Articles by "Naubat our"
Showing posts with label Naubat our. Show all posts

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय प्रखंड के चेचौल गांव में एक 13 वर्षीय बच्चा को बुखार लगने की शिकायत पर उसे कोरोना संदिग्ध मानकर स्थानीय रेफरल अस्पताल के द्वारा पटना रेफर कर दिया गया।









पीड़ित के पिता ने इस संदर्भ में बताया कि मेरे 13 वर्षीय पुत्र को अचानक दोपहर को पढ़ाई करते समय तेज बुखार आया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। वही बेटा की तबियत बिगड़ने के बाद हमलोग उसके इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले गए। जहाँ चिकित्सक ने रेफरल अस्पतल भेज दिया। जहाँ इलाज के बाद डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया गया है।






https://youtu.be/cyXmI79GJ9s




हालांकि इस बात की जानकारी मिलते ही गांव में लोग काफी सतर्क हो गए है। मालूम हो कि पिछले हफ्ते इसी गांव से दो किलोमीटर पहले एक कोरोना का मरीज मिला था।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ममरेजपुर डगर गांव से शुक्रवार की शाम नौबतपुर पुलिस ने गश्ती के दौरान में ममरेजपुर डगर पर से सरयुग साव उर्फ जयप्रकाश साव को 16 क्विंटल महुआ के साथ गिरफ्तार किया है।









अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सूत्रों की माने तो बरामद महुआ देशी शराब के निर्माण प्रयोग के लिए ले जाया जा रहा था।