पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति के तत्वाधान में आज समिति के वरिष्ठ सदस्य युवा उद्यमी स्वर्गीय निशांत सर्राफ की प्रथम पुण्यतिथि श्री गुरु गोविंद सिंह पथ में मनाई गई। इस अवसर पर 2 मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने किया।

वही मौके पर श्री देवडा़ ने कहा कि निशांत जब से अपनी युवावस्था में प्रवेश किया था, तब से उसमें जनसेवा समाज सेवा करने की इच्छा होती थी और उसने समिति के माध्यम से बहुत ऐसे कार्य समाज सेवा के क्षेत्र में किया। जिसमें गरीब कन्या की शादी हो या किसी प्रकार की आपदा आई हो। उस आपदा में निशांत हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था। वह मृदुभाषी शांत स्वभाव का धनी था। वह अपनी भाषा से ही हर किसी के दिल में अपनी छाप छोड़ देता था। आज निशांत की पहली पुण्यतिथि है और हमारे समिति ने निर्णय लिया की उसकी सेवा भाव को देखते हुए ही हम लोगों ने मिलकर हजारों राहगीरों के बीच शरबत का वितरण की गई।
समिति की ओर से जल्द ही निशांत सर्राफ की याद में पटना सिटी के एक स्थान पर जलधारा की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के संयोजक सुभाष पोद्दार राहुल अग्रवाल, राज कुमार गोयनका, बंटी ड्रोलिया, राजेश देवड़ा, परवीन जगनानी, रामबाग व्यवसाय संघ के अध्यक्ष रमण केडिया, मनोज अग्रवाल, रितेश कमलिया, पप्पू मोदी अमर शर्मा आदि सक्रिय थे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours