पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लगातार कोरोना की मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जो की हो रही बढ़ोतरी डरावनी है। बिहार में अबतक कुल 392 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी तीसरे लिस्ट के अनुसार कोविद-19 के 09 और मरीज मिले है।
पॉजिटिव मरीजों में से 01 मरीज पटना से, 02 मरीज रोहतास से, 04 मरीज दरभंगा से, 02 बेगुसराय से मिले है। इसके साथ ही बिहार के 38 जिलों में से 29 जिलों में अब कोरोना संक्रमण ने अपना पांव पसार लिया है।
इसके पहले स्वास्थ्य विभाग ने बिहार के बक्सर में एक साथ 12 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours