतंकवादियों को घुसपैठ कराने से भी घबराए।






https://youtu.be/igYrxtnnjIo




श्री वर्मा ने कहा कि हमें सुनिश्चित करना होगा राष्ट्र रक्षा में अपने शौर्य का परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों का बलिदान व्यर्थ ना जाए। उन्होंने बहादुरी से आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराने के लिए अपनी जान दे दी। परंतु किसी भी आम नागरिक की जान जाने नहीं दी। हमारे नायकों का यही चरित्र है, जिसके कारण पूरा देश उनके नमन में सिर झुका देता है। हमारे वीर सैनिकों ने यह साबित कर दिया है कि वे अपनी जान दे देंगे, लेकिन हमें हर हाल में बचाएंगे।



न्यूज सिटी, सेंट्रल डेस्क। वैश्विक महामारी कोविड-19 से पूरा विश्व मे संकट गहराया हुआ है। वही इसी बीच भारतीयों का भारतीय रेल के कर्मचारियों के हौसला अफजाई करने के लिए भारतीय रेल ने पेश की अनोखी प्रस्तुति की है। ताकि देशवासियों में कोरोना से जंग जीतने की क्षमता बुलंद हो। इसी बीच भारतीय रेल ने अपने ऑफिसियल ट्वीटर एकाउंट से ट्वीट कर रेल कर्मचारियों के लिए स्लोगन लिखा हुआ एक प्रस्तुति पेश की है जिसमे लिखा है :






https://youtu.be/rr--ForJDeA




" भारतीय रेल के कर्मचारियों की एक प्रस्तुति: जो साथ दे सारा इंडिया… फिर मुस्कुराएगा इंडिया… जो साथ दे सारा इंडिया… फिर जीत जाएगा इंडिया… "






https://twitter.com/RailMinIndia/status/1256033408683315206?s=20




हालांकि इस ट्विटर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को संदेश को भेजा है। ताकि लोगों में कोरोना को हराने की जज्बा और हौसला अफजाई हो। विशेष जानकारी के लिए दिए गए ट्वीटर क्लिप को देखे।