Articles by "NMCH"
Showing posts with label NMCH. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार में आज फिर से कोरोना पॉजिटिव दो बुजुर्ग मरीज की मौत एनएमसीएच में हो गई है। वही बुजुर्ग की मौत के बाद सूबे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 28 पहुंच चुकी है। कोरोना से ग्रसित 27 वें मृतक की पहचान शिवहर जिला के रहने वाले किशोरी लाल के रूप में हुई है। एनएमसीएच अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने कोरोना पॉजिटिव मरीज किशोरी लाल (75 वर्षीय) की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि वे बीते 29 मई को आईजीआईएमएस पटना से गंभीर हालत में रेफर होकर एनएमसीएच में भर्ती कराए गए थे। मृतक पित्त की नली के कैंसर से पीड़ित था, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर जॉन्डिस से भी आक्रांत था। साथ ही डॉ सिन्हा ने कहा कि मरीज का बिल रुबिन 45 फीसदी था। हालांकि डॉक्टरों की टीम ने मरीज की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया, परंतु उन्हें बचाया नही जा सका।









वही कुछ घंटों के बाद एनएमसीएच में कोरोना पॉजिटिव एक और बुजुर्ग मरीज की मौत हो गयी। इनके मौत के बाद सूबे में कोरोना से 28 वें मरीज की मौत हुई है। मृतक नागेश्वर प्रसाद सिंह बेगूसराय के रहने वाले बताये जाते है। मृतक के संबंध में अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि 25 मई को आईजीआईएमएस, पटना में कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद इन्हें एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। साथ ही 84 वर्षीय बुजुर्ग मरीज नागेश्वर प्रसाद सिंह की मौत की पुष्टि करते हुए डॉ सिन्हा ने बताया कि वे लकवा से ग्रसित थे और बॉडी के इम्युनिटी पावर भी बहुत कमजोर था। साथ ही वे जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि इनकी मौत बॉडी के इम्युनिटी पावर कमजोर होने से हुई है। हालांकि आज एनएमसीएच में गुरुवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत होने से हड़कंप मच गया हैं। वही इन दोनों मरीजों की मौत के बाद सूबे में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 28 पहुंच चुकी है।



पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। इस वक्त बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही हैं, जहां अगमकुआं स्थित कोरोना अस्पताल घोषित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज एक कोरोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग महिला मरीज की मौत हो गई है।






https://youtu.be/xZoplB1Puqg




बताया जाता है कि 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमण के चपेट में आ गयी थी। जिसके बाद बुजुर्ग महिला को बीते 16 मई को गंभीर हालत में एनएमसीएच में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था। हालांकि मृतिका लंग कैंसर से भी पीड़ित थी।









वही मामले में एनएमसीएच उपाधीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण ने बताया कि बीते 16 मई को वैशाली जिले के जंदाहा निवासी सुनैना देवी (75 वर्षीय) में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे गंभीर हालत में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। साथ ही बुजुर्ग महिला लंग कैंसर से भी पीड़ित थी। वही आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। साथ ही उपाधीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण ने बुजुर्ग महिला की मौत की पुष्टि करते हुए उसकी मौत का कारण लंग कैंसर और कोरोना संक्रमण बताया है। वही इस बुजुर्ग महिला की मौत के बाद एनएमसीएच में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 4 हो चुकी हैं।जबकि बिहार की बात करे तो इस बुजुर्ग की मौत के बाद सूबे में कोरोना वायरस से मौत के शिकार होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।



पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अगमकुआं स्थित एनएमसीएच से अच्छी खबर आ रही है,जहाँ आज कोरोना पॉजिटिव 5 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बताया जाता है की पांचो मरीजों का आरएमआरआई से तीन बार सैंपल जाँच कराया गया, जिसमे पांचो मरीजों का तीसरा जाँच रिपोर्ट भी नेगेटिव पाया गया। वही स्वस्थ हुए मरीजों को अस्पताल से छुट्टी देने के बाद 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन के लिए एम्बुलेंस से उनके घर भेजा गया है।









बता दे की स्वस्थ हुए मरीजों में से एक पटना, एक सासाराम, एक मुंगेर, एक औरंगाबाद और एक मरीज बेगूसराय के भी है। वही कोरोना से जिंदगी की जंग जीत लेने के बाद पांचो मरीजों में काफी उत्साह देखने को मिला। साथ ही सभी स्वस्थ हुए मरीजों ने एनएमसीएच के डॉक्टरों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया है। साथ ही आम लोगों को इस बीमारी से डरने व घबराने को नहीं कहा है और इससे बचाव के लिए मास्क, सैनिटाईज़र एवं सोशल डिस्टेंसिंग आदि बातो का पालन करने की बात कहा। वही मौके पर स्वस्थ हुए सभी मरीजों ने एक स्वर में इस बीमारी को लेकर लोगों से विशेष एहतियात बरतने की अपील करते हुए डॉक्टरों की हर सलाह मानने की भी बात कहा।






https://www.youtube.com/watch?v=eJ1aK2WAiYw




हालाँकि एनएमसीएच से कोरोना के मरीजों में लगातार स्वस्थ होकर घर लौटने पर अस्पताल को बड़ी उपलब्धि मिली है। इतना ही नहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों के आंकड़ा में लगातार वृद्धि भी हो रही है, वो भी एनएमसीएच के डॉक्टरों के टीम वर्क का परिणाम है। गौरतलब है कि अस्पताल से अब तक कुल 133 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन में चोरों की चांदी हो रही है। दिन-प्रतिदिन नए-नए चोरी के घटना को चोर आसानी अंजाम दे रहे है। वही अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीजी हॉस्टल से दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। चोरों ने हॉस्टल के चार कमरों का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली।






https://www.youtube.com/watch?v=nSc8YN_ETHw




वही घटना की जानकारी पीड़ित पीजी डॉ उमेश कुमार ने अस्पताल अधीक्षक को अवगत कराया है। मामला संज्ञान में आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने पूरे मामले से आलमगंज पुलिस को अवगत कराया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आलमगंज थाना की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।









बताया जाता है कि हॉस्टल में रहने वाले पीजी डॉक्टरों की डयूटी कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर अस्पताल में लगी थी। बस इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सुनसान पड़े हॉस्टल में घुस गए और हॉस्टल के चार कमरों का ताला तोड़कर कमरे में रखा नगद राशि, लैपटॉप, ज्वैलरी, घड़ी, मोबाइल समेत लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। फिलहाल पीजी डॉक्टर चोरी गए सामानों का आकलन करने में जुटे हैं।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित NMCH से अच्छी खबर आ रही है, जहां 02 कोरोना पॉजिटिव आज जिंदगी की जंग जीत ली है। जिसके बाद दोनों मरीजों को NMCH मरीजों को डिस्चार्ज कर दी गई है। स्वस्थ हुए दोनो मरीजो की तीसरी सैंपल जांच रिपोर्ट RMRI द्वारा नेगेटिव पाई गई।









जिसके बाद डॉक्टरों ने स्वस्थ हुए दोनों मरीजों को 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर उन्हें घर भेज दिया गया। दोनों मरीज पटना के खाजपुरा के निवासी हैं। कोरोना से जिंदगी की जंग जीत लेने से दोनों मरीजो में काफी उत्साह देखा गया।






https://www.youtube.com/watch?v=4qZBE_sB8jY




साथ ही स्वस्थ हुए मरीजों ने डॉक्टरों के प्रति आभार प्रकट भी किया है। अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर गोपाल कृष्ण ने बताया कि अस्पताल से अबतक कुल 108 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से अच्छी खबर आ रहीं है, जहां आज 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो गए है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।









वही स्वस्थ हुए 10 मरीजों का सैंपल जांच में तीसरी रिपोर्ट RMRI से निगेटिव आने के बाद सभी 10 मरीजों को 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वही सभी को एंबुलेंस से उनके घर भेज दिया गया। स्वस्थ हुए मरीजों में पटना जिले के तीन, अरवल जिले के एक, छपरा जिले के एक, नालंदा जिले के एक, औरंगाबाद जिले के एक, लखीसराय जिले के एक, मधेपुरा जिले के एक और वैशाली जिले का एक मरीज शामिल है। वही कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीतने के बाद सभी मरीजों में काफी उत्साहित हुए। दुसरीबोर स्वस्थ हुए मरीजों ने इसे लेकर एनएमसीएच के डॉक्टरों के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम डॉक्टर द्वारा बताए सभी एहतियात को बरतेंगे। साथ ही आम लोगों से भी इस बीमारी का डटकर मुकाबला किए जाने की अपील की है।






https://youtu.be/qfLuFwQ2YuQ




वहीं अस्पताल से एक साथ 10 मरीजों को छुट्टी मिलने पर नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धि हैं। साथ ही कहा कि यहाँ से प्रतिदिन मरीज स्वस्थ होकर जा रहे है जो की टीमवर्क का नतीजा है। गौरतलब है कि अस्पताल से अबतक कुल 104 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। समूचा विश्व कोरोना के दहशत में हैं। वही अगमकुआं स्थित NMCH से अच्छी खबर आई हैं जहां आज अस्पताल से 06 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ हुए मरीजों में जहां 5 मरीज मुंगेर जिले के निवासी हैं, जो एक ही परिवार के सदस्य बताए जाते हैं। वहीं एक मरीज बक्सर जिले का निवासी है। सभी 06 मरीजों का RMRI से कोरोना की तीसरी सैंपल जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आते ही उन्हें 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एंबुलेंस से इन सभी 6 मरीजों को उनके घर भेज दिया गया।






https://youtu.be/kFbPx73QD-s




वही कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत लेने से स्वस्थ हुए मरीजों में काफी उत्साह देखा गया। इसे लेकर एनएमसीएच के डॉक्टरों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया है। वहीं आम लोगों से भी इस बीमारी का डटकर मुकाबला किए जाने की अपील की है। स्वस्थ हुए मरीजों ने इस बीमारी को लेकर लोगों से विशेष एहतियात बरतने की अपील करते हुए डॉक्टरों की हर सलाह मानने की गुजारिश की है।









वहीं एक साथ 6 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने प्रसन्नता जताते हुए इसे अस्पताल के लिए एक बड़ी उपलब्धि करार दिया है। गौरतलब है कि अस्पताल से अब तक 91 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं।



न्यूज सिटी, पटना/मिशन कुमार। वैश्विक महामारी जिस तरह से पूरी दुनिया को अपने आगोश में समा रखा हैं। तो वहीं इसके नाश के लिए सरकारों की ओर से हर संभव प्रयास की जा रही हैं। इतना ही नही कोरोना को मात देने के लिए डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, नर्स, सफाई कर्मी और पुलिस कर्मियों ने कोरोना योद्धा बनकर दिन रात डटे हैं। ताकि कोरोना को मात देकर हर व्यक्ति की जीवन को सुरक्षित बनाया जा सके। वही इन कोरोना योद्धाओं को पूरा देश इनके जज़्बे को सलाम कर रही है।






https://youtu.be/6boWCrfSCQM




इसी वजह से अब भारतीय वायु सेना भी कोरोना योद्धाओं को सम्मान देने का मूड बना लिया है। इसके लिए वायुसेना की टीम देश के हर अस्पताल पर पुष्प वर्षा करने जा रही है। जहां कोरोना पॉजिटिव मरीजो का इलाज की जा रही है।









कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए भारतीय वायु सेना की टीम श्रीनगर से तिरुवनंतपुरम और डिब्रूगढ़ से कच्छ तक फ्लाईपास्ट का आयोजन करेगी। अस्पताल के उपर पुष्प की पंखुड़ियों की बौछार की जाएगी। वही इस दौरान भारतीय वायु सेना की टीम पटना के दो बड़े अस्पताल पटना और अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर भी पुष्प वर्षा करेगी।






https://youtu.be/LylxKt1u2UM




पटना के डीएम कुमार रवि के अनुसार रविवार को बिहटा एयर बेस से वायु सेना की टीम उड़ान भरेगी और जो सुबह 10 बजे के करीब पटना एम्स और सवा 10 बजे नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर फूलों की बारिश करेगी। सम्मान में इसके अलावा भी कुछ और गतिविधियां वायुसेना की टीम की तरफ से की जा सकती है।



पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अगमकुआं स्थित NMCH में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत की दुखद खबर के बाद अस्पताल से एक राहत भरी खबर भी है। जहां अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 10 मरीजों को आज एक साथ अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ हुए मरीजों में बक्सर जिले के चार, पटना जिले के तीन, सासाराम जिले के एक, नालंदा जिले के एक और मुंगेर जिले का एक मरीज शामिल है। स्वस्थ हुए 10 मरीजों में 4 बच्चे भी शामिल हैं।






https://youtu.be/6boWCrfSCQM




वही RMRI में कोरोना की तीसरी सैंपल जांच में सभी 10 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन के लिए अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एंबुलेंस से इन सभी 10 मरीजों को उनके घर भेज दिया गया। कोरोनावायरस से जिंदगी की जंग जीत लेने से सभी मरीज काफी उत्साहित दिखे। वही मरीजो के स्वस्थ होने से NMCH के डॉक्टरों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया है। साथ ही आम लोगों से भी इस बीमारी का डटकर मुकाबला करने की अपील की है।









आज एक साथ 10 मरीजों के स्वस्थ होकर घर लौटने पर अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने प्रसन्नता जताते हुए लोगों से इस बीमारी को लेकर विशेष एहतियात बरतने की अपील की है।






https://youtu.be/LylxKt1u2UM




बताया जाता है कि NMCH से अबतक कुल 73 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर को लौट चुके हैं। वहीं अस्पताल में भर्ती दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। हालांकि मौत के शिकार हुए दोनों मरीज पूर्व से गंभीर कैंसर से पीड़ित थे।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। इस वक्त अगमकुआं स्थित NMCH से बड़ी खबर आ रही है, जहां कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गयी। हालांकि इस मरीज की मौत होने के बाद सूबे में कोरोना मरीज की संख्या बढ़कर 4 हो गयी है। मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिला निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद सुहैल के रूप में की गई है।






https://youtu.be/LylxKt1u2UM




मृतक मरीज के बारे में बताया जाता है कि मोहम्मद सुहैल पिछले ढाई वर्षों से फेफड़े के कैंसर से पीड़ित थे। उसका इलाज मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। हाल ही में वे पत्नी के संग मुंबई से सीतामढ़ी लौटे थे, इस दौरान वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद मो• सुहैल और उनकी पत्नी को कोरोना से संक्रमित होने के बाद बीते 30 अप्रैल को इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गयी, जबकि मोहम्मद सुहैल की पत्नी का फिलहाल NMCH में इलाज चल रहा है।






https://www.youtube.com/watch?v=6boWCrfSCQM




मामले में अस्पताल अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने मोहम्मद सुहैल की कोरोना से हुई मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक गंभीर कैंसर से पीड़ित था।









डॉ सिन्हा ने बताया कि मो• सुहैल कैंसर से पीड़ित होने और उसके बाद कोरोना की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। समूचा विश्व में कोरोना के दहशत में हैं। वहीं बिहार की राजधानी पटना से एक सुखद खबर है, जहां पटना सिटी के अगमकुआं स्थित NMCH से आज एक साथ कोरोना पॉजिटिव के 9 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। स्वस्थ हुए मरीजों में पटना जिले के 3, नालंदा जिले के 3, मुंगेर जिले के 2 और बक्सर जिले का एक मरीज शामिल है।









RMRI में कोरोना की तीसरी सैंपल जांच में सभी 9 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आते ही उन्हें 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एंबुलेंस इन सभी 9 मरीजों को उनके घर भेज दिया गया। कोरोनावायरस से जिंदगी की जंग जीत लेने से खासे उत्साहित स्वस्थ हुए मरीजों ने इसे लेकर जहां एनएमसीएच के डॉक्टरों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया है। वहीं आम लोगों से भी इस बीमारी का डटकर मुकाबला किए जाने की अपील की है। स्वस्थ हुए मरीजों ने इस बीमारी को लेकर लोगों से विशेष एहतियात बरतने की भी अपील की है।






https://youtu.be/bdpAv5OFpTU




वही एक साथ 9 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अस्पताल अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने प्रसन्नता जताते हुए आम लोगों से इस बीमारी को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि डॉक्टरों की टीम दिन-रात कोरोना पीड़ितों की इलाज में जुटी है। अबतक 63 कोरोना पॉजिटिव मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। हालांकि अस्पताल में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की आज हुई मौत से डॉक्टरों में थोड़ी मायूसी देखी जा रही है। गौरतलब है कि मोतिहारी जिला निवासी रहुला हुसैन जो पिछले 1 वर्ष से कैंसर से पीड़ित थे, अस्पताल में इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गयी। कोरोना जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। हालांकि डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण कैंसर बताया है।



पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना के अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बड़ी खबर आ रही है, जहां कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गयी। हालांकि बिहार में यह कोरोना पॉजिटिव मरीज की तीसरी मौत हुई है। मृतक की पहचान मोतिहारी जिले के जटवा बंजरिया निवासी 54 वर्षीय रहुला हुसैन के रूप में की गई है।






https://youtu.be/49gFu54TyJo




बताया जाता है कि पिछले 1 वर्ष से गले के कैंसर से पीड़ित रहुला हुसैन को सांस लेने की तकलीफ होने पर बीते 26 अप्रैल को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। मरीज की सैंपल जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। आज इलाज के दौरान रहुला हुसैन की मौत हो गई।






https://www.youtube.com/watch?v=p9LjZI0POQo




वही एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने रहुला हुसैन के मौत की पुष्टि करते हुए मौत का कारण कैंसर बताया है। अधीक्षक के अनुसात मृतक रहुला हुसैन पिछले एक वर्ष से गले के कैंसर से पीड़ित था, जिसका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था।









हालांकि अधीक्षक ने यह भी बताया कि रहुला हुसैन की मौत कोरोना वायरस के कारण नहीं बल्कि गंभीर कैंसर के कारण हुई है।



पटना (न्यूज सिटी)। दुनिया भर में कोरोना वायरस ने दहशत मचा रखा है। वहीं बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी सुखद खबर आ रही है, जहां पटना सिटी के अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आज कोरोना पॉजिटिव 17 मरीजों को एक साथ छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ हुए मरीजों में जहां 6 मरीज मुंगेर जिले के निवासी है, वही नालंदा जिले के 5, बक्सर जिले के 4, सिवान जिले के 1, और पटना का 1 मरीज शामिल है।









आरएमआरआई में कोरोना की तीसरी सैंपल जांच में सभी 17 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आते ही उन्हें 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एंबुलेंस इन सभी 17 मरीजों को उनके घर भेज दिया गया। कोरोना से जिंदगी की जंग जीत लेने से खासे उत्साहित स्वस्थ हुए मरीजों ने इसे लेकर जहां एनएमसीएच के डॉक्टरों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया है, वहीं आम लोगों से भी इस बीमारी का डटकर मुकाबला किए जाने की अपील की है।






https://youtu.be/p9LjZI0POQo




स्वस्थ हुए मरीजों ने इस बीमारी को लेकर लोगों से विशेष एहतियात बरतने की भी अपील की है। स्वस्थ हुए सभी मरीजों ने एक स्वर में लोगों से डॉक्टरों की हर सलाह मानने की अपील करते हुए इस बीमारी का पूरी हिम्मत के साथ मुकाबला किए जाने की भी बात दोहराई है।









वहीं एक साथ 17 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने प्रसन्नता जताते हुए आम लोगों से इस बीमारी को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अस्पताल के नोडल पदाधिकारी अजय कुमार सिन्हा ने इसे अस्पताल के लिए एक बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कहा कि अबतक अस्पताल से 51 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे चुके है।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय प्रखंड में तीन दिन के भीतर ही दूसरा कोरोना पॉजिटिव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष सम्राट दीपक पीड़ित महिला को इलाज के लिए मेडिकल टीम के साथ पहुँच कर कोरोंटीन करने के लिए आइसोलेशन वार्ड में भेजा। साथ ही उसके संपर्क में आने वाले लोगो की तलाश की जा रही है।









जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला पटना के IGIMS सफाईकर्मी के रूप में काम करती थी। चार दिन पहले उसका ब्लड सैंपल लिया गया था। सैंपल लेने के बाद उक्त महिला को छोड़ दिया गया। जिसके बाद वह अपने घर आ गयी। घर आने के बाद बुधवार की शाम महिला का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया। जिसके बाद जानकारी मिलते ही प्रशासन के हाथ पांव फूलना शुरू हो गया।






https://youtu.be/rr--ForJDeA




मेडिकल टीम बुलाकर महिला को NMCH भेजा गया। वही उसके परिजनों और गांव में उसके संपर्क में आने वाले लोगो घर मे रहने की सख्त हिदायत दी गयी है। जानकारी हो कि रविवार को एक दो साल के बच्चे का रिपार्ट भी पोजेटिव आया था, जिसके बाद भी नौबतपुर का रेफरल अस्पताल नही सजग हो रहा है। अस्पताल की ओर से सुरक्षा के लिए एहतियात कदम उठाया गया है।






https://youtu.be/hbjhpGxLUo4


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अगमकुआं स्थित NMCH में कोरोना संदिग्ध एक महिला मरीज की मौत इलाज के दौरान हो गयी। हालांकि बाद में RMRI से मिले कोरोना जांच में महिला की रिपोर्ट निगेटिव पाई गयी। जबकि महिला के मौत का कारण डॉक्टरों ने किडनी का फेल होना बताया है।






https://youtu.be/ZqDKETRcKyo




बताया जाता है कि बीते रविवार को लखीसराय जिला निवासी उत्तम कुमार की पत्नी पुष्पांजलि देवी को गंभीर किडनी की समस्या से पीड़ित होने और सांस लेने में भी दिक्कत होने पर गंभीर हालत में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था।









एनएमसीएच अधीक्षक डॉक्टर निर्मल कुमार सिन्हा ने बताया की महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल आईसीयू में भर्ती कराया। जहाँ उन्हें जांच के दौरान उनका यूरिया क्रिएटनीन काफी बढ़ा पाया गया था। साथ ही शरीर में खून की भी बेहद कमी पाई गई।






https://youtu.be/qUwR-DoiuJI




वही एनएमसीएच नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने कहा की कोरोना संक्रमण लगने की संभावना लग रही थी। जिसको लेकर डॉक्टरों द्वारा एहतियात बरतते हुए महिला की कोरोना जांच को लेकर सैंपल आरएमआरआई भेजा गया था। जिसके बाद उसकी कोरोना जांच में रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। फिलहाल एनएमसीएच के नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा और अस्पताल अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने मौत का कारण किडनी का फेल होना बताया है।