Articles by "Corina"
Showing posts with label Corina. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक नर्स के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद पीड़ित नर्स को इलाज के लिए अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है। साथ ही नर्स में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन उसके परिजनों और उनके संपर्क में आने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के सैंपल जांच को लेकर उनकी सूची बनाने में जुटी है। ताकि सभी का कोरोना जांच की जाएगी।









बताया जाता है कि अगमकुआं के छोटी पहाड़ी निवासी नर्स जो एनएमसीएच के रेडियोलोजी विभाग में पदस्थापित है, ड्यूटी के दौरान कोरोना से संक्रमित हो गई थी। कल कोरोना जांच में उनकी रिपोर्ट में वो पॉजिटिव पाई गई थी।






https://youtu.be/xZoplB1Puqg




मामले में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि संक्रमित नर्स के संपर्क में आने वाले अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की भी कोरोना जांच की जाएगी।