Articles by "National"
Showing posts with label National. Show all posts

सेंट्रल डेस्क, न्यूज़ सिटी। भारत-चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर हुए खूनी झड़प के बीच भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस बार फैसला रेलवे मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा ली गई है। जहां रेलवे उपक्रम डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने चीनी फर्म बीजिंग नेशनल रेलवे रिचार्ज एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट ऑफ सिग्नल एंड कम्युनिकेशन कंपनी लिमिटेड के साथ करार कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया है।









दरअसल चीनी कंपनी को भारतीय रेलवे द्वारा बीते जून 2016 में कानपुर से दीनदयाल उपाध्याय सेक्शन के बीच 417 किलोमीटर के सेक्शन में सिग्नलिंग और टेलीकॉम का काम कॉन्ट्रैक्ट के तहत दिया गया था। यह काम 471 करोड़ रुपए का था। परंतु रेलवे के मुताबिक, चीनी फॉर्म को कॉन्ट्रैक्ट के 04 साल बीत जाने के बावजूद भी वे महज 20 दिन ही काम कर पाई थी।






https://youtu.be/p9o-gFmfnf8




हालांकि बीते बुधवार यानी 17 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना के 20 जवानों के शहीद होने पर चीन को चेतावनी देते हुए कहा था कि चीन की धोखेबाजी और कायराना हरकत की कीमत उसे चुकानी होगी। शायद इसी कारणों से रेलवे ने इस कदम को भारत-चीन के बीच चल रहे तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं चीनी कंपनी द्वारा कॉन्ट्रैक्ट रद्द किए जाने पर कॉर्पोरेशन ने चीनी कंपनी द्वारा बेहद धीमी गति से काम किए जाने का हवाला दिया है।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज़ सिटी। ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन आने वाली एनटीपीसी, एनएचपीसी तथा पीजीसीआईएल सहित अन्य विद्युत उत्पादन इकाइयों ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत दी हैं। राहत के लिए बड़ी खबर यह हैं कि अब उपभोक्ताओं को बिजली फिक्स्ड चार्ज में बड़ी छूट दी है। इस छूट का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का निर्णय केंद्र सरकार द्वारा लिया गया है। बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन कंपनियों द्वारा दी गई इस छूट से उत्तर प्रदेश के हिस्से में 343 करोड़ रुपये आएगा। उम्मीद की जा रही है कि लॉकडाउन में राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं को इस छूट का लाभ उ.प्र. पावर कारपोरेशन देगा।









हालांकि यह जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने दी है। उन्होंने बताया है कि भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय ने इस रिबेट से संबंधित पत्र बिजली विभाग को भेजा है। अवधेश वर्मा ने मांग की है कि लाकडाउन पीरियड में जिन कारोबारियों के दुकान व उद्योग बंद थे, उनके साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों को बिजली दर में स्पेशल छूट दी जाए। उन्होंने बताया है कि ऊर्जा मंत्रालय के निर्णय के मुताबिक इस छूट का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाना है। छूट का लाभ दिए जाने पर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को उनके बिजली दरों में छूट मिल सकती है। 



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के कोरोना वायरस से मौत की अटकलें लगाई जा रही है। बता दें कि दाऊद और पत्नी को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद दोनों को करांची के आर्मी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया हैं। हालांकि दाऊद के भाई अनीस इब्राहिम ने दाऊद इब्राहिम के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट को खारिज कर दिया था।









हालांकि सूत्रों के अनुसार दाउद और उसकी पत्नी में कोरोनावायरस लक्षण मिलने के बाद दोनों को कराची के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है तो वहीं दाऊद के पर्सनल स्टाफ और गार्ड्स को भी क्वारेंटीन किया गया है।






https://youtu.be/SU4_HagRqeA




हालांकि आपको जानकारी दे दें कि 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम था। इस आतंकी घटना में 13 बम धमाके हुए थे जिसमें 350 लोगों की मौत और 1200 सौ से ज्यादा लोग घायल हुए थे। जिसके बाद वर्ष 2003 में भारत सरकार ने अमेरिका से मिलकर दाऊद को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया था।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। संपूर्ण भारत में अनलॉक - 1 की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सभी राज्यों को स्थिति का जायजा लेते हुए अपने-अपने स्तर से छूट देने की बात केंद्र सरकार की ओर से कही गई है।









वहीं झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने हाई लेवल मीटिंग कर नई गाइडलाइन जारी की है। जारी नई गाइडलाइन के अनुसार सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को राहत देते हुए शुरू करने की इजाजत दी है। साथ ही कई कंपनियों को भी कुछ हिदायत ओं के साथ शुरू करने का निर्देश दिया है।






https://youtu.be/2K49dc3i5yg




बता दें कि नई गाइडलाइंस के अनुसार जारी आदेश 1 जून से 30 जून तक प्रभावी होंगे। कंटेनमेंट जोन में कोई भी छूट नहीं दी गयी है। उपरोक्त सारी चीजें कंटेनमेंट जोन से बाहर खुलेंगी। धार्मिक स्थलों को भी खोलने की अनुमति नहीं दी गयी है।





झारखंड में क्या-क्या खोलने के मिले आदेश :::





  • मोबाइल, घड़ी, कस्टमर्स इलेक्ट्रानिक्स जैसे टीवी, आईटी संबंधित सामग्रियों की दुकानें आदि को नगर निगम क्षेत्र में खोलने की इजाजत दे दी गयी है




  • निजी कंपनियों के कॉल सेंटर्स को भी इसके तहत खोलने की छूट दी गयी है।




  • शहरी क्षेत्रों में गैरेज और मोटर वर्कशॉप को खोलने की इजाजत मिली है।




  • होम डिलीवरी के साथ रेस्टोरेंट्स खुलेंगे, वहां बैठकर खाने की व्यवस्था नहीं होगी।




  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी खोलने की इजाजत मिली है, जिसमें ऑटो रिक्शा, टेंपो, ई-रिक्शा और सामान्य रिक्शा शामिल हैं।


पटना (न्यूज सिटी)। आम लोगों की सुविधा के मद्देनजर देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और गृह मंत्रालय के परामर्श से रेल मंत्रालय द्वारा 01 जून (सोमवार) से ट्रेन सेवाओं के आंशिक बहाली करते हुए 200 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करेगी। इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे ने प्रेस रिलीज जारी कर उपरोक्त जानकारी दी है। जिसमें बताया गया है कि बिहार राज्य के लिए 48, जबकि यहां से गुजरने वाली 20 स्पेशल ट्रेनें भी शामिल है।





पूर्व मध्य रेलवे द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, स्पेशल ट्रेन का परिचालन नियमित ट्रेनों के पैटर्न पर महत्वपूर्ण स्टेशनों के लिए होने जा रहा है। यह विशेष सेवाएं 1 मई से चलाई जा रही मौजूदा श्रमिक एक्सप्रेस और 12 मई से चल रही 30 एसी स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त होगी। जबकि जारी रिलीज में यह भी बताया है कि अन्य सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेन, उपनगरीय नियमित सेवाएं अगले निर्देश तक रद्द रहेगी।





भारतीय रेल द्वारा 01 जून से चलाई जाने वाले 200 स्पेशल ट्रेनों में से 48 स्पेशल (24 जोड़ी) ट्रेनें पटना, गया, मुजफ्फरपुर, सहरसा सहित बिहार राज्य के अंतर्गत पड़ने वाले अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों से खुलेगी/पहुंचेगी। साथ ही 20 (10 जोड़ी) वैसी ट्रेनें भी हैं , जो बिहार राज्य के लिए निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अपने गंतव्य को जाएगी। वहीं यात्रा के दौरान लोगों को कोविड-19 से बचाव हेतु बताए गए तरीके को अपनाना और मार्क्स लगाना अनिवार्य किया गया है।





नियमित ट्रेनों के पैटर्न पर चलाए जाने वाली स्पेशल ट्रेन है निम्नवत है :::















पटना (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन की अवधि पांचवें चरण में 1 जून से 30 जून तक लागू रहेगी। इस संदर्भ में गृह मंत्रालय ने नए गाइडलाइंस जारी कर दी है। जारी गाइडलाइंस के अनुसार लॉक डाउन के पांचवें चरण में भी कंटेनमेंट ज़ोन में पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। कंटेनमेंट जोन के बाहर आर्थिक गतिविधियों को छूट जारी रहेगी और कंटेनमेंट जोन को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। बता दे कि जिस तरह से भारत में कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। इसे सरकार की ओर से लगाम लगाने के लिए पांचवे चरण के लॉक डाउन की भी घोषणा के संकेत दे दिए हैं। वही संपूर्ण भारत में बीते 24 मार्च से लॉक डाउन लागू है, जबकि चौथे चरण की लॉक डाउन की अवधि 31 मई को खत्म हो रही है।

















पूरे देश में 9:00 बजे रात से लेकर 5:00 बजे सुबह तक कर्फ्यू लगा रहेगा। कंटेनमेंट जोन के बाहर आर्थिक गतिविधियों को छूट दी जाएगी। देश भर में कहीं भी आने-जाने पर अब रोक नहीं है। अब एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए किसी भी तरह के पास या परमिशन की जरूरत नहीं होगी. लॉक डाउन 5 पर गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा गया है कि पूरे देश में 30 जून तक रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।









अनलॉक वन में 8 जून से मंदिर, मस्जिद, रेस्तरां और होटल बगैरह शर्तों के साथ खुल जाएंगे। देश में सीमित संख्या में गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, मेट्रो रेल का संचालन, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, थिएटर, बार और ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल पर रोक रहेगी।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है, जहां केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 1 जून से 200 नॉन एसी यात्री ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसकी जानकारी रेल मंत्री ने ट्वीट कर दी हैं। साथ ही पीयूष गोयल ने अपने ट्वीट में कहा है कि 01 जून से परिचालन होने वाली ट्रेनों की टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शीघ्र ही शुरु होगी।









हालांकि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में राज्य सरकारों से आग्रह की है कि श्रमिकों की सहायता करे तथा उन्हें नजदीकी मेनलाइन स्टेशन के पास रजिस्टर कर, लिस्ट रेलवे को दे, जिससे रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाये। श्रमिकों से आग्रह है कि वो अपने स्थान पर रहें, बहुत जल्द भारतीय रेल उन्हें गंतव्य तक पहुंचा देगा।






https://youtu.be/SavMrAlM-tc




वही दूसरे ट्वीट में पीयूष गोयल ने लिखा है कि इसके अतिरिक्त भारतीय रेल 01 जून से टाइम टेबल के अनुसार प्रतिदिन 200 नॉन एसी ट्रेन चलायेगा जिसकी ऑनलाइन बुकिंग शीघ्र ही शुरु होगी। जबकि तीसरे ट्वीट में कहा है कि श्रमिकों के लिए बड़ी राहत, आज के दिन लगभग 200 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चल सकेंगी, और आगे चलकर ये संख्या बड़े पैमाने पर बढ़ पायेगी।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्‍यों को पत्र भेजा हैं, जिसमे मुख्य बातों को रेखांकित करते हुए कहा है कोविड-19 के संक्रमण के भय और आजीविका छिनने की आशंका की वजह से ही विभिन्‍न स्‍थानों पर फंसे श्रमिक अपने-अपने घरों की ओर अग्रसर होने के लिए व्‍याकुल हैं। प्रवासी श्रमिकों की कठिनाइयों को कम करने के लिए इस पत्र में उन उपायों या कदमों पर विशेष जोर दिया गया है जिन्‍हें राज्य सरकारों को केंद्र के साथ सक्रियतापूर्वक समन्वय कर उठाना चाहिए। ये कदम निम्‍नलिखित हैं:





  • राज्यों एवं रेल मंत्रालय के बीच सक्रिय समन्वय सुनिश्चित कर कई और स्‍पेशल ट्रेनें चलाएं।




  • प्रवासियों की आवाजाही के लिए अधिक बसें चलाएं और प्रवासियों को ले जाने वाली बसों को अंतर-राज्य सीमा पर प्रवेश की अनुमति दें।




  • ट्रेनों/बसों के प्रस्थान के बारे में और भी अधिक स्पष्टता सुनिश्चित करें, क्योंकि अफवाहों और अस्पष्टता के कारण श्रमिकों का मन अशांत हो जाता है।




  • स्वच्छता, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं के पर्याप्त इंतजाम के साथ निर्दिष्ट विश्राम स्थलों की व्यवस्था उन मार्गों पर राज्यों द्वारा की जा सकती है जहां प्रवासियों के पैदल यात्रा करने की सूचना है।




  • जिला अधिकारी परिवहन की व्यवस्था करके पैदल चल रहे श्रमिकों का मार्गदर्शन कर उन्‍हें निर्दिष्ट स्थानों, पास के बस टर्मिनलों या रेलवे स्टेशनों पर ले जा सकते हैं।




  • प्रवासी श्रमिकों के बीच महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की विशिष्ट आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है।




  • विश्राम स्थलों पर दीर्घकालिक क्‍वारंटाइन की आशंका को दूर करने के लिए जिला प्राधिकरण विश्राम स्थलों, इत्‍यादि पर गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के प्रतिनिधियों की सेवाएं ले सकते हैं। श्रमिकों को उन्‍हीं स्थानों पर बने रहने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा सकता है जहां अभी वे हैं।




  • प्रवासियों के पते और संपर्क नंबर एक सूची में नोट किए जा सकते हैं। यह उचित समय पर उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में सहायक हो सकता है।




  • केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र में यह बात दोहराई गई है कि जिला अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी प्रवासी श्रमिक को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए विवश होकर सड़कों या रेलवे पटरियों पर चलने की जरूरत ही न पड़े। वे आवश्यकतानुसार रेलगाड़ियों को चलाने के लिए रेल मंत्रालय से अनुरोध कर सकते हैं।










सेंट्रल डेस्क, न्यूज़ सिटी। कोरोना संकट को लेकर केंद्र सरकार ने रविवार को देश में लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान किया। इसके तहत केंद्र ने राज्यों को जोन चुनने से लेकर आर्थिक गतिविधियां शुरू करने को लेकर आजादी दी गई हैं।









ऐसे में कर्नाटक, असम, पंजाब और तमिलनाडु सरकार ने राज्य के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। जिसके तहत कुछ रियायतें दी गई है और कुछ पाबंदियों को बरकरार रखा गया है। वहीं अब केन्‍द्र सरकार ने लॉकडाउन चौथे चरण में ई पास जारी करने के लिए एक वेबसाइट लांच की हैं। जिसके द्वारा आप ई पास प्राप्‍त कर विभन्‍न राज्यों में यात्रा कर सकेंगे। ई-पास प्राप्त करने के लिए नेशनल इन्‍फारेमेशन सेंटर एनआईसी के द्वारा एक वेबसाइट जारी की जाएगी।






https://youtu.be/xZoplB1Puqg




वेबसाइबट http://serviceonline.gov.in/epass/ पर जाकर आप 17 राज्यों में यात्रा करने के लिए आप ईपास के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। तीसरे चरण के लॉक डाउन के आज आखिरी दिन हैं। वही कोविड-19 के प्रसार पर रोकने के लिए गृह मंत्रालय ने चौथे चरण के लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। हालांकि महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी। इससे पहले पंजाब, तेलंगाना और मिजोरम ने भी लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी है। तेलंगाना की सरकार ने 29 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है। वहीं पंजाब सरकार ने 18 मई से राज्‍य से कर्फ्यू हटाने की घोषणा कर दी है। गृह मंत्रालय के अनुसार, इन दिशानिर्देशों के तहत विशेष रूप से प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी।






https://youtu.be/hy2Y_D3T-vc




इन चीजों पर प्रतिबंध जारी :::---





  1. घरेलू हवाई एंबुलेंस को छोड़कर सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 31 मई तक रोक बरकरार रहेगी।
  2. मेट्रो रेल सेवाएं, स्कूल, कॉलेज 31 मई तक बंद रहेंगे।
  3. होटल, रेस्तरां, सिनेमा हॉल, मॉल, तरण ताल (स्वीमिंग पूल), जिम 31 मई तक बंद रहेंगे।
  4. सभी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रम, प्रार्थना व धार्मिक स्थल लॉकडाउन विस्तार की अवधि में 31 मई तक बंद रहेंगे।
  5. नई गाइडलाइन के अनुसार, कार्यालयों और कार्यस्थलों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियोक्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आरोग्य सेतु ऐप सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन पर उपलब्ध हो।
  6. रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के अलावा कंटेनमेंट जेान और बफर जोन बनाए गए।
  7. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को COVID-19 स्थिति के अनुसार रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के निर्धारण के अधिकार दिए गए हैं।
  8. खेल परिसरों और स्टेडियमों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, दर्शकों को अनुमति नहीं दी होगी।
  9. आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर लोगों का आवागमन शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक पूरे देश में सख्ती से प्रतिबंधित रहेगा।
  10. अंतरराज्यीय आवागमन के लिए यात्री वाहनों, बसों को लॉकडाउन 4.0 के दौरान शामिल राज्यों की आपसी सहमति से अनुमति लेनी होगी।
  11. गृह मंत्रालय ने भारत सरकार के मंत्रालयों, विभागों, राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य केंद्रशासित प्रदेशों के अंतर्गत प्रशासन के लिए COVID19 के नियंत्रण के लिए उपायों पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। LockDown4 31 मई 2020 तक प्रभावी रहेगा।
  12. दुकानो खुलने का निर्देश राज्यों मुख्यमंत्री को स्थिति के अनुसार निर्णय ले सकते है।




कैबिनेट सचिव राजीव कैबिनेट सचिव राजीव गौबा लॉकडाउन 4.0 के नई गाइडलाइंस को लेकर आज रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से चर्चा करेंगे।









बता दे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते मंगलवार (12 मई) को राष्ट्र के नाम संबोधन में ही स्पष्ट कर दिया था कि देश में 18 तारीख से पूर्णबंदी का चौथा चरण शुरू हो जाएगा और यह पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा। हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा था कि इस चरण में किसी चीज में और कितनी छूट दी जाएगी। कोरोना महामारी के खिलाफ चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत देश भर में गत 25 मार्च से पूर्णबंदी लागू है और इसके तीन चरण पूरे हो चुके हैं। पहला चरण 25 मार्च से 14 अप्रैल, दूसरा 15 अप्रैल से तीन मई और तीसरा चरण चार मई से 17 मई तक था।



पटना (न्यूज सिटी)। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी डॉ संजय मयुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नागरिक विमानन के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की प्रक्रिया को बढ़ाने के लिए आभार जताया हैं। श्री मोदी ने देश में सिविल एविएशन के क्षेत्र में जो पूर्व में परिवर्तन किए उसका ही प्रतिफल था कि आम आदमी हवाई जहाज पर सफर करने के सपने को पूरा कर रहा है। संजय मयुख ने कहा कि वित्तमंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो नागरिक विमानन क्षेत्र में सुधार की बात की है, उससे विमानन क्षेत्र में प्रति वर्ष लगभग ₹1000 करोड का कुल लाभ होगा।










 
संजय मयुख ने कहा की पीपीपी के माध्यम से अधिक विश्व स्तरीय हवाई अड्डे बनाने की प्रक्रिया तेज होगी। हवाई अड्डों में निजी क्षेत्रों द्वारा अतिरिक्त निवेश लगभग ₹13000 अनुमानित हैं। पहले और दूसरे दौर में 12 हवाई अड्डो की पहचान की गई है। वहीं तीसरे दौर में 6 हवाई अड्डों के संचालन एवं रखरखाव के लिए बोली लगाई जाएगी। नागरिक विमानन क्षेत्र में सुधार प्रक्रिया से देश में रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।संजय मयुख ने कहा कि आने वाले वक्त में इन सुधारों की वजह से हवाई यात्रा सुगम, सरल और सस्ता होगा।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान एमफन आने की आशंका को लेकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस तूफान को लेकर मौसम विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मेघालय समेत 8 राज्यों को अलर्ट किया है। हालाँकिबबंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर कम दबाव का एक क्षेत्र देखा गया। ये अगले 24 घंटों में तूफान का रूप ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार संभावित कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में घूमते हुए अपने रास्ते पर लौटेगा और बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ेगा।









हालांकि मौसम विभाग ने अभी कोई सटीक जानकारी नहीं दी है, लेकिन विभाग ने ये स्पष्ट किया है कि कम दबाव का क्षेत्र और बढ़ जाएगा और बाद में ये तूफान का रूप ले लेगा। वही तूफान आने की खतरे को भांपते हुए इसे निपटने के लिए शुक्रवार को 12 तटीय जिलों में चेतावनी जारी की हैं।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज़ सिटी। भारतीय रेलवे से बड़ी खबर आ रही है, जहां केंद्र सरकार ने देश मे 30 जून तक सभी ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा दी है। हालांकि श्रमिक स्पेशल और राजधानी स्पेशल ट्रेनें पहले की तरह परिचालन होगी।









रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी नये आदेश के मुताबिक 30 जून तक ट्रेनें नहीं चलेंगी। सभी तरह की पैसेंजर, मेल-एक्सप्रेस गाड़ियां इस दौरान नहीं चलेंगी। वही 30 जून तक बुक किए गए टिकट को तत्काल प्रभाव से कैंसिल कर दिया है। रेलवे टिकट कैंसिल करवाने वाले को पैसे का पूरा रिफंड करेगी।






https://youtu.be/eJ1aK2WAiYw




बता दें कि लॉकडाउन के दरम्यान भारतीय रेलवे ने नया सर्कुलर जारी कर बताया था कि 22 मई से सभी ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई गयी थी। इस सर्कुलर के मुताबिक 22 मई से मेल, एक्सप्रेस, शताब्दी ट्रेनों का भी संचालन शुरू करने की तैयारी थी। इसके साथ ही रेलवे ने कई बड़े फैसले भारतीय रेलवे की ओर से लिए गए थे। 



पटना (न्यूज़ सिटी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते मंगलवार को राष्ट्र के नाम किये पांचवे संबोधन में कोरोना संकट से लड़ने के लिए 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के विभिन्न समूहो, नेताओं और मंत्रालयों के साथ चर्चा करने के बाद इस पैकेज की घोषणा की है। प्रेस वार्ता के दौरान वित्त मंत्री ने दक्षिण भारत की चार भाषाओं में बताया आत्मनिर्भर भारत का मतलब। उनका कहना था कि आत्मनिर्भर भारत के 5 पिलर है, इकोनॉमी, इंफ्रास्ट्रक्चर, सिस्टम, डेमोग्राफी, डिमांड। इसको लेकर आज शाम वितमंत्री निर्मला सीतारमण ने 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के पहले चरण का ब्योरा पेश करते हुए कहा कि समाज के कई वर्गों से बातचीत कर पैकेज तैयार किया गया है। पैकेज के जरिए देश की क्षमता को बढ़ाना है। भारत को आत्मनिर्भर बनाना है, इसलिए इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान कहा जा रहा है।






https://www.youtube.com/watch?v=eJ1aK2WAiYw




जबकि केंद्र सरकार ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि छोटे कारोबारियों को बिना गारंटी के 3 लाख करोड़ का लोन दिया जाएगा। 45 लाख एमएसएमई यूनिट्स काम शुरू कर सकेंगे। जिन्होनें पिछला कर्ज नहीं चुकाया वे भी कर्ज लेकर काम शुरू कर सकते हैं। वित्तमंत्री ने कहा कि जो बढ़िया आईडिया लेकर आएंगे सरकार उनकी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि COVID-19 के चलते मोदी सरकार ने जो पहला कदम उठाया वो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के रूप में लेकर आए। इसमें देश के गरीब को भूखा न रहना पड़े इसलिए 1,70,000 का पैकेज लाया गया।









वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या घोषणा की है, पढ़े :----------





  • 25 मार्च 2020 के बाद जो भी रजिस्ट्रेशन और कंस्ट्रक्शन के लिए आगे बढ़े हैं उन्हें 6 महीने के लिए फायदा. बिल्डरों को भी मकान पूरा करने के लिए मिलेगा वक्त.




  • निर्माण के काम के लिए 6 महीने तक के लिए एक्सटेंशन दिया जा रहा है, निर्धारित समय में किए जाने वाले काम को तय तारीख से 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है.




  • कल से अगले साल तक टीडीएस और टीजीएस के लिए 25 प्रतिशत भुगतान में छूट दी जा रही है जो कि अगले साल 31 मार्च 2021 तक जारी रहेगी. इससे 50 हजार करोड़ रुपये का फायदा होगा




  • इनकम टैक्स में ट्रस्ट, एलएलपी को सभी पेंडिंग फंड तत्काल रूप से दिए जाएंगे




  • विवाद से विश्वास स्कीम के तहत जिन कंपनियों के टैक्स विवाद के चलते बाकी हैं वह 31 दिसंबर 2020 तक बिना किसी ब्याज के टैक्स दे सकती हैं.




  • इनकम टैक्स रिटर्न की तारीख को 31 नवंबर 2020 तक बढ़ाया जाएगा




  • बिजली कंपनियों को 90 हजार करोड़ की नकदी, राज्य सरकार को देनी होगी गारंटी।




  • डिस्कॉम को कैश फ्लो की दिक्कत हो रही है, उनके लिए 90 हजार करोड़ की सहायता तय की गई है




  • एनबीएफसी के लिए 30 हजार करोड़ की स्कीम




  • पीएफ कॉन्ट्रीब्यूशन अगले तीन महीनों के लिए घटाया जा रहा है, ये नियोक्ताओं के लिए किया गया है. सरकारी और पीएसयू को 12 प्रतिशत ही देना होगा. पीएसयू पीएफ का 12 फीसदी ही देंगे लेकिन कर्मचारियों को 10 प्रतिशत पीएफ देना होगा.




  • 15 हजार से कम सैलरी वालों को सरकारी सहायता, सैलरी का 24 फीसदी सरकार पीएफ में जमा करेगी




  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा 2 हजार 500 करोड़ की मदद इसके लिए सरकार की ओर से दी जा रही है.




  • ईपीएफ के लिए दी गई सहायता अगले तीन मई के लिए बढ़ाई जा रही है. ये सहायता जून जुलाई अगस्त तक जारी रहेगी




  • ईपीएफ के लिए दी गई सहायता अगले तीन मई के लिए बढ़ाई जा रही है. जो पहले मार्च, अप्रैल, मई तक दी गई थी.




  • एमएसएमई की बाजार तक पहुंच बनाना आसान होगा और ई-मार्केट से जोड़ा जाएगा




  • 200 करोड़ तक के सारे टेंडर ग्लोबल टेंडर नहीं होंगे




  • एमएसएमई सेक्टर को बिना गारंटी के 3 लाख करोड़ का लोन दिया जाएगा





https://www.youtube.com/watch?v=eJ1aK2WAiYw






सेंट्रल डेस्क, न्यूज़ सिटी। भारत समेत पूरा विश्व कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहा है। इस लड़ाई में भारतवर्ष ने अपने परम कर्तव्य का निर्वहन कर रहा हैं। हालांकि भारत में लगातार कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन की हैं। आज प्रधानमंत्री द्वारा किए गए राष्ट्र का संबोधन का जनता कर्फ्यू के बाद पांचवी बार होगी। पीएम मोदी देश को कोरोना को लेकर संबोधित कर रहे हैं।






https://www.youtube.com/watch?v=nSc8YN_ETHw




प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना संक्रमण से मुकाबला करते हुए दुनिया को अब चार महीने से ज्यादा हो चुके हैं। एक वायरस ने दुनिया के नाक में दम कर रखा है। समूचे विश्व में एक वायरस ने करोड़ों जिंदगियां में संकट की स्थिति उत्पन्न कर दी हैं। समूचा विश्व इस वायरस से जिंदगी बचाने की जंग में जुटी हुई है।





पीएम ने कोरोना की लड़ाई में देशवासियों का बढ़ाया हौसला





राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि थकना, हारना, टूटना-बिखरना, मानव को मंजूर नहीं है। बल्कि सतर्क रहते हुए, ऐसी जंग के सभी नियमों का पालन करते हुए, अब हमें बचना भी है और आगे भी बढ़ना है।





पीएम ने देश हित मे किए बड़े एलान





पीएम में 20 लाख रुपए का आर्थिक पैकेज की भी घोषणा की है, जो कि जीडीपी का 10 फीसदी हैं। इससे भारत को आत्म निर्भर बनने में नई गति मिलेगा। कुटीर, गृह, लघु और मझले उधोग, एमएसएमई,मध्यम वर्गीय लोगो के लिए भी ये पैकेज एक सशक्त भारत बनाने में मदद करेगी। हालांकि मध्यमवर्गीय लोगों में जो लोग ईमानदारी से टैक्स देते हैं, उन्हें लाभ मिलेगा। देशी बोल्ड रिफार्म के साथ आगे बढ़ेंगे। मेक इन इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाना हैं।





लॉक डाउन के चौथा चरण नए नियम से लागू





नए नियमों के साथ 18 मई से लॉक डाउन के चौथे चरण भी लागू होंगे। ज्यादा जानकारी 18 मई से पहले दे दी जाएगी।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर देश मे लागू राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी।






https://www.youtube.com/watch?v=paYc-Nd-LdQ




ऐसे में माना जा रहा है कि लॉकडाउन के संबंध में वे कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। फिलहाल देश में कोरोना लॉकडाउन का ये तीसरा चरण है और इसकी समयसीमा 17 मई को खत्म हो रही है।









हालांकि लॉक डाउन के तीसरे चरण में भी जिस तरह से देश के पांच राज्य कोरोना संक्रमण के मामले में टॉप 05 में है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि लॉक डाउन के पांचवा चरण भी लागू हो सकता है। या फिर कुछ नियम शर्तो के अनुसार कुछ क्षेत्रों में रियायत भी मिल सकती है। फिलहाल आज देखना है की रात 08 बजे राष्ट्र को प्रधानमंत्री संबोधन करेंगे। अब पूरे भारतवंशियों की निगाहें पीएम मोदी के संबोधन पर टिकी है।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। देश मे लॉक डाउन लागू है। वही पहले और दूसरे चरण में केंद्र सरकार द्वारा हर तरह के वाहनों व ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा हुआ था। जबकि तीसरा चरण में सराकर द्वारा कुछ शर्तों के आधार पर अनिवार्य सेवा बहाल करने के लिए कुछ बड़ी मालवाहक गाड़ी और ट्रेन (मालगाड़ी) आदी वाहनों के परिचालन पर हरी झंडी दी थी। वही दूसरी ओर लॉक डाउन के 50 दिन पूरे होने के बाद रेल मंत्रालय ने देशभर में 12 मई से होने वाले आंशिक रूप से ट्रेनों के परिचालन के लिए सूचना 10 मई को दी थी और टिकट बुकिंग 11 मई को शाम के 04 बजे से आईआरटीसी के माध्यम से करने की जानकारी दी थी।






