पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के भद्रघाट माखनपुर ईदगाह इलाके में कोरोना पॉजिटिव एक महिला के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। कोरोना पॉजिटिव 56 वर्षीय महिला का एनएमसीएच में इलाज चल रहा है। संक्रमित महिला के सैंपल जांच रिपोर्ट आज RMRI ने जारी की है, जिसमे महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

वही महिला में कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन को इलाके को सील कर दिए जाने का निर्देश जारी कर दिया है। हालांकि एनएमसीएच में भर्ती कोरोना पॉजिटिव महिला मरीज गोल ब्लैडर के कैंसर से पीड़ित बताई जाती है।
बताया जाता है कि बीते 2 मई को पीएमसीएच में जांच के दौरान महिला के गोल ब्लैडर में कैंसर पाया गया। तत्काल पीएमसीएच के डॉक्टरों ने महिला को महावीर कैंसर संस्थान रेफर कर दिया। महावीर कैंसर संस्थान के डॉक्टरों ने महिला को कोरोना की जांच कराने की सलाह दी। बीते 8 मई को महिला को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। कोरोना जांच में आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गयी। एनएमसीएच में तैनात डॉक्टरों ने महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किए जाने की बात दोहराई है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours