पटना (न्यूज़ सिटी)। सूबे में कोविड-19 का प्रकोप लागातार जारी है। जिसके वजह से प्रतिदिन मरीज़ों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। साथ ही साथ संक्रमित मरीज़ो के सैंपल जांच का जिम्मा सिर्फ सरकारी कोरोना जांच केंद्रों पर है। जिस कारण से वहां पर जांच की लोड अधिक हैं। इसी को देखते हुए आज सरकार ने कोरोना जांच करने की मान्यता अब प्राइवेट जांच घर को दी है।
बिहार में कोरोना जांच अब सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ प्राइवेट लैब में भी करा सकेंगे। बिहार सरकार ने राज्य के दो प्राइवेट लैब को कोरोना वायरस जांच करने की मंजूरी दी है। डॉ. लाल पैथ लैब और पाथ काइंड डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड को कोरोना वायरस की इजाजत दी गई है। यह दोनों प्राइवेट लैब अब लोगों की ना केवल सैंपल ले सकेंगे बल्कि जांच भी करेंगे।

आईसीएमआर के अनुसार, निजी क्षेत्र की लैब में कोरोना वायरस जांच दो चरणों में होगा। पहला स्क्रीनिंग के लिए अधिकतम ₹1500 रुपए जा सकता है। पुष्टि के लिए सेकंड चरण के जांच लिए ₹3000 निर्धारित की गई है। अगर कोई व्यक्ति संक्रमित नहीं है और यह स्क्रीनिंग से पता चलता है तो उसको सिर्फ ₹1500 ही देना होगा।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours