Articles by "मरीज"
Showing posts with label मरीज. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। इस वक्त पटना सिटी से बड़ी खबर आ रही है या अगमकुंआ एनएमसीएच में एक कोरोनावायरस महिला मरीज की इलाज के क्रम में मौत हो गई। वहीं इस मरीज की मौत के बाद सुबे में कोरोना वायरस से होने वाले मृतक मरीजों की संख्या अब तक संख्या 7 हो गई है।






https://youtu.be/rmwhb2POKvs




मृतिका आशा देवी पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के माखनपुर ईदगाह मोहल्ले के निवासी बताई जाती है, जो कि बीते 8 मई को उसकी तबीयत बिगड़ने पर एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। इसके उपरांत कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था, जिसके बाद 10 मई को रिपोर्ट आते ही मरीज में कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि अस्पताल द्वारा की गई थी।









हालांकि अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि महिला गोल्ड ब्लैडर कैंसर और जॉन्डिस समेत कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित थी। जिस वक्त महिला को अस्पताल में भर्ती कराई गई थी उस समय उसकी स्थिति काफी गंभीर थी। हालांकि उपाधीक्षक ने महिला की मौत की पुष्टि करते हुए मौत का कारण कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों को बताया है। वहीं एनएमसीएच में अब तक कोरोना 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। वही तीनों मरीजो के मौत का कारण गंभीर कैंसर बताया गया है।



पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने से अस्पताल प्रशासन की परेशानी बढ़ती ही जा रहा है। वही आज स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने पॉजिटिव मरीजों की दूसरी सूची जारी की है।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1258680817288708096?s=20




सूची के अनुसार 07 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव के लक्षण दिखे है। 07 मरीजों में से 01 महिला (40 वर्ष) मरीज कटिहार के गेड़ाबाड़ी, 01 पुरूष (16 वर्ष) मरीज सुपौल, 02 पुरूष (दोनो की उम्र 13 वर्ष) मरीज सहरसा के सौरबाजार से मिले है। जबकि 03 पुरूष मरीज दरभंगा के बिरौल से है, जिसकी उम्र क्रमशः 38, 50 और 47 वर्ष है। वही इन 07 मरीजों को मिलाकर बिहार में अबतक 563 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।









वही विभाग के द्वारा जारी पहली सूची के अनुसार आज 06 कोरोना पॉजिटिव मरीज समस्तीपुर से मिले हैं।






https://www.youtube.com/watch?v=8-Tyno0GH5o




वही पहली और दूसरी सूची मिलाकर बिहार में आज कुल 13 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हौ।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित NMCH में कोरोना पॉजिटिव एक नर्स का आज सफल ऑपरेशन किया गया। इस दौरान अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की टीम ने IGIMS की नर्स का सफल ऑपरेशन कर उसके 2 माह के गर्भ को निकाल दिया।









बताया जाता है कि कोरोना पॉजिटिव नर्स के पेट में तेज दर्द की शिकायत पर सुरक्षा को लेकर डॉक्टरों ने ऑपरेशन का निर्णय लिया और डॉक्टरों ने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए ऑपरेशन सफल कर मरीज की जान बचा ली।






https://www.youtube.com/watch?v=4qZBE_sB8jY




ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों की टीम में गायनेकोलॉजी विभाग की दो रेजिडेंट डॉक्टर, चार पीजी डॉक्टर, ओटी असिस्टेंट और नर्स ने पूरी बहादुरी के साथ अपनी भागीदारी निभाई।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित NMCH से अच्छी खबर आ रही है, जहां 02 कोरोना पॉजिटिव आज जिंदगी की जंग जीत ली है। जिसके बाद दोनों मरीजों को NMCH मरीजों को डिस्चार्ज कर दी गई है। स्वस्थ हुए दोनो मरीजो की तीसरी सैंपल जांच रिपोर्ट RMRI द्वारा नेगेटिव पाई गई।









जिसके बाद डॉक्टरों ने स्वस्थ हुए दोनों मरीजों को 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर उन्हें घर भेज दिया गया। दोनों मरीज पटना के खाजपुरा के निवासी हैं। कोरोना से जिंदगी की जंग जीत लेने से दोनों मरीजो में काफी उत्साह देखा गया।






https://www.youtube.com/watch?v=4qZBE_sB8jY




साथ ही स्वस्थ हुए मरीजों ने डॉक्टरों के प्रति आभार प्रकट भी किया है। अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर गोपाल कृष्ण ने बताया कि अस्पताल से अबतक कुल 108 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं।



पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार में दिन प्रतिदिन कोरोना के लगातार नए मरीज मिल रहे है, जो कि अच्छे संकेत नही है। वही इस संबंध में आज स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहली सूची जारी की है।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1258316381151301633?s=20




जिसमे रोहतास जिले के सासाराम निवासी एक 56 वर्षीय महिला और एक 70 वर्षीय पुरूष में कोरोना के लक्षण मिले हैं। औरंगाबाद जिला के मदनपुर निवासी एक 30 वर्षीय पुरूष और जहानाबाद जिला के भरथुआ निवासी एक 32 वर्षीय पुरुष में भी कोरोना के लक्षण मिले है। वही जिसके बाद जिला प्रशासन एक्टिव हुई और सभी को आइसोलेटेड करने के लिए कोरोंटीन में रखा गया है। वही इन चारों मरीजों के मिलने से बिहार में कोरोना मरीजो की संख्या 546 पहुंच गई हैं।









गौरतलब है कि बीते बुधवार को 06 कोरोना मरीज मिले थे। जिसमें से 02 मरीज पटना के राजाबाजार और अगमकुआं से थे। जबकि 01 शिवहर, 01 मधुबनी, 01 कैमूर और 01 भागलपुर से मिले थे।






https://youtu.be/wLQuAZ_GXIw




हालांकि जिस तरह से बिहार में आंकड़ा बढ़ रहा है, इससे स्थिति भयावह होती दिख रही हैं। जबकि कोरोना पर लगाम कसने के लिए बिहार सरकार ने भी कोई कसर नही छोड़ रही है। सरकार अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही हैं और घर घर जाकर स्क्रीनिंग भी करवा रही है।



पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लगातार कोरोना का संक्रमण फैलता ही जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार द्वारा जारी दूसरी और तीसरी सूची के अनुसार आज बिहार में 05 मरीज मिले है।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1257978985637699585?s=20




वही जारी सूची के अनुसार पटना के राजाबाजार से 01 मरीज (28 वर्षीय महिला), पटना सिटी के अगमकुआं से 01 मरीज (21 वर्षीय पुरुष), मधुबनी के नरार से 01 मरीज (24 वर्ष पुरुष), शिवहार के गढ़वा सदर से 01 मरीज (25 वर्षीय महिला) और कैमूर के भभुआ से 01 मरीज (25 वर्षीय पुरुष) कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1258025166560526337?s=20




हालांकि दिन प्रतिदिन कोरोना मरीजो के इजाफा होने से अस्पताल प्रशासन के लिए परेशानी बढ़ती ही जा रही है। उपरोक्त जानकारी स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने दी।






https://youtu.be/qfLuFwQ2YuQ




वहीं अबतक बिहार में कुल मरीजों की संख्या 541 पहुंच चुकी है। आपको बता दे कि स्वास्थ्य सचिव द्वारा जारी पहली सूची के अनुसार आज एक मरीज पूर्णिया के जलालगढ़ से मिली थी।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से अच्छी खबर आ रहीं है, जहां आज 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो गए है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।









वही स्वस्थ हुए 10 मरीजों का सैंपल जांच में तीसरी रिपोर्ट RMRI से निगेटिव आने के बाद सभी 10 मरीजों को 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वही सभी को एंबुलेंस से उनके घर भेज दिया गया। स्वस्थ हुए मरीजों में पटना जिले के तीन, अरवल जिले के एक, छपरा जिले के एक, नालंदा जिले के एक, औरंगाबाद जिले के एक, लखीसराय जिले के एक, मधेपुरा जिले के एक और वैशाली जिले का एक मरीज शामिल है। वही कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीतने के बाद सभी मरीजों में काफी उत्साहित हुए। दुसरीबोर स्वस्थ हुए मरीजों ने इसे लेकर एनएमसीएच के डॉक्टरों के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम डॉक्टर द्वारा बताए सभी एहतियात को बरतेंगे। साथ ही आम लोगों से भी इस बीमारी का डटकर मुकाबला किए जाने की अपील की है।






https://youtu.be/qfLuFwQ2YuQ




वहीं अस्पताल से एक साथ 10 मरीजों को छुट्टी मिलने पर नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धि हैं। साथ ही कहा कि यहाँ से प्रतिदिन मरीज स्वस्थ होकर जा रहे है जो की टीमवर्क का नतीजा है। गौरतलब है कि अस्पताल से अबतक कुल 104 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित NMCH में आज तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। तीनों मरीजों के सैंपल जांच की रिपोर्ट तीसरी बार भी RMRI से नेगेटिव आने पर उन्हें 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।






https://youtu.be/igYrxtnnjIo




एंबुलेंस से सभी मरीजों को उनके घर भेज दिया गया। स्वस्थ हुए मरीजों में 2 मरीज मुंगेर जिले के निवासी हैं, वही एक मरीज सारण जिले का निवासी है।









