नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय प्रखंड स्थित जीविका के कार्यालय में बैंक ऑफ इंडिया का 115 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर जीविका के 215 स्वयं सहायता समूह को 6 करोड़ 4 लाख रुपये का लोन स्वीकृत किया गया है।
मौके पर नौबतपुर बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक सी पी सी प्रबंधक गीता रंजन समेत जीविका दीदी के 50 सदस्य उपस्थित थे।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित कावेरी मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र में संघमित्रा ट्रस्ट द्वारा अंतराष्ट्रीय नशा उन्मूलन दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान कोविड-19 को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाया।
इस अवसर पर प्रेमचंद्र रंगशाला से आए कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन कर समाज में नशा के दुष्प्रभाव और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में संघमित्रा ट्रस्ट के चेयरमैन मंजू कुमारी जायसवाल, डॉ राकेश कुमार, डॉ विपिन कुमार, प्रोफेसर डॉ तारिणी एवं दीपक कुमार चौधरी ने भी नशा रोक पर अपने अपने विचार प्रकट किए।
https://youtu.be/ehRVTrNrTPQ
साथ ही मौके पर ट्रस्ट की ओर से लगभग 500 लोगों में मास्क, साबुन आदि का भी वितरण किया।
पटना (न्यूज सिटी)। आज ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन (आईरा) के कॉरपोरेट ऑफिस किदवईपुरी पटना में पटना जिला के तमाम मीडिया हाउस से जुड़े पत्रकारों का एक बैठक हुआ। जहां पत्रकार उत्पीड़न,पत्रकार बीमा योजना, पेंशन योजना समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आईरा के प्रदेश महासचिव नीरव समदर्शी ने कहा कि एक्रीडीएशन कार्ड के नियमों को आसान बनाते हुए चुनाव पहचान पत्र के नियमों के समानांतर किया जाए। सरकार से मिलने वाली सभी योजनाओं को प्रखंड स्तर तक के संवाददाताओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए।
वही जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने भी जिला स्तर पर और प्रखंड स्तर पर संगठन में मजबूती लाने पर चर्चा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इस्लाम आलम, पटना प्रमंडलीय अध्यक्ष देवांशु शेखर, पंकज कुमार दुबे, अमोल बजाज, सुदीप सोनी, आनंद मोहन, चंद्रमोहन पाण्डेय, राम जी, मोहम्मद रेहान आलम, सोनू कुमार, बैजू कुमार, नीतेश कुमार आदि मौजूद रहे।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोरोना महामारी के कारण पिछले 3 माह से स्कूल कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थान बंद पड़ा है। ऐसे में यहां कार्यरत चतुर्थवर्गीय कर्मी एवं ठेला रिक्शा चलाने वाले हाल बेहाल हैं। ऐसे लोगों के दर्द को समझने का काम पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के समाजसेवी व युवा उद्यमी पुत्र नितिन कुमार रिंकू ने समझा।
https://youtu.be/mWYpeFAhSqM
जिसके बाद उन्होंने स्कूल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष शंकर चौधरी से संपर्क साधा। इसके बाद पटना सिटी के शहरी क्षेत्र के विभिन्न प्राइवेट स्कूलों में कार्यरत 250 चतुर्थ वर्गीय कर्मियों और रिक्शा ठेला स्कूल का चलाने वाले चालकों को पादरी की हवेली स्थित एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय में बुलाया गया। यहां ऐसे लोगों के बीच सुखा राशन का वितरण कर उन्हें मदद करने का प्रयास किरण ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के ओनर नितिन कुमार रिंकू के सौजन्य से किया गया। स्कूल एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के अध्यक्ष शंकर चौधरी ने नितिन जी का आभार व्यक्त किया गया।
मौके पर एसोसिएशन के महासचिव के के सिंह उपाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सचिव नागेंद्र पांडे, प्रवक्ता पुनम मेहता, सुरेंद्र जी, सुभाष रजक, लेखा देवी,रामप्रवेश महतों, असलम जी, अतुल जी, रंजीत कुमार आदि मौजूद रहें।
पटना (न्यूज़ सिटी)। पटना के वार्ड संख्या 47 स्थित रामपुर नहर रोड बकरी बाजार के पास सैदपुर नाले की उड़ाही कार्य के दौरान सड़क धंस कर नाले में समा गया। जिसको लेकर आज पाटलिपुत्र नगर विकास समिति के बैनर तले स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतर कर राज्य सरकार और नगर विकास विभाग के खिलाफ़ जमकर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी की। इस दौरान आक्रोशित स्थानीय लोगों ने नाला उड़ाही काम को भी रुकवा दिया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सैदपुर नाले को मौत का नाला करार देते हुए कहा कि अब तक इस नाले में गिर कर कई लोग मौत के शिकार हो चुके हैं। इसके बावजूद भी सरकार द्वारा अब तक नाले को पाटकर सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया।
https://youtu.be/mWYpeFAhSqM
स्थानीय लोगों का कहना था कि जेसीबी मशीन से नाले की उड़ाही का काम किए जाने के कारण नाले का ढलाई टूट कर दलदल में तब्दील हो गया है। जिससे मानसून के दिनों में स्थानीय लोगों को भीषण जलजमाव की समस्या झेलनी पड़ती है। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने राजनेताओं पर इस क्षेत्र की घोर उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार किए जाने की भी चेतावनी दी।
गौरतलब है कि विगत विधानसभा चुनाव में ही राज्य सरकार द्वारा इस नाले को पाटकर सड़क का निर्माण किए जाने की घोषणा की गई थी। घोषणा के बाबजूद भी 5 साल का समय बीत गया। फिर भी अब तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया है। जिससे स्थानीय लोगों में राज्य सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त है।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बीते सोमवार को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने भारतीय सेना के 20 जवानों को धोखा में रख कर निर्मम हत्या की गई। इसके विरोध में आज सेवादल सामाजिक संगठन न चीन का विरोध किया है। साथ ही संगठन द्वारा त्रिपोलिया हनुमान मंदिर से चलकर डंका इमली गोलंबर तक जुलूस निकाला और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला बनाकर दाह संस्कार किया।
https://youtu.be/cJ2KAOe9IZg
जुलूस की अध्यक्षता करते हुए प्रभात यादव ने कहा कि एलएसी में भारतीय जवानों की निर्मम हत्या 1962 के चीन-भारत संधि को तोड़कर अंजाम दिया हैं। करार संधि को तोड़कर चीनी सेना ने अपने कायरता का परिचय दिया है। वही चीन के कायराना हरकत को लेकर संपूर्ण भारतवासियों में व्यापाक आक्रोश है। इस मौके पर सेवादल सामाजिक संगठन ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि चीन के इस कायराना हरकत का पुरजोर तरीके से जवाब दिया जाए। साथ ही कहा कि भारत में चीनी सामानों के आयात निर्यात पर भी रोक लगाई जाए।
अर्थी जुलूस में पंकज कुशवाहा, राम जी मेहता, प्रिंस पाठक, मधु मंजरी, विक्की सिंह राजपूत, सन्नी पटेल, मुन्ना चौहान, अशोक यादव, राहुल रंजन, राहुल सिंह, मुकेश गुप्ता, बैजू गुप्ता इत्यादि शामिल थे।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। शुक्रवार की दोपहर सैदपुर नाले और संप हॉउस का निरीक्षण करने नगर विकास विभाग के सचिव आनंद किशोर, निगम आयुक्त हिमांशु शर्मा, निगम के बांकीपुर अंचल के अंचलाधिकारी, निरीक्षक कृष्णकांत शुक्ला आदि पहुंचे। इस दौरान वार्ड पार्षद सह स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य इन्द्रदीप चंद्रवंशी और पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति के अध्यक्ष बबलू कुमार ने उपस्थित पदाधिकारियों को नहर के स्थिति की जानकारी दी।
जिस दौरान श्री बबलू ने सैदपुर से लेकर शनिचरा तक नहर के दोनो तरफ के जीर्णोधार की स्थिति से सचिव को अवगत कराया। वही बबलू ने बताया कि सैदपुर नहर के जीर्णोधार हेतु डीपीआर जल्द बनाए जाने की जानकारी हमे नगर विकास विभाग के सचिव ने दिया।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। हाजीगंज व्यवसाई संघ के तत्वाधान में आम जनता के बीच कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाया। वही अभियान का नेतृत्व करते हुए संघ के संयोजक ओम प्रकाश पासवान ने बताया कि संघ ने 500 लोगों में मास्क वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख व्यवसाई आलोक रंजन, शाह कमल कृष्ण, मनिंदर सिंह, नवीन मुन्ना, सूरज कुमार, विनय कुमार बिट्टू, पिंटू पासवान, राहुल कुमार, सानू कुमार आदि सक्रिय थे।
बिहटा/विजय कुमार (न्यूज सिटी)। भारतीय सेना के समर्थन में बिहटा के नवयुवकों द्वारा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का विरोध में पुतला फूंका। जिसमें भाजयुमो पटना जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष राहुल कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, ABVP बिहटा नगर मंत्री पवन जी, गौरव मेहरा, सुमित, आशुतोष, अमित, संत, गौरव, राजा, रोशन पटेल, नवीन, रंजीत, अंकू सहित अन्य युवा साथी उपस्थित थे।
वही मौके पर लोगों ने मिलकर चीनी सामान का विरोध करते हुए बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा लिया। साथ ही चीनी सामान का के बहिष्कार करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाने की बात कहा।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। लद्दाख के गलवन घाटी में भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच हुए खूनी झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों की शहादत हुए हैं। जिसके विरोध में बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने आज पटना सिटी के पश्चिम दरवाज़ा के पास चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंक कर अपना आक्रोश प्रकट किया।
इस मौके पर बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने चाइना के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चाइना को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। साथ ही आक्रोशित बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से चाइनीस सामानों का बहिष्कार किए जाने की अपील करते हुए चाइना को न सिर्फ भारत का बल्कि पूरी मानव जाति का विरोधी करार दिया।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। गायघाट स्थित महात्मा गांधी सेतु के समानांतर बने पीपा पुल को आज से खोलने का काम शुरू हो गया।
गंगा के बढ़ते जलस्तर और मानसून को लेकर पुल निर्माण निगम के विशेष दिशा निर्देश पर एजेंसी के मजदूर पुल खोले जाने को लेकर अपने कामों में जुट गए हैं। अगले 2 से 3 दिनों के अंदर पीपा पुल को पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। पीपा पुल के खुल जाने के बाद एक बार फिर से महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव बढ़ जाने की आशंका है।
https://youtu.be/GNX7oW_DXPg
गौरतलब है कि राजधानी पटना को राघोपुर दियारा इलाके से जोड़ने वाले इस पुल पर हर दिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है।
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी ) पटना मेट्रो योजना के तहत डीएमआरसी द्वारा प्रस्तावित आवासीय जमीन के अधिग्रहण पर रोक लगाए जाने और योजना को कहीं और स्थापित किए जाने की मांग को लेकर " मकान जमीन बचाओ संघर्ष समिति" के बैनर तले पटना सिटी के पहाड़ी में स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया, और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
https://youtu.be/GUY-mLi_uHg
इस मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए धरना पर बैठे आक्रोशित स्थानीय लोगों का कहना था कि उन लोगों ने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई लगाकर मकान का निर्माण किया है, ऐसे में वह किसी भी कीमत पर अपने मकान को टूटने नहीं देंगे।
आक्रोशित स्थानीय लोगों का कहना था कि वे लोग अपनी जान दे देंगे, पर किसी भी कीमत पर अपनी जमीन और मकान सरकार को नहीं देंगे। स्थानीय लोगों ने मांग नहीं माने जाने पर चरणबद्ध आंदोलन चलाए जाने की भी चेतावनी दी।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोरोना काल में कोरोना योद्धाओं के रूप में महत्वपूर्ण योगदान और अपने जीवन को दांव पर लगाकर ड्यूटी कर रहे पुलिस पदाधिकारियों एवं सिपाहियों को आज आलमगंज थाना में जय बिहार सेना एवं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ बिहार के द्वारा सर्टिफिकेट, गमछा, मास्क एवं सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया गया।
https://youtu.be/a1orM2JxxYM
इस दौरान पटना सिटी एसडीओ राजेश रौशन एंव एएसपी मनीष कुमार को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकर चौधरी ने कहा कि आलमगंज थाना के प्रभारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में थाना के सभी पदाधिकारी एवं सिपाहियों ने बहुत ही अच्छे तरीके से अपने कर्तव्य का निर्वाह किया है।
इसी से अभिभूत होकर यह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आलमगंज थाना में आयोजित कार्यक्रम में युवा जदयू नेता प्रमोद गुप्ता के साथ समाजसेवी दिव्या सुंदरम जी को भी सम्मान किया गया।
मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, सचिव व कोषाध्यक्ष नागेंद्र पांडे, महासचिव केके सिंह, दिव्य सुंदरम, प्रमोद गुप्ता, रवि प्रीत, जितेंद्र प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, पुनम मेहता, नसीम आदि उपस्थित थे।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में हाजीगंज स्थित अरोड़ा हाउस मैं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पटना की मेयर सीता साहू, वार्ड 67 के पार्षद मुन्ना जसवाल, जदयू के वरिष्ठ नेता व पटना महानगर के प्रवक्ता अनंत अरोड़ा, जदयू के नगर निकाय अध्यक्ष रंजीत प्रभाकर वार्ड 69 के पार्षद विक्की मौर्य और विक्रम शाह रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशल शर्मा एवं राजेश चंद्रवंशी ने किया जबकि मंच संचालन गोपीचंद ने किया। वहीं कार्यक्रम में संजय अलबेला, राजेश पांडे, ऋषिकेश कुशवाहा, दीपक तिवारी, विकास काजू, गुंजन कुमार, राहुल शर्मा, जीतू कुमार और प्रिंशु मोदी ने रक्तदान किया।
सेंट्रल डेस्क, न्यूज़ सिटी। ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन आने वाली एनटीपीसी, एनएचपीसी तथा पीजीसीआईएल सहित अन्य विद्युत उत्पादन इकाइयों ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत दी हैं। राहत के लिए बड़ी खबर यह हैं कि अब उपभोक्ताओं को बिजली फिक्स्ड चार्ज में बड़ी छूट दी है। इस छूट का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का निर्णय केंद्र सरकार द्वारा लिया गया है। बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन कंपनियों द्वारा दी गई इस छूट से उत्तर प्रदेश के हिस्से में 343 करोड़ रुपये आएगा। उम्मीद की जा रही है कि लॉकडाउन में राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं को इस छूट का लाभ उ.प्र. पावर कारपोरेशन देगा।
