पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा संसार में आई महामारी कोरोना को देखते हुए आज 43 वें दिन भी पटना सिटी सहित पटना के विभिन्न क्षेत्रों में 800 पैकेट भोजन का वितरण किया। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था गुवाहाटी निवासी युवा समाजसेवी संजय अग्रवाल निहारिका वालों की तरफ से किया गया था। आज का वितरण श्री गुरु गोविंद सिंह पथ, पटना साहिब स्टेशन, मोर्चा रोड, हाजीगंज, कंगन घाट, अशोक राजपथ, गायघाट, राजेंद्र नगर, गांधी मैदान जैसे अनेक इलाकों में किया गया।









इस अवसर पर संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, बिट्टू खेतान, राजेश देवड़ा, सुभाष पोद्दार, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला, बिमल बरमेचा, संजय झुनझुनवाला, सुधीर जायसवाल, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, राज कुमार गोयनका, अशोक कसेरा, रमेश टेकरीवाल, अमर शर्मा, अनूप पोद्दार, बबलू मुरारका सहित अनेक सदस्य सक्रिय थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours