Articles by "ट्रेन"
Showing posts with label ट्रेन. Show all posts

जहानाबाद (न्यूज़ सिटी)। इस वक्त बड़ी खबर आ रही है, जहां जहानाबाद जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गया से पटना प्रतिदिन स्टॉफ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन प्रतिदिन की तरह आज भी गया से पटना आने के लिए रवाना हुई थी।









इस दौरान ट्रेन मखदुमपुर के नेर हॉल्ट के पास पहुंची थी कि वही स्थानीय एक शख्श द्वारा अवैध रास्ते से ट्रैक्टर को रेलवे ट्रैक से पार करने लगा। तभी ट्रैक्टर रेलवे ट्रैक पर ही फंस गया। इसी दरम्यान गया-पटना रुट पर चल रही स्टाफ स्पेशल ट्रेन आ गई। ट्रेन के आते देख ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया और ट्रेन ट्रैक्टर से टकरा गया। वही इस घटना में ट्रैक्टर कई टुकड़ों में बंट गया।






https://youtu.be/eJ1aK2WAiYw




काफी मशक्कत के बाद रेलवे के कर्मचारियों ने ट्रैक पर से ट्रैक्टर को हटाया। तब जाकर ट्रेन का परिचालन जारी हो सका।







सेंट्रल डेस्क, न्यूज़ सिटी। भारतीय रेलवे से बड़ी खबर आ रही है, जहां केंद्र सरकार ने देश मे 30 जून तक सभी ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा दी है। हालांकि श्रमिक स्पेशल और राजधानी स्पेशल ट्रेनें पहले की तरह परिचालन होगी।









रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी नये आदेश के मुताबिक 30 जून तक ट्रेनें नहीं चलेंगी। सभी तरह की पैसेंजर, मेल-एक्सप्रेस गाड़ियां इस दौरान नहीं चलेंगी। वही 30 जून तक बुक किए गए टिकट को तत्काल प्रभाव से कैंसिल कर दिया है। रेलवे टिकट कैंसिल करवाने वाले को पैसे का पूरा रिफंड करेगी।






https://youtu.be/eJ1aK2WAiYw




बता दें कि लॉकडाउन के दरम्यान भारतीय रेलवे ने नया सर्कुलर जारी कर बताया था कि 22 मई से सभी ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई गयी थी। इस सर्कुलर के मुताबिक 22 मई से मेल, एक्सप्रेस, शताब्दी ट्रेनों का भी संचालन शुरू करने की तैयारी थी। इसके साथ ही रेलवे ने कई बड़े फैसले भारतीय रेलवे की ओर से लिए गए थे।