पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण के रोकथाम होने का नाम नहीं ले रहा है। वही दिन प्रतिदिन इसको लेकर बिहार के अधिकांश जिले चपेट में आ गए हैं। इस संबंध में आज स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने चौथी सूची ट्विटर पर ट्वीट कर आंकड़ा को अपडेट की है।
जिसके अनुसार बिहार में फिर से 29 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। चौथी सूची के अनुसार कटिहार से एक मरीज, मधुबनी से एक, पूर्वी चंपारण से 14, मुजफ्फरपुर से तीन, भोजपुर से एक, अरवल से एक, औरंगाबाद से दो और पटना से 06 पॉजिटिव मरीज मिले है। वहीं 29 मरीजों को मिलाकर अब तक बिहार में कोविड-19 और पॉजिटिव मरीजों की संख्या 830 पहुंच चुकी है।
हालांकि जिस तरह से लगातार बिहार में कोरोना संक्रमण का विस्फोट हो रहा है, उससे हालत बेकाबू होती दिख रही है। हालांकि कोरोनावायरस के तेजी से प्रसार होने के मामले में यह भी बताया जा रहा है कि जिस तरह से प्रवासी मजदूर बिहार की ओर रुख कर रहे हैं। उनके कारण कोरोना का संक्रमण का प्रचार बहुत ही तीव्र गति से हो रही है।

वहीं इस वायरस पर लगाम लगाने के लिए बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रही है। ताकि इस संक्रमण का फैलाव पूरी तरह से लगाम लगाया जा सके।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours