सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला में अपराधियों ने तांडव मचा रखा है।राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन लागू होने के कारण चप्पे चप्पे पर बिहार पुलिस की निगरानी बनी हुई है।
इसके बाबजूद भी नालंदा जिला के नालंदा थाना क्षेत्र के मिर्जा बीघा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर बदमाशों ने एक युवक को उसके घर के समीप ही गोली मार दिया। जिसके बाद घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहाँ युवक की जान खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
घटना के संबंध में घायल युवक इंदल केवट के परिजनों ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर पूर्व में जंघारो गांव के ग्रामीणों के साथ मारपीट हुई थी। जिसके बाद हम लोगो ने नालंदा रेल थाने में 07 लोगों को नामजद करते हुए 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया था।

वहीं बदमाशों ने बदला लेने के नियत से इंदल केवट के ऊपर फायरिंग कर दी, जिससे वह मौके पर घायल हो गया।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours