Articles by "आलमगंज"
Showing posts with label आलमगंज. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। इस वक्त पटना सिटी से बड़ी खबर आ रही है या अगमकुंआ एनएमसीएच में एक कोरोनावायरस महिला मरीज की इलाज के क्रम में मौत हो गई। वहीं इस मरीज की मौत के बाद सुबे में कोरोना वायरस से होने वाले मृतक मरीजों की संख्या अब तक संख्या 7 हो गई है।






https://youtu.be/rmwhb2POKvs




मृतिका आशा देवी पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के माखनपुर ईदगाह मोहल्ले के निवासी बताई जाती है, जो कि बीते 8 मई को उसकी तबीयत बिगड़ने पर एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। इसके उपरांत कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था, जिसके बाद 10 मई को रिपोर्ट आते ही मरीज में कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि अस्पताल द्वारा की गई थी।









हालांकि अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि महिला गोल्ड ब्लैडर कैंसर और जॉन्डिस समेत कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित थी। जिस वक्त महिला को अस्पताल में भर्ती कराई गई थी उस समय उसकी स्थिति काफी गंभीर थी। हालांकि उपाधीक्षक ने महिला की मौत की पुष्टि करते हुए मौत का कारण कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों को बताया है। वहीं एनएमसीएच में अब तक कोरोना 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। वही तीनों मरीजो के मौत का कारण गंभीर कैंसर बताया गया है।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पीपा पुल के समीप छापेमारी की।इस दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाक्रमों में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के पास से दो लोडेड कट्टा समेत दो मोबाइल भी बरामद किया है। गिरफ्तार तीनों अपराधी आलमगंज थाना क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं, जिसमें सन्नी और अरमान जहां अवैध शराब कारोबार से जुड़ा है। वही पुलिस गिरफ्तार राजा का अपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।









मामले में आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सन्नी और अरमान पूर्व में आपराधिक इतिहास भी रह चुका है और पूर्व में भी अन्य मामलों में जेल जा चुका हैं। साथ ही बताया कि गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से पीपा पुल के पास जुटे थे। तभी इस बात की भनक पुलिस को लग गई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।






https://www.youtube.com/watch?v=vMrzIrTLJe8




गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है।