पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में हुए निरंजन यादव हत्याकांड मामले में पुलिस द्वारा रोहित कुमार नामक एक युवक को गिरफ्तार किए जाने पर रोहित के परिजनों और मोहल्ले वासियों ने जमकर हंगामा मचाया। मौके पर आक्रोशित परिजनों और मोहल्ले वासियों ने मेहंदीगंज थाने का घेराव कर रोहित को छोड़ने की मांग की। आक्रोशित परिजनों और मोहल्ले वासियों ने रोहित को पूरी तरह बेकसूर करार देते हुए पुलिस पर एक साजिश के तहत उसे फंसाये जाने का आरोप लगाया। बाद में भारी संख्या में पुलिस बल ने थाने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को काफी मशक्कत के बाद शांत कराया।









गौरतलब है कि बीते 07 जून को अज्ञात अपराधियों ने धनरूआ निवासी निरंजन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया था, जब निरंजन यादव अपनी बाइक पर सवार होकर अपने निर्माणाधीन मकान से वापस अपने घर लौट रहे थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours