Articles by "एनएमसीएच"
Showing posts with label एनएमसीएच. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक नर्स के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद पीड़ित नर्स को इलाज के लिए अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है। साथ ही नर्स में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन उसके परिजनों और उनके संपर्क में आने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के सैंपल जांच को लेकर उनकी सूची बनाने में जुटी है। ताकि सभी का कोरोना जांच की जाएगी।









बताया जाता है कि अगमकुआं के छोटी पहाड़ी निवासी नर्स जो एनएमसीएच के रेडियोलोजी विभाग में पदस्थापित है, ड्यूटी के दौरान कोरोना से संक्रमित हो गई थी। कल कोरोना जांच में उनकी रिपोर्ट में वो पॉजिटिव पाई गई थी।






https://youtu.be/xZoplB1Puqg




मामले में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि संक्रमित नर्स के संपर्क में आने वाले अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की भी कोरोना जांच की जाएगी।



पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। इस वक्त बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही हैं, जहां अगमकुआं स्थित कोरोना अस्पताल घोषित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज एक कोरोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग महिला मरीज की मौत हो गई है।






https://youtu.be/xZoplB1Puqg




बताया जाता है कि 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमण के चपेट में आ गयी थी। जिसके बाद बुजुर्ग महिला को बीते 16 मई को गंभीर हालत में एनएमसीएच में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था। हालांकि मृतिका लंग कैंसर से भी पीड़ित थी।









वही मामले में एनएमसीएच उपाधीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण ने बताया कि बीते 16 मई को वैशाली जिले के जंदाहा निवासी सुनैना देवी (75 वर्षीय) में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे गंभीर हालत में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। साथ ही बुजुर्ग महिला लंग कैंसर से भी पीड़ित थी। वही आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। साथ ही उपाधीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण ने बुजुर्ग महिला की मौत की पुष्टि करते हुए उसकी मौत का कारण लंग कैंसर और कोरोना संक्रमण बताया है। वही इस बुजुर्ग महिला की मौत के बाद एनएमसीएच में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 4 हो चुकी हैं।जबकि बिहार की बात करे तो इस बुजुर्ग की मौत के बाद सूबे में कोरोना वायरस से मौत के शिकार होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।



पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। इस वक्त पटना सिटी से बड़ी खबर आ रही है या अगमकुंआ एनएमसीएच में एक कोरोनावायरस महिला मरीज की इलाज के क्रम में मौत हो गई। वहीं इस मरीज की मौत के बाद सुबे में कोरोना वायरस से होने वाले मृतक मरीजों की संख्या अब तक संख्या 7 हो गई है।






https://youtu.be/rmwhb2POKvs




मृतिका आशा देवी पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के माखनपुर ईदगाह मोहल्ले के निवासी बताई जाती है, जो कि बीते 8 मई को उसकी तबीयत बिगड़ने पर एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। इसके उपरांत कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था, जिसके बाद 10 मई को रिपोर्ट आते ही मरीज में कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि अस्पताल द्वारा की गई थी।









हालांकि अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि महिला गोल्ड ब्लैडर कैंसर और जॉन्डिस समेत कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित थी। जिस वक्त महिला को अस्पताल में भर्ती कराई गई थी उस समय उसकी स्थिति काफी गंभीर थी। हालांकि उपाधीक्षक ने महिला की मौत की पुष्टि करते हुए मौत का कारण कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों को बताया है। वहीं एनएमसीएच में अब तक कोरोना 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। वही तीनों मरीजो के मौत का कारण गंभीर कैंसर बताया गया है।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित NMCH में कोरोना पॉजिटिव एक नर्स का आज सफल ऑपरेशन किया गया। इस दौरान अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की टीम ने IGIMS की नर्स का सफल ऑपरेशन कर उसके 2 माह के गर्भ को निकाल दिया।









बताया जाता है कि कोरोना पॉजिटिव नर्स के पेट में तेज दर्द की शिकायत पर सुरक्षा को लेकर डॉक्टरों ने ऑपरेशन का निर्णय लिया और डॉक्टरों ने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए ऑपरेशन सफल कर मरीज की जान बचा ली।






https://www.youtube.com/watch?v=4qZBE_sB8jY




ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों की टीम में गायनेकोलॉजी विभाग की दो रेजिडेंट डॉक्टर, चार पीजी डॉक्टर, ओटी असिस्टेंट और नर्स ने पूरी बहादुरी के साथ अपनी भागीदारी निभाई।



पटना (न्यूज़ सिटी)। महाराष्ट्र में कार्यरत बिहार के दो आई आर एस प्रभाकर प्रभात और मधुकर आनंद के संयोजन से वैश्विक महामारी को देखते हुए अपनी स्वेच्छा से मरीज हित मे अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल को दो यूनिट वेंटिलेटर डोनेट करने की बात कहा हैं।









वही इसको लेकर दोनों अधिकारियों ने मुंबई से ही अमितेश और शशि कुमार को अस्पताल अधीक्षक से मिलकर स्वीकृति लेने हेतु अनुरोध भेजवाया था। जिसके बाद अधीक्षक ने मुंबई में कार्यरत दोनो आईआरएस अधिकारी के अनुरोध की स्वीकृति प्रदान करते हुए दो यूनिट वेंटिलेटर लेने पर रजामंदी की।






https://youtu.be/qfLuFwQ2YuQ




वही मौके पर शशि कुमार ने बताया कि भविष्य में हमलोगों द्वारा डोनेट किए गए मशीन व उपकरणों के भुगतान का दावा नही करेंगे। साथ ही इस मशीन से संबंधित समस्त प्रपत्र भी सौपने की बात को अपने द्वारा भेजे गए लोगो के द्वारा कहलवाए। ताकि भविष्य में मशीन में कोई तकनीकी गड़बड़ी पाए जाने पर प्रपत्र के माध्यम से सुधार कर पुनः प्रयोग में लाया जा सके।






https://youtu.be/EkYUXK5RUrI




साथ ही अमितेश ने कहा कि VCRC परिवार के संयोजन से भाविसे अधिकारी श्री प्रभाकर प्रभात एवं मधुकर आनंद मुंबई में रहकर बिहार का जितना भला कर सकें इस नियत से सतत प्रयत्नशील हैं। पूर्व में भी इन्होंने NMCH के स्वास्थ्य कर्मियों हेतु काफी मात्रा में PPE KIT , सैनिटाइजर , मास्क इत्यादि भेजे थे। VCRC परिवार द्वारा पटना में इस कार्य को सुचारु रूप से बिनोद गांधी, नीतिन व्यास, अमितेश कुमार, शशिकुमार द्वारा किया गया।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से अच्छी खबर आ रहीं है, जहां आज 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो गए है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।









वही स्वस्थ हुए 10 मरीजों का सैंपल जांच में तीसरी रिपोर्ट RMRI से निगेटिव आने के बाद सभी 10 मरीजों को 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वही सभी को एंबुलेंस से उनके घर भेज दिया गया। स्वस्थ हुए मरीजों में पटना जिले के तीन, अरवल जिले के एक, छपरा जिले के एक, नालंदा जिले के एक, औरंगाबाद जिले के एक, लखीसराय जिले के एक, मधेपुरा जिले के एक और वैशाली जिले का एक मरीज शामिल है। वही कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीतने के बाद सभी मरीजों में काफी उत्साहित हुए। दुसरीबोर स्वस्थ हुए मरीजों ने इसे लेकर एनएमसीएच के डॉक्टरों के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम डॉक्टर द्वारा बताए सभी एहतियात को बरतेंगे। साथ ही आम लोगों से भी इस बीमारी का डटकर मुकाबला किए जाने की अपील की है।






https://youtu.be/qfLuFwQ2YuQ




वहीं अस्पताल से एक साथ 10 मरीजों को छुट्टी मिलने पर नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धि हैं। साथ ही कहा कि यहाँ से प्रतिदिन मरीज स्वस्थ होकर जा रहे है जो की टीमवर्क का नतीजा है। गौरतलब है कि अस्पताल से अबतक कुल 104 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं।



न्यूज सिटी, पटना/मिशन कुमार। वैश्विक महामारी जिस तरह से पूरी दुनिया को अपने आगोश में समा रखा हैं। तो वहीं इसके नाश के लिए सरकारों की ओर से हर संभव प्रयास की जा रही हैं। इतना ही नही कोरोना को मात देने के लिए डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, नर्स, सफाई कर्मी और पुलिस कर्मियों ने कोरोना योद्धा बनकर दिन रात डटे हैं। ताकि कोरोना को मात देकर हर व्यक्ति की जीवन को सुरक्षित बनाया जा सके। वही इन कोरोना योद्धाओं को पूरा देश इनके जज़्बे को सलाम कर रही है।






https://youtu.be/6boWCrfSCQM




इसी वजह से अब भारतीय वायु सेना भी कोरोना योद्धाओं को सम्मान देने का मूड बना लिया है। इसके लिए वायुसेना की टीम देश के हर अस्पताल पर पुष्प वर्षा करने जा रही है। जहां कोरोना पॉजिटिव मरीजो का इलाज की जा रही है।









कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए भारतीय वायु सेना की टीम श्रीनगर से तिरुवनंतपुरम और डिब्रूगढ़ से कच्छ तक फ्लाईपास्ट का आयोजन करेगी। अस्पताल के उपर पुष्प की पंखुड़ियों की बौछार की जाएगी। वही इस दौरान भारतीय वायु सेना की टीम पटना के दो बड़े अस्पताल पटना और अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर भी पुष्प वर्षा करेगी।






https://youtu.be/LylxKt1u2UM




पटना के डीएम कुमार रवि के अनुसार रविवार को बिहटा एयर बेस से वायु सेना की टीम उड़ान भरेगी और जो सुबह 10 बजे के करीब पटना एम्स और सवा 10 बजे नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर फूलों की बारिश करेगी। सम्मान में इसके अलावा भी कुछ और गतिविधियां वायुसेना की टीम की तरफ से की जा सकती है।



पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अगमकुआं स्थित NMCH में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत की दुखद खबर के बाद अस्पताल से एक राहत भरी खबर भी है। जहां अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 10 मरीजों को आज एक साथ अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ हुए मरीजों में बक्सर जिले के चार, पटना जिले के तीन, सासाराम जिले के एक, नालंदा जिले के एक और मुंगेर जिले का एक मरीज शामिल है। स्वस्थ हुए 10 मरीजों में 4 बच्चे भी शामिल हैं।






https://youtu.be/6boWCrfSCQM




वही RMRI में कोरोना की तीसरी सैंपल जांच में सभी 10 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन के लिए अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एंबुलेंस से इन सभी 10 मरीजों को उनके घर भेज दिया गया। कोरोनावायरस से जिंदगी की जंग जीत लेने से सभी मरीज काफी उत्साहित दिखे। वही मरीजो के स्वस्थ होने से NMCH के डॉक्टरों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया है। साथ ही आम लोगों से भी इस बीमारी का डटकर मुकाबला करने की अपील की है।









आज एक साथ 10 मरीजों के स्वस्थ होकर घर लौटने पर अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने प्रसन्नता जताते हुए लोगों से इस बीमारी को लेकर विशेष एहतियात बरतने की अपील की है।






https://youtu.be/LylxKt1u2UM




बताया जाता है कि NMCH से अबतक कुल 73 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर को लौट चुके हैं। वहीं अस्पताल में भर्ती दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। हालांकि मौत के शिकार हुए दोनों मरीज पूर्व से गंभीर कैंसर से पीड़ित थे।