पटना (न्यूज सिटी)। शनिवार को सारण-तरैया विधानसभा क्षेत्र के निवासी भास्कर चौरसिया को आदर्श जनता दल का छात्र जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश कुमार ने भास्कर चौरसिया को मनोनयन किया है।









वही मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश कुमार ने कहा कि भास्कर चौरसिया को छात्र जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन में अटूट मजबूती आएगी। वही दूसरी ओर भास्कर चौरसिया को छात्र जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अनंत शुभकामनाएं दी हैं।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours