Articles by "पॉजिटिव"
Showing posts with label पॉजिटिव. Show all posts

सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। बिहार में लगातार कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। वही आज सूबे में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 525 हो गयी है। इस संदर्भ में स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने सूची जारी कर दी है।













पहली सूची के अनुसार 06 लोगों में संक्रमण पाया गया है, जिसमे 05 कोरोना पॉजिटिव मरीज मधुबनी और 01 वेस्ट चंपारण के है।






https://youtu.be/g13xktUCSTg




वही दूसरी सूची के अनुसार 02 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमे की दोनो मरीज बेगूसराय के रहने वाले है।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय प्रखंड में तीन दिन के भीतर ही दूसरा कोरोना पॉजिटिव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष सम्राट दीपक पीड़ित महिला को इलाज के लिए मेडिकल टीम के साथ पहुँच कर कोरोंटीन करने के लिए आइसोलेशन वार्ड में भेजा। साथ ही उसके संपर्क में आने वाले लोगो की तलाश की जा रही है।









जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला पटना के IGIMS सफाईकर्मी के रूप में काम करती थी। चार दिन पहले उसका ब्लड सैंपल लिया गया था। सैंपल लेने के बाद उक्त महिला को छोड़ दिया गया। जिसके बाद वह अपने घर आ गयी। घर आने के बाद बुधवार की शाम महिला का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया। जिसके बाद जानकारी मिलते ही प्रशासन के हाथ पांव फूलना शुरू हो गया।






https://youtu.be/rr--ForJDeA




मेडिकल टीम बुलाकर महिला को NMCH भेजा गया। वही उसके परिजनों और गांव में उसके संपर्क में आने वाले लोगो घर मे रहने की सख्त हिदायत दी गयी है। जानकारी हो कि रविवार को एक दो साल के बच्चे का रिपार्ट भी पोजेटिव आया था, जिसके बाद भी नौबतपुर का रेफरल अस्पताल नही सजग हो रहा है। अस्पताल की ओर से सुरक्षा के लिए एहतियात कदम उठाया गया है।






https://youtu.be/hbjhpGxLUo4


पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लगातार कोरोना की मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जो की हो रही बढ़ोतरी डरावनी है। बिहार में अबतक कुल 392 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी तीसरे लिस्ट के अनुसार कोविद-19 के 09 और मरीज मिले है।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1255479052212867073?s=20




पॉजिटिव मरीजों में से 01 मरीज पटना से, 02 मरीज रोहतास से, 04 मरीज दरभंगा से, 02 बेगुसराय से मिले है। इसके साथ ही बिहार के 38 जिलों में से 29 जिलों में अब कोरोना संक्रमण ने अपना पांव पसार लिया है।






https://youtu.be/hbjhpGxLUo4




इसके पहले स्वास्थ्य विभाग ने बिहार के बक्सर में एक साथ 12 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे।