Articles by "विभाग"
Showing posts with label विभाग. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। फतुहा थाना क्षेत्र के बांकीपुर गोरख मोहल्ला स्थित एक घर में छापेमारी कर नकली सैनिटाइजर और कॉस्मेटिक सामान बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। ड्रग्स विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी कर नकली सैनिटाइजर और कॉस्मेटिक सामान बरामद किया है। वही नकली सैनिटाइजर और कॉस्मेटिक सामान तैयार करने में उपयोग होने वाले सामग्री केमिकल, रैपर समेत अन्य उपकरणों को भी बरामद किया है। हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही अवैध कारोबारी संजीव कुमार गुप्ता मौके से फरार होने में सफल हो गया। पुलिस अवैध कारोबारी की पत्नी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ में जुटी है।









बताया जाता है कि अवैध कारोबारी द्वारा नकली सैनिटाइजर और कॉस्मेटिक सामान बनाकर उसे अवैध तरीके से बाजारों में बेचा जा रहा था। तभी इस बात की भनक औषधि विभाग को लग गई और औषधि विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का भंडाफोड़ कर दिया। औषधि निरीक्षक के मुताबिक जप्त किए गए सामानों की कीमत लाखों में है। फिलहाल पुलिस फरार अवैध कारोबारी की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। प्रिंसिपल सेक्रेटरी संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि 02 मई सुबह 10 बजे तक कोविड-19 का संक्रमित लोगो का जांच की गई है।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1256471327780876288?s=20




जिसमे अब तक 466 मामले जांच में पॉजिटिव पाए गए। देखे पूरी लिस्ट इस खबर में…..







पटना (न्यूज सिटी)। स्वास्थ्य विभाग के प्रिंसिपल सिकरेट्री ने शुक्रवार को पहला अपडेट ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए कहा हैं कि बिहार में कोविड-19 के पॉजिटिव केस मिले है। जो की 30 वर्षीय पीड़ित नालंदा जिला के करमुबेघा निवासी है।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1256091470479667202?s=20




स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पीड़ित व्यक्ति कुछ दिन पहले कानपुर से नालंदा जिला अपने घर लौटा था। जिसके बाद उसकी थर्मल स्क्रीनिंग में कोरोना से संक्रमित पाया गया।






https://youtu.be/rr--ForJDeA




हालांकि बिहार में कोरोना मरीजो का आंकड़ा शुक्रवार को 10 बजकर 51 मिनट तक 426 पहुंच गई है।



पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लगातार कोरोना की मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जो की हो रही बढ़ोतरी डरावनी है। बिहार में अबतक कुल 392 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी तीसरे लिस्ट के अनुसार कोविद-19 के 09 और मरीज मिले है।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1255479052212867073?s=20




पॉजिटिव मरीजों में से 01 मरीज पटना से, 02 मरीज रोहतास से, 04 मरीज दरभंगा से, 02 बेगुसराय से मिले है। इसके साथ ही बिहार के 38 जिलों में से 29 जिलों में अब कोरोना संक्रमण ने अपना पांव पसार लिया है।






https://youtu.be/hbjhpGxLUo4




इसके पहले स्वास्थ्य विभाग ने बिहार के बक्सर में एक साथ 12 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे।