Articles by "बिहार"
Showing posts with label बिहार. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। इस वक्त बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही हैं, जहां अगमकुआं स्थित कोरोना अस्पताल घोषित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज एक कोरोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग महिला मरीज की मौत हो गई है।






https://youtu.be/xZoplB1Puqg




बताया जाता है कि 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमण के चपेट में आ गयी थी। जिसके बाद बुजुर्ग महिला को बीते 16 मई को गंभीर हालत में एनएमसीएच में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था। हालांकि मृतिका लंग कैंसर से भी पीड़ित थी।









वही मामले में एनएमसीएच उपाधीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण ने बताया कि बीते 16 मई को वैशाली जिले के जंदाहा निवासी सुनैना देवी (75 वर्षीय) में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे गंभीर हालत में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। साथ ही बुजुर्ग महिला लंग कैंसर से भी पीड़ित थी। वही आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। साथ ही उपाधीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण ने बुजुर्ग महिला की मौत की पुष्टि करते हुए उसकी मौत का कारण लंग कैंसर और कोरोना संक्रमण बताया है। वही इस बुजुर्ग महिला की मौत के बाद एनएमसीएच में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 4 हो चुकी हैं।जबकि बिहार की बात करे तो इस बुजुर्ग की मौत के बाद सूबे में कोरोना वायरस से मौत के शिकार होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।



पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां पॉश इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मामला पत्रकार नगर थाना के विजय नगर मुहल्ले की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विजय नगर के एक मकान में सेक्स रैकेट का खेल चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने करवाई करते हुए मौके पर से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि मौके पर से एक युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।









हालांकि पुलिस ने मौके से शराब की खाली बोतलों समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद की है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवकों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। ताकि उनके नेटवर्क का पता चल सके।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय पुलिस ने शनिवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बारा गांव में छापेमारी कर एक अर्धनिर्मित पानी प्लांट से अंग्रेजी शराब की 239 कार्टून अंग्रजी शराब बरामद की है।













इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके बाद एक टीम गठन कर भेजा। जिसके बाद पुलिस ने वहां से ओ सी ब्लू और मैकडॉनल्स के कई पेटी शराब बरामद किया है।






https://youtu.be/hy2Y_D3T-vc




वही इस मामले में पुलिस ने दुखन मोची ग्राम बारा थाना नौबतपुर एवं अरवल निवासी अवधेश कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद नौबतपुर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या तीन हो गई है। हालांकि पूर्व में शम्भूकुडा और महराजगंज बंगला पर मिले दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जांच जब दुबारा की गई तो दोनों का रिजल्ट निगेटिव आया था और फिलहाल दोनों होम कवारेंटाइन में है।









वही शनिवार को रुस्तमगंज गांव में महाराष्ट्र से आए बीस वर्षीय युवक जितेंद्र का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद पटना में उसका इलाज चल रहा है। रविवार को उसके पिता मथुरा यादव को भी जांच के लिये एम्स भेजा गया।






https://youtu.be/hy2Y_D3T-vc




कोरोना पीड़ित के बारे में बताया जाता है कि विगत 14 मई को वह महाराष्ट्र से अपने एक दोस्त के साथ गांव आया था। लेकिन ग्रामीणों द्वारा यह कहते हुए विरोध किया गया कि जब तक तुम जांच नही करा लेते गांव में नही घुसने देंगे। इसके बाद वह गांव के बाहर स्थित देवी मंदिर में रात गुजारा एवं 15 मई को एम्स में जांच हेतु सैम्पल दिया। उसके बाद उसका रिजल्ट पॉज़िटिव आया। तब से वह अस्पताल में है। अब प्रशासन उसके ट्रेवल हिस्ट्री के साथ साथ उसके चेन का पता लगाने में जुटी है।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। तीसरे चरण के लॉक डाउन के आज आखिरी दिन हैं। वही कोविड-19 के प्रसार पर रोकने के लिए गृह मंत्रालय ने चौथे चरण के लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। हालांकि महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी। इससे पहले पंजाब, तेलंगाना और मिजोरम ने भी लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी है। तेलंगाना की सरकार ने 29 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है। वहीं पंजाब सरकार ने 18 मई से राज्‍य से कर्फ्यू हटाने की घोषणा कर दी है। गृह मंत्रालय के अनुसार, इन दिशानिर्देशों के तहत विशेष रूप से प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी।






https://youtu.be/hy2Y_D3T-vc




इन चीजों पर प्रतिबंध जारी :::---





  1. घरेलू हवाई एंबुलेंस को छोड़कर सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 31 मई तक रोक बरकरार रहेगी।
  2. मेट्रो रेल सेवाएं, स्कूल, कॉलेज 31 मई तक बंद रहेंगे।
  3. होटल, रेस्तरां, सिनेमा हॉल, मॉल, तरण ताल (स्वीमिंग पूल), जिम 31 मई तक बंद रहेंगे।
  4. सभी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रम, प्रार्थना व धार्मिक स्थल लॉकडाउन विस्तार की अवधि में 31 मई तक बंद रहेंगे।
  5. नई गाइडलाइन के अनुसार, कार्यालयों और कार्यस्थलों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियोक्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आरोग्य सेतु ऐप सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन पर उपलब्ध हो।
  6. रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के अलावा कंटेनमेंट जेान और बफर जोन बनाए गए।
  7. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को COVID-19 स्थिति के अनुसार रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के निर्धारण के अधिकार दिए गए हैं।
  8. खेल परिसरों और स्टेडियमों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, दर्शकों को अनुमति नहीं दी होगी।
  9. आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर लोगों का आवागमन शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक पूरे देश में सख्ती से प्रतिबंधित रहेगा।
  10. अंतरराज्यीय आवागमन के लिए यात्री वाहनों, बसों को लॉकडाउन 4.0 के दौरान शामिल राज्यों की आपसी सहमति से अनुमति लेनी होगी।
  11. गृह मंत्रालय ने भारत सरकार के मंत्रालयों, विभागों, राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य केंद्रशासित प्रदेशों के अंतर्गत प्रशासन के लिए COVID19 के नियंत्रण के लिए उपायों पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। LockDown4 31 मई 2020 तक प्रभावी रहेगा।
  12. दुकानो खुलने का निर्देश राज्यों मुख्यमंत्री को स्थिति के अनुसार निर्णय ले सकते है।




कैबिनेट सचिव राजीव कैबिनेट सचिव राजीव गौबा लॉकडाउन 4.0 के नई गाइडलाइंस को लेकर आज रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से चर्चा करेंगे।









बता दे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते मंगलवार (12 मई) को राष्ट्र के नाम संबोधन में ही स्पष्ट कर दिया था कि देश में 18 तारीख से पूर्णबंदी का चौथा चरण शुरू हो जाएगा और यह पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा। हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा था कि इस चरण में किसी चीज में और कितनी छूट दी जाएगी। कोरोना महामारी के खिलाफ चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत देश भर में गत 25 मार्च से पूर्णबंदी लागू है और इसके तीन चरण पूरे हो चुके हैं। पहला चरण 25 मार्च से 14 अप्रैल, दूसरा 15 अप्रैल से तीन मई और तीसरा चरण चार मई से 17 मई तक था।



पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नही ले रही हैं। वही इस संबंध में स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कोरोना संक्रमित मरीजो की दूसरी सूची जारी की हैं, जिसके अनुसार 56 मरीज पटना जिले से मिले हैं। जबकि एक मरीज नालंदा और एक सारण जिले से मिले हैं। हालांकि दूसरी सूची जारी होने तक बिहार में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1251 पहुंच चुकी हैं।













वही स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजो के जारी पहली सूची के अनुसार कुल 15 मरीज मिले थे। जिसमें 14 मरीज रोहतास जिले से मिले थे जबकि एक महिला मरीज (28 वर्षीय) पटना जिला के पटेल नगर से मिले थे।









वही बिहार के खगड़िया में एक और कोरोना संक्रमित एक पुरूष मरीज की मौत हो चुकी हैं। वही इसके मौत के बाद बिहार में अब तक कुल 08 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि मृतक के मौत का कारण डायबिटीज बीमारी से ग्रसित बताया गया हैं। वही मृतक पिछले दो साल से मधुमेह बीमारी से ग्रसित थे। हालांकि इसका ट्रेवल हिस्ट्री भी रहा हैं, वह लॉक डाउन में श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुंबई से खगड़िया भाया सहरसा पहुंचा था।







पटना (न्यूज़ सिटी)। इस वक्त राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। जहां गृह विभाग मैं एक कोरोना वायरस से संक्रमित कर्मचारी मिलने पर पूरे कार्यालय को सील कर दिया गया है।









फिलहाल बताया जाता है कि कार्यालय को 72 घंटे के लिए पूरी तरह से सील कर दिया गया है ताकि उसे पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा सके। हालांकि जिस कर्मचारी में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है उसके संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में भी हिस्ट्री का पता किया जा रहा है।






https://youtu.be/Q2T20CaMMIM




बता दें की बीते मंगलवार को नालंदा जिला में कार्यरत एक अधिकारी में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद पदस्थापित कार्यालय में हड़कंप मच गया। वही पॉजिटिव लक्षण मिलने के बाद उनके घर से लेकर ऑफिस तक में कार्यरत कर्मचारियों को सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगो जानकारी जुटाया जा रहा है। फिलहाल सभी कर्मचारियों को कोरोंटीन किया गया है। साथ ही कार्यालय से लेकर आवास तक को सैनिटाइज़ किया जा रहा है।



पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण के रोकथाम होने का नाम नहीं ले रहा है। वही दिन प्रतिदिन इसको लेकर बिहार के अधिकांश जिले चपेट में आ गए हैं। इस संबंध में आज स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने चौथी सूची ट्विटर पर ट्वीट कर आंकड़ा को अपडेट की है।






https://www.youtube.com/watch?v=paYc-Nd-LdQ




जिसके अनुसार बिहार में फिर से 29 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। चौथी सूची के अनुसार कटिहार से एक मरीज, मधुबनी से एक, पूर्वी चंपारण से 14, मुजफ्फरपुर से तीन, भोजपुर से एक, अरवल से एक, औरंगाबाद से दो और पटना से 06 पॉजिटिव मरीज मिले है। वहीं 29 मरीजों को मिलाकर अब तक बिहार में कोविड-19 और पॉजिटिव मरीजों की संख्या 830 पहुंच चुकी है।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1260199399327625218?s=20




हालांकि जिस तरह से लगातार बिहार में कोरोना संक्रमण का विस्फोट हो रहा है, उससे हालत बेकाबू होती दिख रही है। हालांकि कोरोनावायरस के तेजी से प्रसार होने के मामले में यह भी बताया जा रहा है कि जिस तरह से प्रवासी मजदूर बिहार की ओर रुख कर रहे हैं। उनके कारण कोरोना का संक्रमण का प्रचार बहुत ही तीव्र गति से हो रही है।









वहीं इस वायरस पर लगाम लगाने के लिए बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रही है। ताकि इस संक्रमण का फैलाव पूरी तरह से लगाम लगाया जा सके।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। कोविड-19 महामारी के बीच बिहार से राहत भरी खबर है। जहां मरीजों को ठीक होने की तदाद बढ़ती जा रही है, जो कि सुकून भरी बात हैं। वहीं मामले में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अपने ट्विटर से ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव मरीजो के ठीक होने का आंकड़ा जारी किया है।






https://twitter.com/mangalpandeybjp/status/1258996975300571136?s=20




शनिवार को राज्य के में एक नये कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई है, जिससे राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 580 हो गयी है।









राज्य के विभिन्न अस्पतालों से शनिवार को 33 संक्रमित और अब तक कुल 300 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जो की कुल कोरोना संक्रमितों का 52 प्रतिशत है।



पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने से अस्पताल प्रशासन की परेशानी बढ़ती ही जा रहा है। वही आज स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने पॉजिटिव मरीजों की दूसरी सूची जारी की है।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1258680817288708096?s=20




सूची के अनुसार 07 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव के लक्षण दिखे है। 07 मरीजों में से 01 महिला (40 वर्ष) मरीज कटिहार के गेड़ाबाड़ी, 01 पुरूष (16 वर्ष) मरीज सुपौल, 02 पुरूष (दोनो की उम्र 13 वर्ष) मरीज सहरसा के सौरबाजार से मिले है। जबकि 03 पुरूष मरीज दरभंगा के बिरौल से है, जिसकी उम्र क्रमशः 38, 50 और 47 वर्ष है। वही इन 07 मरीजों को मिलाकर बिहार में अबतक 563 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।









वही विभाग के द्वारा जारी पहली सूची के अनुसार आज 06 कोरोना पॉजिटिव मरीज समस्तीपुर से मिले हैं।






https://www.youtube.com/watch?v=8-Tyno0GH5o




वही पहली और दूसरी सूची मिलाकर बिहार में आज कुल 13 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हौ।



पटना (न्यूज सिटी)। गुरुवार को बिहार में फिर से कोरोना पॉजिटिव मरीजो में इजाफा हुई है। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव ने पहला अपडेट जारी की हैं। जारी अपडेट के अनुसार, बिहार के समस्तीपुर जिला से 06 पॉजिटिव मरीज मिले है।









सूची के अनुसार जिले के हसनपुर से 02 मरीज मिली है, जिनकी उम्र क्रमशः 35 आउट 57 वर्ष बताई गई है। जबकि 04 व्यक्ति रोसरा से मिली है, जिनकी उम्र 50, 39, 50 और 35 वर्ष बताई गयी है।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1258594291120652288?s=20




वही इन 06 मरीज़ों के मिलने के बाद बिहार में अबतक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कुल 556 पहुंच गई है।



पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार में दिन प्रतिदिन कोरोना के लगातार नए मरीज मिल रहे है, जो कि अच्छे संकेत नही है। वही इस संबंध में आज स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहली सूची जारी की है।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1258316381151301633?s=20




जिसमे रोहतास जिले के सासाराम निवासी एक 56 वर्षीय महिला और एक 70 वर्षीय पुरूष में कोरोना के लक्षण मिले हैं। औरंगाबाद जिला के मदनपुर निवासी एक 30 वर्षीय पुरूष और जहानाबाद जिला के भरथुआ निवासी एक 32 वर्षीय पुरुष में भी कोरोना के लक्षण मिले है। वही जिसके बाद जिला प्रशासन एक्टिव हुई और सभी को आइसोलेटेड करने के लिए कोरोंटीन में रखा गया है। वही इन चारों मरीजों के मिलने से बिहार में कोरोना मरीजो की संख्या 546 पहुंच गई हैं।









गौरतलब है कि बीते बुधवार को 06 कोरोना मरीज मिले थे। जिसमें से 02 मरीज पटना के राजाबाजार और अगमकुआं से थे। जबकि 01 शिवहर, 01 मधुबनी, 01 कैमूर और 01 भागलपुर से मिले थे।






https://youtu.be/wLQuAZ_GXIw




हालांकि जिस तरह से बिहार में आंकड़ा बढ़ रहा है, इससे स्थिति भयावह होती दिख रही हैं। जबकि कोरोना पर लगाम कसने के लिए बिहार सरकार ने भी कोई कसर नही छोड़ रही है। सरकार अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही हैं और घर घर जाकर स्क्रीनिंग भी करवा रही है।



पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लगातार कोरोना मरीजो की संख्या में बढ़ोतरी हो रही हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने चौथी सूची जारी की हैं। जारी सूची के अनुसार, 18 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है, जो कि भागलपुर के सन्हौला निवासी है।









वही इससे पहले आज बिहार में 06 मरीज मिल चूके है, जो मधुबनी के 01, शिवहर के 01, पटना के 02, कैमूर के 01 और पूर्णिया के 01 मरीज मिले थे।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1258068137246892034?s=20




वहीं अबतक बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कुल 542 पहुंच गई है।



पटना (न्यूज़ सिटी)। महाराष्ट्र में कार्यरत बिहार के दो आई आर एस प्रभाकर प्रभात और मधुकर आनंद के संयोजन से वैश्विक महामारी को देखते हुए अपनी स्वेच्छा से मरीज हित मे अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल को दो यूनिट वेंटिलेटर डोनेट करने की बात कहा हैं।









वही इसको लेकर दोनों अधिकारियों ने मुंबई से ही अमितेश और शशि कुमार को अस्पताल अधीक्षक से मिलकर स्वीकृति लेने हेतु अनुरोध भेजवाया था। जिसके बाद अधीक्षक ने मुंबई में कार्यरत दोनो आईआरएस अधिकारी के अनुरोध की स्वीकृति प्रदान करते हुए दो यूनिट वेंटिलेटर लेने पर रजामंदी की।






https://youtu.be/qfLuFwQ2YuQ




वही मौके पर शशि कुमार ने बताया कि भविष्य में हमलोगों द्वारा डोनेट किए गए मशीन व उपकरणों के भुगतान का दावा नही करेंगे। साथ ही इस मशीन से संबंधित समस्त प्रपत्र भी सौपने की बात को अपने द्वारा भेजे गए लोगो के द्वारा कहलवाए। ताकि भविष्य में मशीन में कोई तकनीकी गड़बड़ी पाए जाने पर प्रपत्र के माध्यम से सुधार कर पुनः प्रयोग में लाया जा सके।






https://youtu.be/EkYUXK5RUrI




साथ ही अमितेश ने कहा कि VCRC परिवार के संयोजन से भाविसे अधिकारी श्री प्रभाकर प्रभात एवं मधुकर आनंद मुंबई में रहकर बिहार का जितना भला कर सकें इस नियत से सतत प्रयत्नशील हैं। पूर्व में भी इन्होंने NMCH के स्वास्थ्य कर्मियों हेतु काफी मात्रा में PPE KIT , सैनिटाइजर , मास्क इत्यादि भेजे थे। VCRC परिवार द्वारा पटना में इस कार्य को सुचारु रूप से बिनोद गांधी, नीतिन व्यास, अमितेश कुमार, शशिकुमार द्वारा किया गया।



पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लगातार कोरोना का संक्रमण फैलता ही जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार द्वारा जारी दूसरी और तीसरी सूची के अनुसार आज बिहार में 05 मरीज मिले है।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1257978985637699585?s=20




वही जारी सूची के अनुसार पटना के राजाबाजार से 01 मरीज (28 वर्षीय महिला), पटना सिटी के अगमकुआं से 01 मरीज (21 वर्षीय पुरुष), मधुबनी के नरार से 01 मरीज (24 वर्ष पुरुष), शिवहार के गढ़वा सदर से 01 मरीज (25 वर्षीय महिला) और कैमूर के भभुआ से 01 मरीज (25 वर्षीय पुरुष) कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1258025166560526337?s=20




हालांकि दिन प्रतिदिन कोरोना मरीजो के इजाफा होने से अस्पताल प्रशासन के लिए परेशानी बढ़ती ही जा रही है। उपरोक्त जानकारी स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने दी।






https://youtu.be/qfLuFwQ2YuQ




वहीं अबतक बिहार में कुल मरीजों की संख्या 541 पहुंच चुकी है। आपको बता दे कि स्वास्थ्य सचिव द्वारा जारी पहली सूची के अनुसार आज एक मरीज पूर्णिया के जलालगढ़ से मिली थी।



मुजफ्फरपुर (न्यूज सिटी)। कोविड-19 को लेकर संपूर्ण देश में लॉक डॉउन लागू है। वहीं इसके वजह से बिहार के लाखों प्रवासी मजदूर व छात्रों देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हुए थे। स्कूल-कॉलेज व कल कारखाने के बंद होने से इन लोगों को सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिन कारणों से प्रवासी छात्र व मजदूर अपने घर वापस आना चाह रहे थे। जिसके बाद राज्य सरकारों ने इसकी फरियाद केंद्र सरकार तक पहुंचाई और सरकार प्रवासी मजदूरों व छात्रों को घर पहुंचाने के लिए रेल मंत्रालय से पहल करते हुए ट्रेन की सुविधा मुहैया करवाई।









वहीं इसी बीच आज प्रवासियों का जत्था लेकर एक ट्रेन एर्नाकुलम जंक्शन से बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची। वहीं जत्थे में बिहार के कई जिले के करीब 12 प्रवासी मजदूर सफर कर एर्नाकुलम से मुजफ्फरपुर पहुंचे।






https://youtu.be/kFbPx73QD-s




वही ट्रेन के मुजफ्फरपुर पहुंचने की सूचना मिलते ही रेल व स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गई और ट्रेन से प्रवासियों को उतरते ही सबसे पहले उन लोगों के थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई। साथ ही उनके खाने-पीने की भी इंतजाम किए गए थे।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित NMCH में आज तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। तीनों मरीजों के सैंपल जांच की रिपोर्ट तीसरी बार भी RMRI से नेगेटिव आने पर उन्हें 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।






https://youtu.be/igYrxtnnjIo




एंबुलेंस से सभी मरीजों को उनके घर भेज दिया गया। स्वस्थ हुए मरीजों में 2 मरीज मुंगेर जिले के निवासी हैं, वही एक मरीज सारण जिले का निवासी है।









मौके पर NMCH के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि अस्पताल से अबतक कुल 85 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं। वही इलाज के दौरान कोरोना पॉजिटिव 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि जिन दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई थी, वे दोनों कोरोना पूर्व से कैंसर से पीड़ित थे।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। बिहार में लगातार कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। वही आज सूबे में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 525 हो गयी है। इस संदर्भ में स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने सूची जारी कर दी है।













पहली सूची के अनुसार 06 लोगों में संक्रमण पाया गया है, जिसमे 05 कोरोना पॉजिटिव मरीज मधुबनी और 01 वेस्ट चंपारण के है।






https://youtu.be/g13xktUCSTg




वही दूसरी सूची के अनुसार 02 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमे की दोनो मरीज बेगूसराय के रहने वाले है।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। बिहार में कोरोना वायरस की रफ्तार थमने के नाम नहीं ले रहा है। कोरोना का क़हर लगातार जारी है और इससे निजात दिलाने के लिए बिहार सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। ताजा जानकारी के अनुसार बिहार में 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 502 पहुंच गया है।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1256920566918901761?s=20




मामले में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इस बाबत ट्वीट कर जानकारी दी है। सचिव श्री कुमार के अनुसार 17 नए मरीजों में 5 मरीज पश्चिमी चंपारण के हैं, 4 पूर्वी चंपारण, 6 भागलपुर और एक-एक मरीज शिवहर और बक्सर से मिले हैं।



पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अगमकुआं स्थित NMCH में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत की दुखद खबर के बाद अस्पताल से एक राहत भरी खबर भी है। जहां अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 10 मरीजों को आज एक साथ अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ हुए मरीजों में बक्सर जिले के चार, पटना जिले के तीन, सासाराम जिले के एक, नालंदा जिले के एक और मुंगेर जिले का एक मरीज शामिल है। स्वस्थ हुए 10 मरीजों में 4 बच्चे भी शामिल हैं।






https://youtu.be/6boWCrfSCQM




वही RMRI में कोरोना की तीसरी सैंपल जांच में सभी 10 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन के लिए अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एंबुलेंस से इन सभी 10 मरीजों को उनके घर भेज दिया गया। कोरोनावायरस से जिंदगी की जंग जीत लेने से सभी मरीज काफी उत्साहित दिखे। वही मरीजो के स्वस्थ होने से NMCH के डॉक्टरों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया है। साथ ही आम लोगों से भी इस बीमारी का डटकर मुकाबला करने की अपील की है।









आज एक साथ 10 मरीजों के स्वस्थ होकर घर लौटने पर अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने प्रसन्नता जताते हुए लोगों से इस बीमारी को लेकर विशेष एहतियात बरतने की अपील की है।






https://youtu.be/LylxKt1u2UM




बताया जाता है कि NMCH से अबतक कुल 73 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर को लौट चुके हैं। वहीं अस्पताल में भर्ती दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। हालांकि मौत के शिकार हुए दोनों मरीज पूर्व से गंभीर कैंसर से पीड़ित थे।