https://youtu.be/CwgETfRcVHY




वहीं लॉकडाउन के तीसरे चरण में शुरू होने वाले यात्री ट्रेन सेवा दिल्ली से विभिन्न जगहों के लिए मंगलवार को 15 जोड़ी रेलगाड़ियां रवाना करने का फैसला किया है। रेलवे की ओर से इन स्पेशल ट्रेनों के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। बिहार के लिए 5 ट्रेनें दिल्ली से चलेंगी। वही रेलवे की ओर से जारी की गयी ट्रेनों की निचे देखे। जाने कौन सी ट्रेनें किस समय मे कहाँ से खुलेगी और किस समय कहां पहुंचेगी। देखे पूरा विवरण नीचे दिए गए लिस्ट में …………





देखे पूरी लिस्ट






सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह को रविवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गयी है। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में रात के 08 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली एम्स के कार्डियो थोरासिक वार्ड में में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उनकी इलाज में लगे है। हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के करीबी सूत्रों के अनुसार से बताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी स्वास्थ्य सामान्य है चिंता की कोई बात नहीं है।









वहीं दूसरी ओर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अस्वस्थ होने की जानकारी होने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्विटर पर ट्वीट कर के कहा कि " देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अस्वस्थ होने की अभी जानकारी मिली है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं " ।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। राष्ट्रव्यापी लॉग डाउन के बीच भारतीय रेलवे की ओर से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है, जहां रेलवे ने 12 मई से यात्री ट्रेन की शुरुआत करने की योजना बनाई है। भारतीय रेलवे की तरफ से शुरुआत में 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसके लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया 11 मई की शाम 4:00 बजे से शुरू हो जाएगी।









भारतीय रेलवे ने इस संबंध में एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि फिलहाल 12 मई से पैसेंजर ट्रेन की सेवा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। शुरूआत में 15 जोड़ी ट्रेन ही चलाई जाएगी। बाद में इसे और बढ़ाने की तैयारी है। फिलहाल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन नई दिल्ली से देश के विभिन्न 15 हिस्सों में चलाया जाएगा।









12 मई से रेलवे के स्पेशल ट्रेनों का परिचालन नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतल्ला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी आदि स्टेशनों तक चलेगी।






https://youtu.be/aWq1J6oqEUY




वहीं रेलवे ने यह स्पष्ट कह दिया है कि इन ट्रेनों से केवल वही व्यक्ति यात्रा कर पाएंगे, जिनका टिकट कंफर्म होगा। साथ ही यात्रियों को यात्रा के दौरान माक्स लगाने को भी कहा गया है और उन्हें सफर करने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग प्रक्रिया के गुजरना होगा। उसके बाद ही रेलवे में सफर करने की इजाजत मिलेगी।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से सभी राज्यों की स्थिति के लिए संबंधित मुख्यमंत्रियों से मीटिंग करेंगे। मीटिंग सोमवार की दोपहर 03 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। आयोजित मीटिंग में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, चीफ सेक्रेटरी, होम सेक्रेटरी, हेल्थ सेक्रेटरी के अलावा, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और संबंधित राज्यों के डीजीपी भी मौजूद रहेंगे। आयोजित मीटिंग में लॉक डाउन को लेकर विशेष चर्चा होगी। कोरोना को लेकर लागू आपातकाल स्थिति में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों के साथ ये चौथी मीटिंग होगी।









इससे पहले पीएम मोदी 20 मार्च, 2 अप्रैल, 11 अप्रैल, 27 अप्रैल को भी लॉकडाउन को लेकर बात कर चुके हैं। पिछली बार की बैठक में ही कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी से एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाने की अपील की थी। जिसके बाद 17 मई तक के लिए देश में लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी गई थी। तीसरे चरण के लॉकडाउन बढ़ाने के साथ-साथ देशभर में कई तरह की छूट भी दी गई थी। साथ ही तीसरे चरण के लॉक डाउन के बाद प्रवासी मजदूरों के लिये श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने का बड़ा फैसला लिया गया। ताकि अन्य राज्यों के फंसे प्रवासी मजदूर अपने-अपने राज्य पहुंच रहे हैं। सभी अस्पताल सहित अन्य चिन्हित्वप्रतिष्ठानों को खोलने के लिए सशर्त छूट दी गयी थी।