Articles by "योद्धा"
Showing posts with label योद्धा. Show all posts

न्यूज़ सिटी ( पटनासिटी )। कोरोना को लेकर लगे लॉक डाउन में समाज के गरीब व असहायों की सेवा में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ने आज वार्ड संख्या 59 में दस्तक दी और एक सौ से अधिक कोरोना योद्धाओं को न केवल सम्मानित किया बल्कि उन्हें सूखा राशन का पैकेट दिया।
पथ निर्माण मंत्री एवम क्षेत्रीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव के निर्देश पर सेवा का यह कार्य उनके पुत्रद्वय नितिन कुमार और आदित्यराज के नेतृत्व में लॉक डाउन फेज वन के वक्त से ही चल रहा है।






https://www.youtube.com/watch?v=TJbq0qd8GiM&t=3s




दोनों महिंद्रा कंपनी की अग्रणी एजेंसी किरण ऑटोमोबाइल्स के निर्देशक है। इनके नेतृत्व में देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ने आज वार्ड 59 के लिटिल फ्लावर जूनियर स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए 105 सफाई कर्मियों को सूखा राशन का झोला और दुपट्टा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद नीलम कुमारी, पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार उर्फ लड्डू चंद्रवंशी, चित्रगुप्त मंडल भाजपा के अध्यक्ष अशोक भारती, शंकर जायसवाल, विजय शर्मा, संजीव वर्मा, अवस्थी जी, धीरेंद्र सिंह के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।










कार्यक्रम के पश्चात नितिन कुमार सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से कहा कि संकट की इस घड़ी में हमलोग कोई भूखा न सोये के हमलोगों के लोकप्रिय नेता श्री नंदकिशोर यादव के संकल्प को पूरा कर के रहेंगे। भाजपा पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले हरेक वार्ड में गरीब व असहायों के बीच मिशन रिलीफ चला रही है। कोई गरीब छूटे नहीं, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोई गरीब भूखा न सोये के संकल्प के साथ सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र को लेते हुए आज कोरोना संकट को बखूबी सामना करने वाले अस्सी से अधिक सफाईकर्मियों को खांजेकला स्थित सिंघीदालान में सम्मानित किया गया।









कोरोना को लेकर लॉक डाउन की स्थिति में असहायों और गरीबों को भूखे न सोना पड़े इसके लिए पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, जो इस क्षेत्र के स्थानीय विधायक भी हैं। इनके निर्देश पर पटना साहिब में लॉक डाउन वन और टू के बाद अब तीसरे दौर में उनके पुत्रद्वय और महिंद्रा कंपनी की अग्रणी एजेंसी किरण ऑटोमोबाइल के निदेशक नितिन कुमार और आदित्यराज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज वार्ड संख्या 65 में 80 से अधिक सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। सुबह-शाम जनता की सेवा में लगे रहने वाले ऐसे कर्मियों को दुपट्टा, मास्क, सेनेटाइजर और सूखा राशन का पैकेट दिया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद तरुणा राय के प्रतिनिधि राजेश राय, संजर अली, अजित यादव, धर्म गुप्ता, संजय गोप, लक्की अली और संतोष ठाकुर के अलावा कई प्रमुख नागरिक उपस्थित थे।






https://www.youtube.com/watch?v=4qZBE_sB8jY




बाद में नितिन कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी कोशिश है कि गरीबों के घर तक राशन या फूड पैकेट लेकर भाजपा के कार्यकर्ता अवश्य पहुंचे। कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी ऊंचा है और वे मनोयोग पूर्वक सेवा कार्य में लगे हैं। लॉक डाउन थ्री में भी सेवा कार्य जारी रहेगा।



न्यूज सिटी, पटना/मिशन कुमार। वैश्विक महामारी जिस तरह से पूरी दुनिया को अपने आगोश में समा रखा हैं। तो वहीं इसके नाश के लिए सरकारों की ओर से हर संभव प्रयास की जा रही हैं। इतना ही नही कोरोना को मात देने के लिए डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, नर्स, सफाई कर्मी और पुलिस कर्मियों ने कोरोना योद्धा बनकर दिन रात डटे हैं। ताकि कोरोना को मात देकर हर व्यक्ति की जीवन को सुरक्षित बनाया जा सके। वही इन कोरोना योद्धाओं को पूरा देश इनके जज़्बे को सलाम कर रही है।






https://youtu.be/6boWCrfSCQM




इसी वजह से अब भारतीय वायु सेना भी कोरोना योद्धाओं को सम्मान देने का मूड बना लिया है। इसके लिए वायुसेना की टीम देश के हर अस्पताल पर पुष्प वर्षा करने जा रही है। जहां कोरोना पॉजिटिव मरीजो का इलाज की जा रही है।









कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए भारतीय वायु सेना की टीम श्रीनगर से तिरुवनंतपुरम और डिब्रूगढ़ से कच्छ तक फ्लाईपास्ट का आयोजन करेगी। अस्पताल के उपर पुष्प की पंखुड़ियों की बौछार की जाएगी। वही इस दौरान भारतीय वायु सेना की टीम पटना के दो बड़े अस्पताल पटना और अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर भी पुष्प वर्षा करेगी।






https://youtu.be/LylxKt1u2UM




पटना के डीएम कुमार रवि के अनुसार रविवार को बिहटा एयर बेस से वायु सेना की टीम उड़ान भरेगी और जो सुबह 10 बजे के करीब पटना एम्स और सवा 10 बजे नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर फूलों की बारिश करेगी। सम्मान में इसके अलावा भी कुछ और गतिविधियां वायुसेना की टीम की तरफ से की जा सकती है।