सेंट्रल डेस्क, न्यूज़ सिटी। ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन आने वाली एनटीपीसी, एनएचपीसी तथा पीजीसीआईएल सहित अन्य विद्युत उत्पादन इकाइयों ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत दी हैं। राहत के लिए बड़ी खबर यह हैं कि अब उपभोक्ताओं को बिजली फिक्स्ड चार्ज में बड़ी छूट दी है। इस छूट का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का निर्णय केंद्र सरकार द्वारा लिया गया है। बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन कंपनियों द्वारा दी गई इस छूट से उत्तर प्रदेश के हिस्से में 343 करोड़ रुपये आएगा। उम्मीद की जा रही है कि लॉकडाउन में राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं को इस छूट का लाभ उ.प्र. पावर कारपोरेशन देगा।









हालांकि यह जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने दी है। उन्होंने बताया है कि भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय ने इस रिबेट से संबंधित पत्र बिजली विभाग को भेजा है। अवधेश वर्मा ने मांग की है कि लाकडाउन पीरियड में जिन कारोबारियों के दुकान व उद्योग बंद थे, उनके साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों को बिजली दर में स्पेशल छूट दी जाए। उन्होंने बताया है कि ऊर्जा मंत्रालय के निर्णय के मुताबिक इस छूट का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाना है। छूट का लाभ दिए जाने पर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को उनके बिजली दरों में छूट मिल सकती है। 


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours