Articles by "Swasth"
Showing posts with label Swasth. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अगमकुआं स्थित एनएमसीएच से अच्छी खबर आ रही है,जहाँ आज कोरोना पॉजिटिव 5 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बताया जाता है की पांचो मरीजों का आरएमआरआई से तीन बार सैंपल जाँच कराया गया, जिसमे पांचो मरीजों का तीसरा जाँच रिपोर्ट भी नेगेटिव पाया गया। वही स्वस्थ हुए मरीजों को अस्पताल से छुट्टी देने के बाद 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन के लिए एम्बुलेंस से उनके घर भेजा गया है।









बता दे की स्वस्थ हुए मरीजों में से एक पटना, एक सासाराम, एक मुंगेर, एक औरंगाबाद और एक मरीज बेगूसराय के भी है। वही कोरोना से जिंदगी की जंग जीत लेने के बाद पांचो मरीजों में काफी उत्साह देखने को मिला। साथ ही सभी स्वस्थ हुए मरीजों ने एनएमसीएच के डॉक्टरों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया है। साथ ही आम लोगों को इस बीमारी से डरने व घबराने को नहीं कहा है और इससे बचाव के लिए मास्क, सैनिटाईज़र एवं सोशल डिस्टेंसिंग आदि बातो का पालन करने की बात कहा। वही मौके पर स्वस्थ हुए सभी मरीजों ने एक स्वर में इस बीमारी को लेकर लोगों से विशेष एहतियात बरतने की अपील करते हुए डॉक्टरों की हर सलाह मानने की भी बात कहा।






https://www.youtube.com/watch?v=eJ1aK2WAiYw




हालाँकि एनएमसीएच से कोरोना के मरीजों में लगातार स्वस्थ होकर घर लौटने पर अस्पताल को बड़ी उपलब्धि मिली है। इतना ही नहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों के आंकड़ा में लगातार वृद्धि भी हो रही है, वो भी एनएमसीएच के डॉक्टरों के टीम वर्क का परिणाम है। गौरतलब है कि अस्पताल से अब तक कुल 133 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से अच्छी खबर आ रहीं है, जहां आज 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो गए है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।









वही स्वस्थ हुए 10 मरीजों का सैंपल जांच में तीसरी रिपोर्ट RMRI से निगेटिव आने के बाद सभी 10 मरीजों को 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वही सभी को एंबुलेंस से उनके घर भेज दिया गया। स्वस्थ हुए मरीजों में पटना जिले के तीन, अरवल जिले के एक, छपरा जिले के एक, नालंदा जिले के एक, औरंगाबाद जिले के एक, लखीसराय जिले के एक, मधेपुरा जिले के एक और वैशाली जिले का एक मरीज शामिल है। वही कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीतने के बाद सभी मरीजों में काफी उत्साहित हुए। दुसरीबोर स्वस्थ हुए मरीजों ने इसे लेकर एनएमसीएच के डॉक्टरों के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम डॉक्टर द्वारा बताए सभी एहतियात को बरतेंगे। साथ ही आम लोगों से भी इस बीमारी का डटकर मुकाबला किए जाने की अपील की है।






https://youtu.be/qfLuFwQ2YuQ




वहीं अस्पताल से एक साथ 10 मरीजों को छुट्टी मिलने पर नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धि हैं। साथ ही कहा कि यहाँ से प्रतिदिन मरीज स्वस्थ होकर जा रहे है जो की टीमवर्क का नतीजा है। गौरतलब है कि अस्पताल से अबतक कुल 104 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित NMCH में आज तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। तीनों मरीजों के सैंपल जांच की रिपोर्ट तीसरी बार भी RMRI से नेगेटिव आने पर उन्हें 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।






https://youtu.be/igYrxtnnjIo




एंबुलेंस से सभी मरीजों को उनके घर भेज दिया गया। स्वस्थ हुए मरीजों में 2 मरीज मुंगेर जिले के निवासी हैं, वही एक मरीज सारण जिले का निवासी है।









मौके पर NMCH के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि अस्पताल से अबतक कुल 85 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं। वही इलाज के दौरान कोरोना पॉजिटिव 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि जिन दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई थी, वे दोनों कोरोना पूर्व से कैंसर से पीड़ित थे।