सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से सभी राज्यों की स्थिति के लिए संबंधित मुख्यमंत्रियों से मीटिंग करेंगे। मीटिंग सोमवार की दोपहर 03 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। आयोजित मीटिंग में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, चीफ सेक्रेटरी, होम सेक्रेटरी, हेल्थ सेक्रेटरी के अलावा, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और संबंधित राज्यों के डीजीपी भी मौजूद रहेंगे। आयोजित मीटिंग में लॉक डाउन को लेकर विशेष चर्चा होगी। कोरोना को लेकर लागू आपातकाल स्थिति में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों के साथ ये चौथी मीटिंग होगी।









इससे पहले पीएम मोदी 20 मार्च, 2 अप्रैल, 11 अप्रैल, 27 अप्रैल को भी लॉकडाउन को लेकर बात कर चुके हैं। पिछली बार की बैठक में ही कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी से एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाने की अपील की थी। जिसके बाद 17 मई तक के लिए देश में लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी गई थी। तीसरे चरण के लॉकडाउन बढ़ाने के साथ-साथ देशभर में कई तरह की छूट भी दी गई थी। साथ ही तीसरे चरण के लॉक डाउन के बाद प्रवासी मजदूरों के लिये श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने का बड़ा फैसला लिया गया। ताकि अन्य राज्यों के फंसे प्रवासी मजदूर अपने-अपने राज्य पहुंच रहे हैं। सभी अस्पताल सहित अन्य चिन्हित्वप्रतिष्ठानों को खोलने के लिए सशर्त छूट दी गयी थी।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours