Articles by "स्वास्थ्य"
Showing posts with label स्वास्थ्य. Show all posts

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय प्रखंड के चेचौल गांव में एक 13 वर्षीय बच्चा को बुखार लगने की शिकायत पर उसे कोरोना संदिग्ध मानकर स्थानीय रेफरल अस्पताल के द्वारा पटना रेफर कर दिया गया।









पीड़ित के पिता ने इस संदर्भ में बताया कि मेरे 13 वर्षीय पुत्र को अचानक दोपहर को पढ़ाई करते समय तेज बुखार आया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। वही बेटा की तबियत बिगड़ने के बाद हमलोग उसके इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले गए। जहाँ चिकित्सक ने रेफरल अस्पतल भेज दिया। जहाँ इलाज के बाद डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया गया है।






https://youtu.be/cyXmI79GJ9s




हालांकि इस बात की जानकारी मिलते ही गांव में लोग काफी सतर्क हो गए है। मालूम हो कि पिछले हफ्ते इसी गांव से दो किलोमीटर पहले एक कोरोना का मरीज मिला था।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। प्रिंसिपल सेक्रेटरी संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि 02 मई सुबह 10 बजे तक कोविड-19 का संक्रमित लोगो का जांच की गई है।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1256471327780876288?s=20




जिसमे अब तक 466 मामले जांच में पॉजिटिव पाए गए। देखे पूरी लिस्ट इस खबर में…..







सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 06 लोगो मे कोविड-19 से संक्रमन होने की पुष्टि की है। इस संबंध में विभाग ने आज दूसरी सूची भी जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार, सभी 06 मरीज रोहतास जिले के सासाराम रहने वाले है। वही इन 06 मरीजों को मिलाकर अबतक बिहार में कोरोना के कुल 432 मरीज हो चुके।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1256133383853391874?s=20




हालांकि विभाग द्वारा जारी पहली सूची के अनुसार, आज कोरोना के एक मरीज मिले थे, जो कि नालन्दा जिला निवासी है।






https://youtu.be/rr--ForJDeA


पटना (न्यूज सिटी)। स्वास्थ्य विभाग के प्रिंसिपल सिकरेट्री ने शुक्रवार को पहला अपडेट ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए कहा हैं कि बिहार में कोविड-19 के पॉजिटिव केस मिले है। जो की 30 वर्षीय पीड़ित नालंदा जिला के करमुबेघा निवासी है।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1256091470479667202?s=20




स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पीड़ित व्यक्ति कुछ दिन पहले कानपुर से नालंदा जिला अपने घर लौटा था। जिसके बाद उसकी थर्मल स्क्रीनिंग में कोरोना से संक्रमित पाया गया।






https://youtu.be/rr--ForJDeA




हालांकि बिहार में कोरोना मरीजो का आंकड़ा शुक्रवार को 10 बजकर 51 मिनट तक 426 पहुंच गई है।



पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में लगातार कोरोना की मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जो की हो रही बढ़ोतरी डरावनी है। बिहार में अबतक कुल 392 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी तीसरे लिस्ट के अनुसार कोविद-19 के 09 और मरीज मिले है।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1255479052212867073?s=20




पॉजिटिव मरीजों में से 01 मरीज पटना से, 02 मरीज रोहतास से, 04 मरीज दरभंगा से, 02 बेगुसराय से मिले है। इसके साथ ही बिहार के 38 जिलों में से 29 जिलों में अब कोरोना संक्रमण ने अपना पांव पसार लिया है।






https://youtu.be/hbjhpGxLUo4




इसके पहले स्वास्थ्य विभाग ने बिहार के बक्सर में एक साथ 12 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे।



पटना (न्यूज सिटी)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बिहार में आज कोरोना पॉजिटिव की दूसरी सूची जारी की है। जिसमें 5 कोरोना पॉजिटिव केस पश्चिमी चम्पारण से मिले हैं। हालाँकि इन आकड़ा को मिलकर बार में अबतक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 383 पर पहुंच गई है।






https://twitter.com/sanjayjavin/status/1255447012008497153?s=20




इसके साथ ही बिहार के 29 जिलों में अब कोरोना संक्रमण ने अपना पांव पसार लिया है। इसके पहले स्वास्थ्य विभाग ने बिहार के बक्सर में एक साथ 12 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। जिसमे एक 6 माह की बच्ची और दूसरी 1 साल की बच्ची भी शामिल है।






https://youtu.be/vmaGYUKRpI4