सेंट्रल डेस्क, न्यूज़ सिटी। राजधानी पटना से सटे दुल्हिन बाजार थानान्तर्गत डुमरी गांव के समीप पितवास संपर्क पथ पर बाइक-साइकिल में हुई टक्कर में साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वही घटना में फत्तेपुर गुलालचक निवासी उपेंद्र कुमार नामक जख्मी साइकिल सवार को स्थानीय लोगों ने दुल्हिनबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।





घटना की जानकारी देते एएसआई राम सरोवर राम




जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। वही घटना के तुरंत बाद जख्मी बाइक सवार अपनी बाइक छोड़ फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बाइक को जब्त कर थाना ले आयी।





दुल्हिन बाजार से नीरज कुमार का रिपोर्ट


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours