Articles by "मजदूर"
Showing posts with label मजदूर. Show all posts

मुजफ्फरपुर (न्यूज सिटी)। कोविड-19 को लेकर संपूर्ण देश में लॉक डॉउन लागू है। वहीं इसके वजह से बिहार के लाखों प्रवासी मजदूर व छात्रों देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हुए थे। स्कूल-कॉलेज व कल कारखाने के बंद होने से इन लोगों को सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिन कारणों से प्रवासी छात्र व मजदूर अपने घर वापस आना चाह रहे थे। जिसके बाद राज्य सरकारों ने इसकी फरियाद केंद्र सरकार तक पहुंचाई और सरकार प्रवासी मजदूरों व छात्रों को घर पहुंचाने के लिए रेल मंत्रालय से पहल करते हुए ट्रेन की सुविधा मुहैया करवाई।









वहीं इसी बीच आज प्रवासियों का जत्था लेकर एक ट्रेन एर्नाकुलम जंक्शन से बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची। वहीं जत्थे में बिहार के कई जिले के करीब 12 प्रवासी मजदूर सफर कर एर्नाकुलम से मुजफ्फरपुर पहुंचे।






https://youtu.be/kFbPx73QD-s




वही ट्रेन के मुजफ्फरपुर पहुंचने की सूचना मिलते ही रेल व स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गई और ट्रेन से प्रवासियों को उतरते ही सबसे पहले उन लोगों के थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई। साथ ही उनके खाने-पीने की भी इंतजाम किए गए थे।



पटना (न्यूज़ सिटी)। देश के अन्य राज्यों में फंसे लोगों को उसके अपने अपने घर भेजने के लिए आज गृह मंत्रालय ने नई गाइड लाइन जारी की हैं। गृह मंत्रालय की ओर से नई गाइडलाइन के अनुसार आज से ही ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा। अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फंसे व्यक्तियों को भेजने और रिसीव करने के लिए मानक प्रोटोकॉल बनाया जायेगा। राज्य सरकार समन्वय और सुचारू संचालन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त करेगी। इसके साथ ही खाने-पीने तक की व्यवस्था सरकार की ओर से की जाएगी।






https://youtu.be/p9LjZI0POQo




  • यहां देखिये रेलवे की ओर से कही गई 10 बड़ी बातें :
  • एक पॉइंट से दूसरे पॉइंट तक चलेंगी "श्रमिक स्पेशल" ट्रेन




  • सभी यात्रियों की होगी स्क्रीनिंग
  • प्रत्येक यात्री को फेस कवर (मास्क) लगाना अनिवार्य




  • सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षा मापदंड का रखना होगा ख्याल
  • राज्य सरकार करेगी खाने-पीने की व्यवस्था
  • लंबी दूरी की ट्रेनों में रेलवे देगी खाना और पानी
  • राज्य सरकार नियुक्त करेंगे नोडल अफसर
  • आने-जाने के लिए राज्य सरकार करेगी बस का इंतजाम
  • स्टेशन पहुंचने के बाद राज्य सरकार घर जाने की करेगी व्यवस्था
  • स्क्रीनिंग और क्वारंटाइन की व्यवस्था करेगी राज्य सरकार






पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज 01मई "मजदूर दिवस" के अवसर पर राजद द्वारा नुरानीबाग़ मंदिर प्रांगण में युवा राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश महासचिव अजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में आहूत सांकेतिक उपवास कार्यक्रम आयोजित हुई।






https://youtu.be/rr--ForJDeA




इस मौके पर बिहार से बाहर फंसे अप्रवासी मजदूरों, युवाओं एवं छात्रों को वापस अपने घर लाने के लिए केंद्र के सहमति के बावजूद भी बिहार सरकार के आनाकानी वाले रवैया के ख़िलाफ़, राशन वितरण में धांधली एवं बिहार सरकार के असफलता के विरुद्ध सामाजिक दूरी बना कर अपने साथियो के साथ उपवास पर बैठा।









साथ ही श्री कुशवाहा ने कहा कि मजदुर दिवस के अवसर पर मैने मजदूरों के बीच राशन वितरण किया। वही इस उपवास एवं राहत वितरण कार्यक्रम में महेश यादव, राजेश खन्ना, भन्नु चौधरी, रंजीति रजक, नोपान्त उर्ज्म, विजय प्रसाद, चुन्नू प्रसाद, पप्पु जसवाल इत्यादि उपस्थित थे।