Articles by "खाजेकलां"
Showing posts with label खाजेकलां. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। खाजेकलां थाना क्षेत्र के छोटी बाजार दुरूखी मोहल्ले में दो फ़र्ज़ी पुलिस कर्मी दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहे थे। इसकी सूचना दुकानदारों ने खाजेकलां थाना पुलिस को दिया।






https://youtu.be/eJ1aK2WAiYw




जिसके बाद करवाई करते हुए पुलिस ने दो फ़र्ज़ी पुलिस कर्मी को मौके पर सेबगिरफ्तार कर लिया है। साथ मे पुलिस ने दोनो अभियुक्तों के पास से शाइन बोर्ड पर पुलिस लिखा एक बाइक भी जब्त की है।





पुलिस द्वारा जब्त किया गया बाइक




मामले में पटना सिटी एडिशनल एसपी मनीष कुमार ने बताया कि दो फ़र्ज़ी पुलिसकर्मी स्थानीय दुकानदार से अवैध तरीके से वसूली कर रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली और करवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। साथ ही उनदोनो के पास से पुलिस लिखा हुआ एक बाइक भी बरामद हुई हैं। साथ ही एएसपी ने कहा कि पुलिस दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेजने की बात कहा है।






https://youtu.be/Q2T20CaMMIM




वही फ़र्ज़ी पुलिस कर्मियों की पहचान खाजेकलां थाना क्षेत्र के पातो की बाग दीवान मोहल्ला निवासी अनूप कुमार उर्फ सोनू और शिवम कुमार के रूप में हुई है।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। कोविड-19 के त्रासदी को देखते हुए देश में राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन लागू है। वही इसको लेकर आमलोगों में हो रही परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने कुछ शर्तों के आधार पर थोड़ी सी ढील दी हैं। वही लॉक डाउन में पुलिस जनता हित के लिए मसीहा बन गयी है और जिन कारणों से उन्हें कोरोना योद्धा का संज्ञा दी गई हैं, जबकि आज जिस तरह से पुलिस कर्मी लॉक डाउन के आड़ में दादागिरी की है, वो वाकई में शर्मनाक है।









हालांकि दबंगई का मामला खाजेकलां थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाज़ा मोड़ की है, जहाँ मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए एक युवक बिना हेलमेट के स्कूटी पर सवार एक युवक पहुंचा। इसी दौरान वहाँ पर ट्रैफिक डयूटी में लगे पुलिस कर्मी ने युवक द्वारा हेलमेट नही पहनने की बात को लेकर कहासुनी करने के दौरान युवक का वीडियो बनाने लगे। इसको लेकर युवक ने पुलिस कर्मी का विरोध की तो युवक के साथ मारपीट भी करने लगे। जिसके बाद युवक ने घटना की जानकारी युवक ने अपने पिता संजय कुमार को मोबाइल पर दिया। हालांकि स्कूटी सवार युवक के पिता फतुहां प्रखंड में पदस्थापित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बताये जाते है। जिसके बाद संजय कुमार मौके पर पहुंच कर मामला को समझने के बाद पुलिस कर्मी से हेलमेट नही पहनने पर जुर्माना वसूलने की बात कहा। तो पुलिसकर्मी आक्रोशित होकर उसे गाली गलौज करने लगे। जब युवक ने इस बात का विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने युवक की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के पिता के साथ में पुलिसकर्मियों ने धक्का-मुक्की कर दुर्व्यवहार किया।






https://youtu.be/LdgiLl0jIHs




वहीं युवक के पिता ने पूरे मामले की जानकारी पटना सिटी एसडीओ राजेश रौशन और एएसपी मनीष कुमार को अवगत कराया। जिसके बाद दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वही मौके पर पीड़ित पिता का कहना था कि वे खुद कोरोना वारियर्स के परिवार के सदस्य हैं। ऐसा में पुलिसकर्मियों द्वारा उनके बेटे के पिटाई और उनके साथ गाली गलौज करना पुलिस की दबंगई को दर्शाता है। हालांकि मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद पटना सिटी एसडीओ ने ट्रैफिक नियम के अनुपालन की बात दोहराते हुए पूरे मामले की जांच कराए जाने की बात को दोहराया है।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पिछले दिनों नून की चौराहा स्थित शीशा का सिपहर में सन्नी गुप्ता की हत्या अपराधियों द्वारा कर दी गई थी। जिसके उपलक्ष्य आज स्व• सन्नी गुप्ता के घर पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया।









जिसमे मुख्य रूप से पटना के महापौर सीता साहू, पार्षद शोभा देवी, पूर्व पार्षद बलराम चौधरी, पूर्व पार्षद प्रमोद गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद मुन्ना, राजेश गुप्ता, अंजनी पटेल, सुजीत गुप्ता, जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता, अरुण गुप्ता, नीलू गुप्ता, अनिल कुमार, अनिल, संजय अलवेला, दीपक तिजोरी आदि लोगों ने शामिल होकर स्व• सन्नी गुप्ता की आत्मा को शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित किया।






https://youtu.be/PFdChpQjwpw




इस मौके पर मौजूद लोगों ने इनके परिवार को ईश्वर शक्ति प्रदान करें तथा राज्य सरकार से अपराधियों को फांसी की सजा एवं आश्रित को सुरक्षा, सरकारी नौकरी एवं 20 लाख रुपये की मुआवजा राशि की मांग रखी।