Articles by "समाजसेवी"
Showing posts with label समाजसेवी. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोई गरीब भूखा न सोये के संकल्प के साथ सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र को लेते हुए आज कोरोना संकट को बखूबी सामना करने वाले अस्सी से अधिक सफाईकर्मियों को खांजेकला स्थित सिंघीदालान में सम्मानित किया गया।









कोरोना को लेकर लॉक डाउन की स्थिति में असहायों और गरीबों को भूखे न सोना पड़े इसके लिए पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, जो इस क्षेत्र के स्थानीय विधायक भी हैं। इनके निर्देश पर पटना साहिब में लॉक डाउन वन और टू के बाद अब तीसरे दौर में उनके पुत्रद्वय और महिंद्रा कंपनी की अग्रणी एजेंसी किरण ऑटोमोबाइल के निदेशक नितिन कुमार और आदित्यराज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज वार्ड संख्या 65 में 80 से अधिक सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। सुबह-शाम जनता की सेवा में लगे रहने वाले ऐसे कर्मियों को दुपट्टा, मास्क, सेनेटाइजर और सूखा राशन का पैकेट दिया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद तरुणा राय के प्रतिनिधि राजेश राय, संजर अली, अजित यादव, धर्म गुप्ता, संजय गोप, लक्की अली और संतोष ठाकुर के अलावा कई प्रमुख नागरिक उपस्थित थे।






https://www.youtube.com/watch?v=4qZBE_sB8jY




बाद में नितिन कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी कोशिश है कि गरीबों के घर तक राशन या फूड पैकेट लेकर भाजपा के कार्यकर्ता अवश्य पहुंचे। कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी ऊंचा है और वे मनोयोग पूर्वक सेवा कार्य में लगे हैं। लॉक डाउन थ्री में भी सेवा कार्य जारी रहेगा।