पटना (न्यूज सिटी)। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी डॉ संजय मयुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नागरिक विमानन के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की प्रक्रिया को बढ़ाने के लिए आभार जताया हैं। श्री मोदी ने देश में सिविल एविएशन के क्षेत्र में जो पूर्व में परिवर्तन किए उसका ही प्रतिफल था कि आम आदमी हवाई जहाज पर सफर करने के सपने को पूरा कर रहा है। संजय मयुख ने कहा कि वित्तमंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो नागरिक विमानन क्षेत्र में सुधार की बात की है, उससे विमानन क्षेत्र में प्रति वर्ष लगभग ₹1000 करोड का कुल लाभ होगा।










 
संजय मयुख ने कहा की पीपीपी के माध्यम से अधिक विश्व स्तरीय हवाई अड्डे बनाने की प्रक्रिया तेज होगी। हवाई अड्डों में निजी क्षेत्रों द्वारा अतिरिक्त निवेश लगभग ₹13000 अनुमानित हैं। पहले और दूसरे दौर में 12 हवाई अड्डो की पहचान की गई है। वहीं तीसरे दौर में 6 हवाई अड्डों के संचालन एवं रखरखाव के लिए बोली लगाई जाएगी। नागरिक विमानन क्षेत्र में सुधार प्रक्रिया से देश में रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।संजय मयुख ने कहा कि आने वाले वक्त में इन सुधारों की वजह से हवाई यात्रा सुगम, सरल और सस्ता होगा।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours