Articles by "Chori"
Showing posts with label Chori. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन में भी चोरों का आतंक कायम हैं। वहीं चोर किसी भी चोरी की वारदात को पुलिस के आंखो में धूल झोकर आसानी से दे दे रहा है।









मामला अगमकुंआ थाना क्षेत्र की है, जहां चोरों ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित लक्ष्मी वासुदेव एनक्लेव अपार्टमेंट के एक फ्लैट का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लगभग 12 लाख की जेवरात चोरी कर ली हैं। हालांकि चोरों द्वारा चोरी इतनी सफाई से किया कि घटना की भनक अपार्टमेंट में रह रहे अगल बगल के लोगो को भी नहीं लगने दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुचीं पुलिस पूरे मामले की जांच की। वहीं चोरों को पकड़ने के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है।






https://www.youtube.com/watch?v=iYOOKGrGtGY




बताया जाता है कि पटना जंक्शन पर टीटीई के पद पर तैनात राजेश कुमार घोष अपनी पत्नी करुणा भारती और बेटी के साथ एक पूजा समारोह में भाग लेने अपने के परिजन के घर गए थे, और जब वे वापस अपने फ्लैट पहुंचे तो फ्लैट का ताला टूटा पाया। मामले में पीड़ित टीटीइ राजेश कुमार घोष और उनकी पत्नी ने बताया कि चोरों ने घर में रखे लगभग 12 लाख के जेवरात और चार हजार नगद की चोरी कर ली। वही पूरे मामले पर पूछे जाने पर अगमकुंआ थाना की पुलिस ने जांच की बात दोहराते हुए कर जल्द मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन में चोरों की चांदी हो रही है। दिन-प्रतिदिन नए-नए चोरी के घटना को चोर आसानी अंजाम दे रहे है। वही अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीजी हॉस्टल से दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। चोरों ने हॉस्टल के चार कमरों का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली।






https://www.youtube.com/watch?v=nSc8YN_ETHw




वही घटना की जानकारी पीड़ित पीजी डॉ उमेश कुमार ने अस्पताल अधीक्षक को अवगत कराया है। मामला संज्ञान में आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने पूरे मामले से आलमगंज पुलिस को अवगत कराया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आलमगंज थाना की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।









बताया जाता है कि हॉस्टल में रहने वाले पीजी डॉक्टरों की डयूटी कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर अस्पताल में लगी थी। बस इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सुनसान पड़े हॉस्टल में घुस गए और हॉस्टल के चार कमरों का ताला तोड़कर कमरे में रखा नगद राशि, लैपटॉप, ज्वैलरी, घड़ी, मोबाइल समेत लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। फिलहाल पीजी डॉक्टर चोरी गए सामानों का आकलन करने में जुटे हैं।