Articles by "BIHAR"
Showing posts with label BIHAR. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार में आज फिर से कोरोना पॉजिटिव दो बुजुर्ग मरीज की मौत एनएमसीएच में हो गई है। वही बुजुर्ग की मौत के बाद सूबे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 28 पहुंच चुकी है। कोरोना से ग्रसित 27 वें मृतक की पहचान शिवहर जिला के रहने वाले किशोरी लाल के रूप में हुई है। एनएमसीएच अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने कोरोना पॉजिटिव मरीज किशोरी लाल (75 वर्षीय) की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि वे बीते 29 मई को आईजीआईएमएस पटना से गंभीर हालत में रेफर होकर एनएमसीएच में भर्ती कराए गए थे। मृतक पित्त की नली के कैंसर से पीड़ित था, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर जॉन्डिस से भी आक्रांत था। साथ ही डॉ सिन्हा ने कहा कि मरीज का बिल रुबिन 45 फीसदी था। हालांकि डॉक्टरों की टीम ने मरीज की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया, परंतु उन्हें बचाया नही जा सका।









वही कुछ घंटों के बाद एनएमसीएच में कोरोना पॉजिटिव एक और बुजुर्ग मरीज की मौत हो गयी। इनके मौत के बाद सूबे में कोरोना से 28 वें मरीज की मौत हुई है। मृतक नागेश्वर प्रसाद सिंह बेगूसराय के रहने वाले बताये जाते है। मृतक के संबंध में अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि 25 मई को आईजीआईएमएस, पटना में कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद इन्हें एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। साथ ही 84 वर्षीय बुजुर्ग मरीज नागेश्वर प्रसाद सिंह की मौत की पुष्टि करते हुए डॉ सिन्हा ने बताया कि वे लकवा से ग्रसित थे और बॉडी के इम्युनिटी पावर भी बहुत कमजोर था। साथ ही वे जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि इनकी मौत बॉडी के इम्युनिटी पावर कमजोर होने से हुई है। हालांकि आज एनएमसीएच में गुरुवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत होने से हड़कंप मच गया हैं। वही इन दोनों मरीजों की मौत के बाद सूबे में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 28 पहुंच चुकी है।



पटना (न्यूज सिटी)। प्रखर समाजवादी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के जन्मदिन के मौके पर आज उनकी कर्मभूमि मुज़फ्फरपुर स्थित सिटी पार्क में आदमकद प्रतिमा लगाई गई। जिसका अनावरण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में एक कार्यक्रम शामिल होकर ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किए। इस मौके पर स्थानीय सांसद अजय निषाद, विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे।






https://www.youtube.com/watch?v=ZCDNy2Chnjw




मौके पर मौजूद रहे सांसद अजय निषाद ने कहा कि जॉर्ज साहब ने राजनीति में जो लकीरें खींची है उसे छोटा नहीं किया जा सकता वह महान समाजवादी नेता थे और सभी दलों के लोग उनको पसंद करते थे। वहीं विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जॉर्ज फर्नांडिस के नाम पर राजकीय समारोह का आयोजन किया है। पूरा मुजफ्फरपुर मुख्यमंत्री का ऋणी है।









समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडीस के आदम कद प्रतिमा के अनावरण को लेकर राजनीतिक गलियारों में सियासत होना शुरू हो गया है इसको लेकर कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जॉर्ज जिंदा, थे तो नीतीश जी ने सम्मान नहीं दिया। जीवन के अंतिम दौर में लोकसभा की टिकट नहीं दिया और आज दिखावे के लिए जार्ज फर्नांडीस के प्रतिमा लगा रहे हैं।



पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि कोरोना संकट से लड़ते हुए देश की अर्थव्यवस्था के रफ्तार को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए केंद्र और राज्य स्तर पर हर संभव उपाय किए जा रहे हैं।






https://www.youtube.com/watch?v=ZCDNy2Chnjw





श्री यादव ने आज यहां कहा कि फसलें लहलहाएंगी और कल -कारखाने भी घड़घड़ाएंगे। सरकार हर मोर्चे पर मजबूती के साथ खड़ी है। केंद्र सरकार ने इस संकट में अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत की है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारतीय उद्योग परिसंघ के वार्षिक कार्यक्रम में भी कारोबारियों को भरोसा दिया है कि वे उनके साथ हैं। प्रधानमंत्री जी के इस कथन से कि 'आप एक कदम आगे बढ़ाइए, सरकार चार कदम आगे बढ़ाएगी', व्यापारियों और उद्दमियों का मनोबल बढ़ा है।






https://www.youtube.com/watch?v=8Ct7kHZ1yuo





श्री यादव ने कहा कि कोरोना से बचाव के साथ राज्य सरकार आम लोगों को रोजी-रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी गंभीर है। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रतिदिन समीक्षा बैठक कर अद्यतन स्थिति का जायजा ले रहे हैं। कोरोना के खिलाफ ज़ंग में किसी तरह की कोई चूक नहीं रहे, इसके लिए फुलप्रूफ व्यवस्था की गई है। शहरों में भी गरीबों को मुफ्त में साबुन और मास्क वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक है। इसलिए सरकार ने जागरुकता अभियान चलाने का फैसला किया है।









उद्यमियों को आश्वस्त किया गया है कि वे उद्योग लगाएं, सरकार हर संभव मदद करेगी। नये उद्योग लगेंगे, तो लोगों को काम भी मिलेगा। चिंता न करें, इस आपदा में सरकार हर समय आपके साथ है।



पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार में अनलॉक वन का शेड्यूल जारी होते ही बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। चुनावी तैयारियों के रणनीति बनाने को लेकर आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बिहार के सभी जिलों के जिला अधिकारी एवं एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की है। आयोग ने सभी जिलाधिकारियों और एसपी को निर्देश दिया है कि अब चुनावी तैयारियों के लिए चरणबद्ध तरीके से कदम आगे बढ़ाएं। मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए नया शेड्यूल जारी होगा।





आपको बता दें कि कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा बीते 1 जून से नए गाइडलाइंस जारी कर संपूर्ण भारत में अनलॉक वन लगाया है। इसी बीच बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों शोरों से लगी है। भारत निर्वाचन आयोग भी चुनाव रणनीति के तैयारियों को लेकर भी आज बिहार के सभी जिलाधिकारी और एसपी से समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। आयोग विधानसभा चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में है। क्योंकि बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। जिसको लेकर सबसे पहले आयोग मतदाता सूची को दुरुस्त करने पर जोर दे रही है। साथ ही नए मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा सुधार करने और जिनका निधन हो गया है, उनका नाम विलोपित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बिहार में विधानसभा का आम चुनाव 243 सीटों के लिए होना है. वर्तमान निर्वाचित विधानसभा का कार्यकाल इसी साल दिसंबर में समाप्त हो जाएगा। लेकिन कोरोना के कारण समय पर चुनाव कराने को लेकर संशय बरकरार था. लेकिन अनलॉक-1 में सभी सरकारी कार्यालय खुलते ही इस प्रक्रिया में तेजी आ गयी है।





फ़ाइल फ़ोटो




अनुमान लगाया जा रहा है कि जिलाधिकारी और एसपी के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इसको लेकर के भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही अन्य राज्यों से ईवीएम को मंगाए जाने का काम भी शुरू किया जाएगा। हालांकि अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि बिहार विधानसभा के चुनाव अक्टूबर और नवंबर माह में संपन्न कराए जाएंगे।






https://youtu.be/PxdyzmoTHMs




राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो इसबार का चुनाव कोरोना के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। ऐसे में बड़ी- बड़ी रैलियां और किसी बड़े मैदान में सभाएं नहीं होंगी। हेलिकॉप्टर और गाड़ियां की शोर नहीं सुनायी देगी। ऐसे में माना जा रहा है कि डिजिटली रूप से स्ट्रांग पार्टी ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ पाएंगी। साथ ही राजनीतिक पार्टियां अपने विचार, सिद्धांत को डिजिटल मोड में जन जन तक पहुंचा पाएंगी।



पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। दीदारगंज थाना क्षेत्र में बीते रात टोल प्लाजा स्थित बुद्धा टोयोटा शोरूम के वर्कशॉप में अचानक से भीषण आग लग गई। जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।









आगलगी होने पर शोरूम के कर्मचारियों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास करने के बाद दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पा गया।हालांकि हुए अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गया।









वही मौके पर मौजूद दीदारगंज थाना के एएसआई गणेश रॉय ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए शोरूम से सभी गाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। जिससे करोड़ों की संपत्ति को नुकसान होने से बचा हैं। अगलगी का कारण शार्ट सर्किट बताया जाता है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।



पटना (न्यूज़ सिटी। बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉo निखिल आनंद ने तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “तेजस्वी यादव हाथ जोड़कर पहले अपनी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं से सार्वजनिक अपील और विनती करें कि सरकार और जनता के साथ सहयोग करें। फिर उसके बाद इस कोरोना संकटकाल में राजनीतिक अफवाह- प्रोपोगंडा फैलाने के लिए हाथ जोड़कर जनता से माफ़ी मांगें।“









निखिल आनंद ऩे कहा कि तेजस्वी यादव ट्वीटर पर वीडियो पोस्ट कर अनर्गल प्रलाप न करें। इस मानवीय संवेदना के दौर में भाजपा या जदयू में से कोई भी न तो पोस्टर लगवा रहा है और न ही कोई राजनीति कर रहा है। लेकिन कोरोना काल में आपके ही निर्देश पर राजद ने बिहार आने वाले अप्रवासी श्रमिक भाईयों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के लिए मुहिम चलाया हुआ है। भाजपा- जदयू को नसीहत देने का तो सोचिए ही मत, पहले अपनी राजनीतिक हैसियत इस काबिल बना लिजिए कि आप अपनी पार्टी ठीक से संभाल सकें। अपने गिरेबान में झांकिए और उधार का ज्ञान मत बाँचिए।






https://www.youtube.com/watch?v=iYOOKGrGtGY




गौरतलब है कि तेजस्वी ने एक वीडियो ट्वीट कर भाजपा- जदयू पर हमला करते हुए लिखा है कि, “मेरी हाथ जोड़कर बिहार सरकार से विनम्र विनती है कि कृपया आप BJP और JDU का बैनर, झंडा व बड़े नेताओं के बड़े कट-आउट लगा लीजिए लेकिन भूखे श्रमिक भाईयों के पेट पर लात मत मारिए। “



पटना (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही हैं, जहां एक साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया हैं। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया हैं। जारी आदेश के अनुसार सूबे में 296 पुलिस कर्मियों का तबादला हुआ है। हालांकि ये सभी पुलिस कर्मी पटना जिले में पोस्टेड हैं। तबादले की लिस्ट में सिपाही, डीपीसी और पीटीसी शामिल हैं। जोनल आईजी की अनुशंसा पर सभी का तबादला की गई हैं।





पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पटना के एसएसपी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों की सेवा की विवरणी की जांच करते हुए जिलादेश निर्गत करने की कार्रवाई करेंगे।































सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है, जहां केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 1 जून से 200 नॉन एसी यात्री ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसकी जानकारी रेल मंत्री ने ट्वीट कर दी हैं। साथ ही पीयूष गोयल ने अपने ट्वीट में कहा है कि 01 जून से परिचालन होने वाली ट्रेनों की टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शीघ्र ही शुरु होगी।









हालांकि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में राज्य सरकारों से आग्रह की है कि श्रमिकों की सहायता करे तथा उन्हें नजदीकी मेनलाइन स्टेशन के पास रजिस्टर कर, लिस्ट रेलवे को दे, जिससे रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाये। श्रमिकों से आग्रह है कि वो अपने स्थान पर रहें, बहुत जल्द भारतीय रेल उन्हें गंतव्य तक पहुंचा देगा।






https://youtu.be/SavMrAlM-tc




वही दूसरे ट्वीट में पीयूष गोयल ने लिखा है कि इसके अतिरिक्त भारतीय रेल 01 जून से टाइम टेबल के अनुसार प्रतिदिन 200 नॉन एसी ट्रेन चलायेगा जिसकी ऑनलाइन बुकिंग शीघ्र ही शुरु होगी। जबकि तीसरे ट्वीट में कहा है कि श्रमिकों के लिए बड़ी राहत, आज के दिन लगभग 200 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चल सकेंगी, और आगे चलकर ये संख्या बड़े पैमाने पर बढ़ पायेगी।



पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर•के• महाजन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार बिहार में निजी स्कूल प्रशासन मनमाने तरीके से प्रतिवर्ष फीस बढ़ोतरी कर रहे हैं। जिसको लेकर आज अपर मुख्य सचिव ने वैसे स्कूलों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।






https://youtu.be/ltzE34WK32E




मिली जानकारी के अनुसार कोई भी निजी स्कूल प्रतिवर्ष 07 फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकते हैं। उसी को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए निजी स्कूलों द्वारा नियम का उल्लंघन करने के मामले में उन्हें अब आर्थिक दंड का भरपाई करना होगा।









निजी स्कूलों को नियम का उल्लंघन करने पर पहली बार ₹1 लाख की राशि का जुर्माना भरना होगा वहीं इसके बावजूद भी निजी स्कूल नहीं चलेंगे तो उन्हें शिक्षा विभाग दूसरी बार जुर्माने के तौर पर ₹2 लाख की राशि भरना होगा।



पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही हैं, जहां एनएच 30 पर खड़े दो टैंक लॉरी में अचानक आग लग गई। वहीं इस अगलगी के कारण आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।









घटना के संबंध में बताया जाता है कि अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के पास स्थित सोनाली पेट्रोल पंप के समीप डीजल भरे दो टैंक लॉरी में भीषण आग लग गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में स्थानीय पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। सूचना पाते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम दमकल की 08 गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गए। वही काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मी आग पर काबू पाएं।






https://youtu.be/ltzE34WK32E




घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क के दोनों छोर से गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगा दी और आगलगी की घटना को देखने को लेकर एकत्रित हुए भीड़ को भी सुरक्षा के लिहाज से तितर बितर किया।









वही पटना सिटी फायर स्टेशन के दमकल कर्मी सुनील कुमार ने बताया कि लॉरी कार ड्राइवर सड़क के किनारे गाड़ी में गैस वेल्डिंग का काम करवा रहा था इसी दौरान गैस वेल्डिंग मशीन का सिलेंडर फटने से टैंक लॉरी के टायर में आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते आग फैलता ही चला गया और और टैंक लॉरी को अपने चपेट में ले लिया इसके बाद लॉरी धू-धू कर जलने लगा। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया हैं।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। इस वक्त बड़ी खबर आ रही है, जहां ट्रेन से कटकर एक प्रवासी बिहारी मजदूरों की मौत हो गयी है।









घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहार के गोपालगंज जिला के जलालपुर स्टेशन से आज सुबह 08 बजे 1220 श्रमिक मजदूरों को लेकर जलालपुर से सुपौल के ट्रेन खुली थी। इसी दौरान जलालपुर स्टेशन मजदूर ट्रेन पर चढ़ने लगा और उसका बैलेंस गड़बड़ाने से जलालपुर स्टेशन के पाया संख्या 410 के पास अचानक एक मजदूर ट्रेन के आगे गिर गया। ट्रेन की चपेट में आते ही प्रवासी मजदूर की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान कटिहार जिले के निवासी के रुप में हुई है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुटी है। 



पटना (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन में अपराधियों का तांडव जारी है। वही इसी बीच अपराधियों ने दिन दहाड़े एक रिटायर्ड दरोगा को गोली मारकर हत्या कर दी हैं।









घटना राजधानी पटना के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के नुरूद्दीनपुर की हैं, जहां रिटायर्ड दरोगा सुनील सिंह को अपरधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। गोली लगते ही सुनील सिंह मौके पर ही दम तोड़ दिया और अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद खुलेआम हथियार लहराते भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।






https://youtu.be/hy2Y_D3T-vc




साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में वयाप्त आक्रोश जताया है। वही मृतक दारोगा के परिजनों ने अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस से मांग की हैं ।



पटना (न्यूज सिटी)। बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट महज 48 घंटे के अंदर जारी किया जा सकता है। बिहार बोर्ड आज टॉपर्स की कॉपियां का दोबारा जांच चल रहा है। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए उनका इंटरव्यू और वेरिफिकेशन कर बोर्ड द्वारा सभी मानक प्रक्रियाओं को पूरी की जाएगी। हालांकि इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक का परीक्षा फल मंगलवार या बुधवार को किसी भी समय जारी कर सकता है।






https://youtu.be/xZoplB1Puqg




बता दे कि सत्र 2019-20 में आयोजित हुई मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी तक संचालित हुई थी। वही इस परीक्षा में लगभग 15 लाख 29 हज़ार 393 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वही मैट्रिक की कॉपी जांच का सिलसिला बोर्ड की ओर से जारी हुआ था कि इसी दौरान कोरोना काल का समय शुरू हो गया और कॉपी जांच पर ग्रहण लग गया था। जबकि इंटरमीडिएट का बिहार बोर्ड द्वारा समय पर जारी कर दी गयी थी।









रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। बीएसईबी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2020 के परिणाम ऑनलाइन जारी किए जाएंगे और छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करके इसे चेक कर सकते हैं। Biharboardonline.bihar.gov.in, Bsebresult.online और Biharboard.online पर रिजल्ट देखा जा सकता है।



पटना (न्यूज सिटी)। वैश्विक महामारी कोरोना के बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर एक अहम बैठक की। इस दौरान कुल 8 एजेंडों पर मुहर लगी है। कई बड़े फैसले कैबिनेट की बैठक में लिए गए है। वही कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लेते हुए आज बिहार में पेट्रोल और डीजल के वैट दरों में संशोधन की मंजूरी दे दी गई है। अब वैट दरों को फिक्स करने का निर्णय लिया गया है, जिसके बाद से बिहार में पेट्रोलियम की कीमतें बढ़ सकती है।









वहीं दूसरी ओर बैठक के दौरान ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों के बारे में भी चर्चा की गई। इस दौरान पटना नगर निगम क्षेत्र में ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों के संचालन के लिए बुडको को साफ रखने की मंजूरी दी गई है। साथ ही पटना को डूबने से बचाने के लिए पटना नगर निगम क्षेत्र में 504 नए कर्मियों की नियुक्ति होगी। इन सभी पदों के सृजन को कैबिनेट में अपनी मंजूरी दे दी है।






https://youtu.be/xZoplB1Puqg




वहीं नीतीश कैबिनेट की मीटिंग के दौरान एक महत्वपूर्ण फैसला भी लिया गया है, जिसमें दरभंगा जिले के निबंधन कार्यालय से बहेड़ी, मनीगाछी और ताराडीह अंचल को हटाकर अवर निबंधन कार्यालय बहेड़ा के साथ जोड़ने का फैसला की गई है।



पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। इस वक्त बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही हैं, जहां अगमकुआं स्थित कोरोना अस्पताल घोषित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज एक कोरोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग महिला मरीज की मौत हो गई है।






https://youtu.be/xZoplB1Puqg




बताया जाता है कि 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमण के चपेट में आ गयी थी। जिसके बाद बुजुर्ग महिला को बीते 16 मई को गंभीर हालत में एनएमसीएच में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था। हालांकि मृतिका लंग कैंसर से भी पीड़ित थी।









वही मामले में एनएमसीएच उपाधीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण ने बताया कि बीते 16 मई को वैशाली जिले के जंदाहा निवासी सुनैना देवी (75 वर्षीय) में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे गंभीर हालत में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। साथ ही बुजुर्ग महिला लंग कैंसर से भी पीड़ित थी। वही आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। साथ ही उपाधीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण ने बुजुर्ग महिला की मौत की पुष्टि करते हुए उसकी मौत का कारण लंग कैंसर और कोरोना संक्रमण बताया है। वही इस बुजुर्ग महिला की मौत के बाद एनएमसीएच में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 4 हो चुकी हैं।जबकि बिहार की बात करे तो इस बुजुर्ग की मौत के बाद सूबे में कोरोना वायरस से मौत के शिकार होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।



पटना (न्यूज़ सिटी)। लॉकडाउन के अवधि में बिहार में अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है। वही नवंबर 2020 में बिहार सरकार का कार्यकाल भी समाप्त होने को हैं औए चुनावी साल में ट्रांसफर-पोस्टिंग की शुरुआत हुई है। आज भूमि व राजस्व विभाग ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों की पोस्टिंग की है। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें अंचलाधिकारी से लेकर प्रभारी अंचलाधिकारी, सहायक बंदोबस्ती पदाधिकारी, प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, सहायक चकबंदी पदाधिकारी के साथ-साथ राजस्व अधिकारी सह कानूनगो भी शामिल हैं।









जाने कौन-कौन से 64 अधिकारियों का हुआ तबादला..देखें पूरी लिस्ट में::::---























पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां पॉश इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मामला पत्रकार नगर थाना के विजय नगर मुहल्ले की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विजय नगर के एक मकान में सेक्स रैकेट का खेल चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने करवाई करते हुए मौके पर से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि मौके पर से एक युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।









हालांकि पुलिस ने मौके से शराब की खाली बोतलों समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद की है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवकों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। ताकि उनके नेटवर्क का पता चल सके।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय पुलिस ने शनिवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बारा गांव में छापेमारी कर एक अर्धनिर्मित पानी प्लांट से अंग्रेजी शराब की 239 कार्टून अंग्रजी शराब बरामद की है।













इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके बाद एक टीम गठन कर भेजा। जिसके बाद पुलिस ने वहां से ओ सी ब्लू और मैकडॉनल्स के कई पेटी शराब बरामद किया है।






https://youtu.be/hy2Y_D3T-vc




वही इस मामले में पुलिस ने दुखन मोची ग्राम बारा थाना नौबतपुर एवं अरवल निवासी अवधेश कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद नौबतपुर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या तीन हो गई है। हालांकि पूर्व में शम्भूकुडा और महराजगंज बंगला पर मिले दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जांच जब दुबारा की गई तो दोनों का रिजल्ट निगेटिव आया था और फिलहाल दोनों होम कवारेंटाइन में है।









वही शनिवार को रुस्तमगंज गांव में महाराष्ट्र से आए बीस वर्षीय युवक जितेंद्र का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद पटना में उसका इलाज चल रहा है। रविवार को उसके पिता मथुरा यादव को भी जांच के लिये एम्स भेजा गया।






https://youtu.be/hy2Y_D3T-vc




कोरोना पीड़ित के बारे में बताया जाता है कि विगत 14 मई को वह महाराष्ट्र से अपने एक दोस्त के साथ गांव आया था। लेकिन ग्रामीणों द्वारा यह कहते हुए विरोध किया गया कि जब तक तुम जांच नही करा लेते गांव में नही घुसने देंगे। इसके बाद वह गांव के बाहर स्थित देवी मंदिर में रात गुजारा एवं 15 मई को एम्स में जांच हेतु सैम्पल दिया। उसके बाद उसका रिजल्ट पॉज़िटिव आया। तब से वह अस्पताल में है। अब प्रशासन उसके ट्रेवल हिस्ट्री के साथ साथ उसके चेन का पता लगाने में जुटी है।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। तीसरे चरण के लॉक डाउन के आज आखिरी दिन हैं। वही कोविड-19 के प्रसार पर रोकने के लिए गृह मंत्रालय ने चौथे चरण के लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। हालांकि महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी। इससे पहले पंजाब, तेलंगाना और मिजोरम ने भी लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी है। तेलंगाना की सरकार ने 29 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है। वहीं पंजाब सरकार ने 18 मई से राज्‍य से कर्फ्यू हटाने की घोषणा कर दी है। गृह मंत्रालय के अनुसार, इन दिशानिर्देशों के तहत विशेष रूप से प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी।






https://youtu.be/hy2Y_D3T-vc




इन चीजों पर प्रतिबंध जारी :::---





  1. घरेलू हवाई एंबुलेंस को छोड़कर सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 31 मई तक रोक बरकरार रहेगी।
  2. मेट्रो रेल सेवाएं, स्कूल, कॉलेज 31 मई तक बंद रहेंगे।
  3. होटल, रेस्तरां, सिनेमा हॉल, मॉल, तरण ताल (स्वीमिंग पूल), जिम 31 मई तक बंद रहेंगे।
  4. सभी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रम, प्रार्थना व धार्मिक स्थल लॉकडाउन विस्तार की अवधि में 31 मई तक बंद रहेंगे।
  5. नई गाइडलाइन के अनुसार, कार्यालयों और कार्यस्थलों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियोक्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आरोग्य सेतु ऐप सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन पर उपलब्ध हो।
  6. रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के अलावा कंटेनमेंट जेान और बफर जोन बनाए गए।
  7. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को COVID-19 स्थिति के अनुसार रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के निर्धारण के अधिकार दिए गए हैं।
  8. खेल परिसरों और स्टेडियमों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, दर्शकों को अनुमति नहीं दी होगी।
  9. आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर लोगों का आवागमन शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक पूरे देश में सख्ती से प्रतिबंधित रहेगा।
  10. अंतरराज्यीय आवागमन के लिए यात्री वाहनों, बसों को लॉकडाउन 4.0 के दौरान शामिल राज्यों की आपसी सहमति से अनुमति लेनी होगी।
  11. गृह मंत्रालय ने भारत सरकार के मंत्रालयों, विभागों, राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य केंद्रशासित प्रदेशों के अंतर्गत प्रशासन के लिए COVID19 के नियंत्रण के लिए उपायों पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। LockDown4 31 मई 2020 तक प्रभावी रहेगा।
  12. दुकानो खुलने का निर्देश राज्यों मुख्यमंत्री को स्थिति के अनुसार निर्णय ले सकते है।




कैबिनेट सचिव राजीव कैबिनेट सचिव राजीव गौबा लॉकडाउन 4.0 के नई गाइडलाइंस को लेकर आज रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से चर्चा करेंगे।









बता दे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते मंगलवार (12 मई) को राष्ट्र के नाम संबोधन में ही स्पष्ट कर दिया था कि देश में 18 तारीख से पूर्णबंदी का चौथा चरण शुरू हो जाएगा और यह पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा। हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा था कि इस चरण में किसी चीज में और कितनी छूट दी जाएगी। कोरोना महामारी के खिलाफ चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत देश भर में गत 25 मार्च से पूर्णबंदी लागू है और इसके तीन चरण पूरे हो चुके हैं। पहला चरण 25 मार्च से 14 अप्रैल, दूसरा 15 अप्रैल से तीन मई और तीसरा चरण चार मई से 17 मई तक था।