हालांकि यह जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने दी है। उन्होंने बताया है कि भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय ने इस रिबेट से संबंधित पत्र बिजली विभाग को भेजा है। अवधेश वर्मा ने मांग की है कि लाकडाउन पीरियड में जिन कारोबारियों के दुकान व उद्योग बंद थे, उनके साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों को बिजली दर में स्पेशल छूट दी जाए। उन्होंने बताया है कि ऊर्जा मंत्रालय के निर्णय के मुताबिक इस छूट का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाना है। छूट का लाभ दिए जाने पर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को उनके बिजली दरों में छूट मिल सकती है।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज जय बिहार सेना एवं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ बिहार के द्वारा पादरी की हवेली के पास ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को जागरूक करने के लिए मास्क व सेनेटाइजर एवं गमछा का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पटना की महापौर सीता साहू ने कहा कि इस तरह के आयोजन और मदद कर लोगों को जागरूक करने की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शंकर चौधरी ने कहा कि कोरोना काल में भी सेवा भाव से हमारी टीम कार्य कर रहे और करते रहेंगे। इस दौरान अध्यक्ष शंकर चौधरी, उपाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, सचिव व कोषाध्यक्ष नागेंद्र पांडे, महासचिव केके सिंह, सुजीत कुमार चौधरी, कुंदन पोद्दार, नौशाद अली, जोगेंद्र सिंह, अमित पांडे, गुड्डू महतों, बद्रीनाथ गुप्ता आदि ने वाहन चालकों के बीच सामग्री का वितरण किया।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोरोना महामारी के बीच भले अनलॉक-01 के बाद सड़कों पर ऑटो, ई-रिक्शा और रिक्शा का चलन शुरू हो गया हो। मगर जनता कर्फ्यू और लॉक डाउन के दौरान ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की माली हालत खस्ता हो गई। आज भी लोग जरूरत पड़ने पर ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं। इन वाहन चालकों को पूरा सवारी भी नहीं मिल पा रहा है, तो मास्क व सेनेटाइजर कहां से खरीदेंगे।
वही आज पटना सिटी के पानी टंकी के पास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन समाजसेवी व उद्यमी नितीन कुमार रिंकू ने किया। वही मौके श्री नितिन ने कहा कि शंकर चौधरी की सेना द्वारा लगभग 200 ऑटो चालकों में अंग वस्त्र, सैनिटाइजर मास्क आदि का वितरण की गई। इस तरह के आयोजन कर ऑटो चालकों की मदद औऱ कोविड-19 से बचाव हेतु जागरूक करने का काम किया जा रहा हैं, जो कि वाकई में सराहनीय हैं। साथ ही श्री नितीन ने कहा कि इनके कार्यशैली से हमलोग सीख लेकर सेवा भाव से कोरोना के संक्रमण काल में सेवा किए, कर रहे और करते रहेंगे।
https://youtu.be/2IJdoL02aEs
वही स्कूल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष शंकर चौधरी ने कहा कि ऑटो चालक भी इसी समाज के अंग हैं। यातायात व्यवस्था ऐसा है कि इसी का सहारा सभी को लेना पड़ता है तथा हम लोगों का मकसद है कि ऑटो चालक ई रिक्शा चालक भी जागरूक हो। साथ ही कहा कि अगर चालक ने रिक्शा चालक जब भी अपने वाहन में सवारी को बैठ आते हैं तो वह भी कोविड-19 से बचाव के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें और खुद भी कोविड-19 से बचे और वाहन में बैठे सवारी को भी बचाएं। साथ ही शंकर चौधरी ने समाजसेवी नितिन कुमार की सराहना करते हुए कहा कि वह इस कोरोना काल में भी लगभग 60 हज़ार से अधिक लोगों की सेवा की हैं। जनता हित में उनके द्वारा किए जा रहे सेवा से हम लोगों को सीख मिलती है। हमलोग उन कर्तव्य बोध भाव से उत्साहवर्धन और शक्तिवर्धक महसूस करता हूं। यह अभियान आगे पांच दिनों तक चलता रहेगा।
इस दौरान उपाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, सचिव व कोषाध्यक्ष नागेंद्र पांडे, महासचिव केके सिंह, सुजीत कुमार चौधरी, कुंदन पोद्दार, नौशाद अली, जोगेंद्र सिंह, अभय कुमार अतुल, रंजीत कुमार, संजय, सन्नी चन्द्रवंशी, आदि ने वाहन चालकों के बीच सामग्री का वितरण किया।
