पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। खाजेकलां थाना क्षेत्र के छोटी बाजार दुरूखी मोहल्ले में दो फ़र्ज़ी पुलिस कर्मी दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहे थे। इसकी सूचना दुकानदारों ने खाजेकलां थाना पुलिस को दिया।






https://youtu.be/eJ1aK2WAiYw




जिसके बाद करवाई करते हुए पुलिस ने दो फ़र्ज़ी पुलिस कर्मी को मौके पर सेबगिरफ्तार कर लिया है। साथ मे पुलिस ने दोनो अभियुक्तों के पास से शाइन बोर्ड पर पुलिस लिखा एक बाइक भी जब्त की है।





पुलिस द्वारा जब्त किया गया बाइक




मामले में पटना सिटी एडिशनल एसपी मनीष कुमार ने बताया कि दो फ़र्ज़ी पुलिसकर्मी स्थानीय दुकानदार से अवैध तरीके से वसूली कर रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली और करवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। साथ ही उनदोनो के पास से पुलिस लिखा हुआ एक बाइक भी बरामद हुई हैं। साथ ही एएसपी ने कहा कि पुलिस दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेजने की बात कहा है।






https://youtu.be/Q2T20CaMMIM




वही फ़र्ज़ी पुलिस कर्मियों की पहचान खाजेकलां थाना क्षेत्र के पातो की बाग दीवान मोहल्ला निवासी अनूप कुमार उर्फ सोनू और शिवम कुमार के रूप में हुई है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours