Articles by "पुलिस"
Showing posts with label पुलिस. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी स्थित एक गली में एक अन्य व्यक्ति के मकान के दरवाजे पर एक अज्ञात बुजुर्ग का शव होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। वही अज्ञात शव होने की सूचना स्थानीय लोगों ने चौक थाना की पुलिस को दी। सूचना पाते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पहुंची और शव की शिनाख्त कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा दी है। वही मृतक की पहचान चौक थाना क्षेत्र के चौक शिकारपुर निवासी 60 वर्षीय राजन सिंह के रूप में की गई है।





बुजुर्ग का शव




प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बीते साल भर से अपने घर से बाहर रह रहा था और अपना जीवन यापन दूसरे लोगों से भिक्षा मांगकर करता था। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति की मौत भूख के कारण हुई है। वैसे बुजुर्ग के मृत्यु किन कारणों से हुई हैं, फिलहाल इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वही चौक थानाध्यक्ष ने बताया कि बुजुर्ग की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।



पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। खाजेकलां थाना क्षेत्र के छोटी बाजार दुरूखी मोहल्ले में दो फ़र्ज़ी पुलिस कर्मी दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहे थे। इसकी सूचना दुकानदारों ने खाजेकलां थाना पुलिस को दिया।






https://youtu.be/eJ1aK2WAiYw




जिसके बाद करवाई करते हुए पुलिस ने दो फ़र्ज़ी पुलिस कर्मी को मौके पर सेबगिरफ्तार कर लिया है। साथ मे पुलिस ने दोनो अभियुक्तों के पास से शाइन बोर्ड पर पुलिस लिखा एक बाइक भी जब्त की है।





पुलिस द्वारा जब्त किया गया बाइक




मामले में पटना सिटी एडिशनल एसपी मनीष कुमार ने बताया कि दो फ़र्ज़ी पुलिसकर्मी स्थानीय दुकानदार से अवैध तरीके से वसूली कर रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली और करवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। साथ ही उनदोनो के पास से पुलिस लिखा हुआ एक बाइक भी बरामद हुई हैं। साथ ही एएसपी ने कहा कि पुलिस दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेजने की बात कहा है।






https://youtu.be/Q2T20CaMMIM




वही फ़र्ज़ी पुलिस कर्मियों की पहचान खाजेकलां थाना क्षेत्र के पातो की बाग दीवान मोहल्ला निवासी अनूप कुमार उर्फ सोनू और शिवम कुमार के रूप में हुई है।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोविड-19 के त्रासदी को देखते हुए देश में राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन लागू है। वही इसको लेकर आमलोगों में हो रही परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने कुछ शर्तों के आधार पर थोड़ी सी ढील दी हैं। वही लॉक डाउन में पुलिस जनता हित के लिए मसीहा बन गयी है और जिन कारणों से उन्हें कोरोना योद्धा का संज्ञा दी गई हैं, जबकि आज जिस तरह से पुलिस कर्मी लॉक डाउन के आड़ में दादागिरी की है, वो वाकई में शर्मनाक है।









हालांकि दबंगई का मामला खाजेकलां थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाज़ा मोड़ की है, जहाँ मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए एक युवक बिना हेलमेट के स्कूटी पर सवार एक युवक पहुंचा। इसी दौरान वहाँ पर ट्रैफिक डयूटी में लगे पुलिस कर्मी ने युवक द्वारा हेलमेट नही पहनने की बात को लेकर कहासुनी करने के दौरान युवक का वीडियो बनाने लगे। इसको लेकर युवक ने पुलिस कर्मी का विरोध की तो युवक के साथ मारपीट भी करने लगे। जिसके बाद युवक ने घटना की जानकारी युवक ने अपने पिता संजय कुमार को मोबाइल पर दिया। हालांकि स्कूटी सवार युवक के पिता फतुहां प्रखंड में पदस्थापित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बताये जाते है। जिसके बाद संजय कुमार मौके पर पहुंच कर मामला को समझने के बाद पुलिस कर्मी से हेलमेट नही पहनने पर जुर्माना वसूलने की बात कहा। तो पुलिसकर्मी आक्रोशित होकर उसे गाली गलौज करने लगे। जब युवक ने इस बात का विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने युवक की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के पिता के साथ में पुलिसकर्मियों ने धक्का-मुक्की कर दुर्व्यवहार किया।






https://youtu.be/LdgiLl0jIHs




वहीं युवक के पिता ने पूरे मामले की जानकारी पटना सिटी एसडीओ राजेश रौशन और एएसपी मनीष कुमार को अवगत कराया। जिसके बाद दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वही मौके पर पीड़ित पिता का कहना था कि वे खुद कोरोना वारियर्स के परिवार के सदस्य हैं। ऐसा में पुलिसकर्मियों द्वारा उनके बेटे के पिटाई और उनके साथ गाली गलौज करना पुलिस की दबंगई को दर्शाता है। हालांकि मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद पटना सिटी एसडीओ ने ट्रैफिक नियम के अनुपालन की बात दोहराते हुए पूरे मामले की जांच कराए जाने की बात को दोहराया है।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पीपा पुल के समीप छापेमारी की।इस दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाक्रमों में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के पास से दो लोडेड कट्टा समेत दो मोबाइल भी बरामद किया है। गिरफ्तार तीनों अपराधी आलमगंज थाना क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं, जिसमें सन्नी और अरमान जहां अवैध शराब कारोबार से जुड़ा है। वही पुलिस गिरफ्तार राजा का अपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।









मामले में आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सन्नी और अरमान पूर्व में आपराधिक इतिहास भी रह चुका है और पूर्व में भी अन्य मामलों में जेल जा चुका हैं। साथ ही बताया कि गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से पीपा पुल के पास जुटे थे। तभी इस बात की भनक पुलिस को लग गई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।






https://www.youtube.com/watch?v=vMrzIrTLJe8




गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है।