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति के तत्वाधान में आज समिति के वरिष्ठ सदस्य युवा उद्यमी स्वर्गीय निशांत सर्राफ की प्रथम पुण्यतिथि श्री गुरु गोविंद सिंह पथ में मनाई गई। इस अवसर पर 2 मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने किया।
वही मौके पर श्री देवडा़ ने कहा कि निशांत जब से अपनी युवावस्था में प्रवेश किया था, तब से उसमें जनसेवा समाज सेवा करने की इच्छा होती थी और उसने समिति के माध्यम से बहुत ऐसे कार्य समाज सेवा के क्षेत्र में किया। जिसमें गरीब कन्या की शादी हो या किसी प्रकार की आपदा आई हो। उस आपदा में निशांत हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था। वह मृदुभाषी शांत स्वभाव का धनी था। वह अपनी भाषा से ही हर किसी के दिल में अपनी छाप छोड़ देता था। आज निशांत की पहली पुण्यतिथि है और हमारे समिति ने निर्णय लिया की उसकी सेवा भाव को देखते हुए ही हम लोगों ने मिलकर हजारों राहगीरों के बीच शरबत का वितरण की गई।
https://youtu.be/pJaQC8__xdo
समिति की ओर से जल्द ही निशांत सर्राफ की याद में पटना सिटी के एक स्थान पर जलधारा की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के संयोजक सुभाष पोद्दार राहुल अग्रवाल, राज कुमार गोयनका, बंटी ड्रोलिया, राजेश देवड़ा, परवीन जगनानी, रामबाग व्यवसाय संघ के अध्यक्ष रमण केडिया, मनोज अग्रवाल, रितेश कमलिया, पप्पू मोदी अमर शर्मा आदि सक्रिय थे।
पटना (न्यूज सिटी)। इंडियन नेशन अखबार से पत्रकारिता शुरू कर कई अखबारों के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत रहे ज्योतिष के रूप में प्रख्यात ब्रजनंदन सिंह उर्फ छोटी बाबू का निधन हो गया। बताया जाता है कि वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद उनकी स्थिति नाजुक होने पर उन्हें इलाज हेतु नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उन्होंने 88 साल की उम्र में अस्पताल में अंतिम सांस ली। स्वर्गीय ब्रजनंदन सिंह अपने पीछे एक पुत्र और दो बेटी छोड़ गए। वही पुत्र अविनाश कुमार अमेठी इंटरनेशनल के इंडिया कंट्री हेड है। जबकिं एक बेटी USA में और दूसरी बेटी दिल्ली में है। दाह संस्कार कल नोएडा में होगी।
उनके निधन पर कर्ण कायस्थ कल्याण मंच की ओर से आज शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। मंच के अध्यक्ष राजेश कण्ठ के अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने छोटी बाबू के निधन को समाज के लिये अत्यंत दुखदायी बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अपने पेशे के प्रति ईमानदारी और सादगी दिखाते हुए समाज के विकास के लिये कार्यरत रहे। समाज के लोगो को ज्योतिष विद्या के माध्यम से उन्होनें हमेशा उन्हें सहायता पहुचाने में लगे रहे। श्रद्धांजलि देने वालो में मनोज लाल दास मनु, विनय कुमार कर्ण, संजय कुमार, भरत चौधरी, दीपक लाल दास, राज कुमार दिलीप, बिपिन प्रसाद, नवींन नवेन्दु, मनोज मल्लिक आदि प्रमुख थे।
पटना (न्यूज सिटी)। आज मालसलामी मंडल की ओर से मिशन हरियाली कार्यक्रम के तहत कटरा बाजार स्थिति शक्ति पीठ स्थलों पर वृक्षारोपण किया हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर चौधरी ने किया। इस मौके पर समृद्धि योजना के तहत मिशन हरियाली कार्यक्रम का आयोजन में शंकर चौधरी, कौशलेद्रर कुमार, के के सिंह, नागेंद्र पाण्डेय के साथ मालसलामी मंडल के सचिव निशांत सिन्हा, ब्रजेश सिन्हा, प्रकाश सिंह, मनोज कुमार, लेखा देवी, रामप्रवेश जी, सुभाष रजक, सुरेंद्र जी,
अवधेश चौधरी, प्रदीप सिन्हा, राकेश सिंह, सुजीत कुमार चौधरी ने तीन माह में 2000 पौधा लगानें की शपथ लिया। कार्यक्रम का संपादन निशांत सिन्हा ने किया।