मौके पर NMCH के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि अस्पताल से अबतक कुल 85 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं। वही इलाज के दौरान कोरोना पॉजिटिव 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि जिन दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई थी, वे दोनों कोरोना पूर्व से कैंसर से पीड़ित थे।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। पूरा विश्व कोरोना के चपेट में है। वही इसी का कहर भारत मे बरस रहा है। वही देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होता जा रहा है। इसी बीच दिल्ली के कापासेड़ा में बीते 18 अप्रैल में एक ही बिल्डिंग में 41 लोग कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच था।









घनी आबादी का इलाका देखते हुए प्रशासन ने 19 अप्रैल को इलाके को सील करने के आदेश दे दिए थे। इसके बाद यहां के 95 लोगों के सैंपल 20 अप्रैल को और 80 लोगों के सैंपल 21 अप्रैल को लिए गए और यह सैम्पल नोएडा की NIB लैब में भेजे गए।






https://youtu.be/rr--ForJDeA




कुल मिलाकर 175 लोगों के सैंपल में से 67 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आज आई है। इनमें से 41 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 06 लोगो मे कोविड-19 से संक्रमन होने की पुष्टि की है। इस संबंध में विभाग ने आज दूसरी सूची भी जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार, सभी 06 मरीज रोहतास जिले के सासाराम रहने वाले है। वही इन 06 मरीजों को मिलाकर अबतक बिहार में कोरोना के कुल 432 मरीज हो चुके।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1256133383853391874?s=20




हालांकि विभाग द्वारा जारी पहली सूची के अनुसार, आज कोरोना के एक मरीज मिले थे, जो कि नालन्दा जिला निवासी है।






https://youtu.be/rr--ForJDeA


पटना (न्यूज सिटी)। स्वास्थ्य विभाग के प्रिंसिपल सिकरेट्री ने शुक्रवार को पहला अपडेट ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए कहा हैं कि बिहार में कोविड-19 के पॉजिटिव केस मिले है। जो की 30 वर्षीय पीड़ित नालंदा जिला के करमुबेघा निवासी है।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1256091470479667202?s=20




स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पीड़ित व्यक्ति कुछ दिन पहले कानपुर से नालंदा जिला अपने घर लौटा था। जिसके बाद उसकी थर्मल स्क्रीनिंग में कोरोना से संक्रमित पाया गया।






https://youtu.be/rr--ForJDeA




हालांकि बिहार में कोरोना मरीजो का आंकड़ा शुक्रवार को 10 बजकर 51 मिनट तक 426 पहुंच गई है।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय प्रखंड में तीन दिन के भीतर ही दूसरा कोरोना पॉजिटिव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष सम्राट दीपक पीड़ित महिला को इलाज के लिए मेडिकल टीम के साथ पहुँच कर कोरोंटीन करने के लिए आइसोलेशन वार्ड में भेजा। साथ ही उसके संपर्क में आने वाले लोगो की तलाश की जा रही है।









जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला पटना के IGIMS सफाईकर्मी के रूप में काम करती थी। चार दिन पहले उसका ब्लड सैंपल लिया गया था। सैंपल लेने के बाद उक्त महिला को छोड़ दिया गया। जिसके बाद वह अपने घर आ गयी। घर आने के बाद बुधवार की शाम महिला का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया। जिसके बाद जानकारी मिलते ही प्रशासन के हाथ पांव फूलना शुरू हो गया।






https://youtu.be/rr--ForJDeA




मेडिकल टीम बुलाकर महिला को NMCH भेजा गया। वही उसके परिजनों और गांव में उसके संपर्क में आने वाले लोगो घर मे रहने की सख्त हिदायत दी गयी है। जानकारी हो कि रविवार को एक दो साल के बच्चे का रिपार्ट भी पोजेटिव आया था, जिसके बाद भी नौबतपुर का रेफरल अस्पताल नही सजग हो रहा है। अस्पताल की ओर से सुरक्षा के लिए एहतियात कदम उठाया गया है।






https://youtu.be/hbjhpGxLUo4


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लगातार कोरोना की मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जो की हो रही बढ़ोतरी डरावनी है। बिहार में अबतक कुल 392 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी तीसरे लिस्ट के अनुसार कोविद-19 के 09 और मरीज मिले है।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1255479052212867073?s=20




पॉजिटिव मरीजों में से 01 मरीज पटना से, 02 मरीज रोहतास से, 04 मरीज दरभंगा से, 02 बेगुसराय से मिले है। इसके साथ ही बिहार के 38 जिलों में से 29 जिलों में अब कोरोना संक्रमण ने अपना पांव पसार लिया है।






https://youtu.be/hbjhpGxLUo4




इसके पहले स्वास्थ्य विभाग ने बिहार के बक्सर में एक साथ 12 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे।