Articles by "hatya"
Showing posts with label hatya. Show all posts

पटना (न्यूज सिटी)। नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर गंगा घाट पर एक नाबालिग युवती के शव को बोरा में बंद कर ठिकाना लगाने पहुंचे बोलेरो सवार 05 बदमाशों को स्थानीय लोगों ने देख लिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बोलेरो सवार बदमाशों को खदेड़ दिया, जिस दौरन ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर एक रूम में बंद कर दिया।






https://youtu.be/ZCDNy2Chnjw




जिसके तुरंत बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना नदी थाना की पुलिस को दी। पुलिस को आने में देर होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और स्टेट हाइवे को जाम कर दिया। जिसके बाद मौके पर नदी थाना और फतुहां थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। बाद में पुलिस ने नाबालिग के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।






https://www.youtube.com/watch?v=8Ct7kHZ1yuo




वही मौके पर मौजूद रहे नदी थानाध्यक्ष सकेंद्र कुमार ने बताया कि हमें ग्रामीणों द्वारा सूचना मिला था कि सबलपुर गंगा घाट पर एक नाबालिग युवती कि शव बोरे में बंद करके ठिकाना लगाने के लिए 05 की संख्या में बदमाश बोलेरो पर आए हुए थे। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से एक बदमाश को पकड़ लिया गया है। जबकि चार बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम गुड्डू कुमार बताया और वो मृतिका का मौसेरा भाई है। पुलिस युवती की हत्या के संबंध में आरोपी गुड्डू से पूछताछ की तो उसने बताया कि हम बेकसूर हैं। साथ ही आरोपी गुड्डू ने नाबालिग की हत्या के कारणों को बताने में असमर्थता जताते हुए कहा कि मृतिका के चाचा भीखा लाल, टुनटुन कुमार, सूरज कुमार और कन्हैया लाल ने उन्हें सबलपुर आने को कहा था।









उन्ही के कहने पर हम सबलपुर पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस हत्या की बात दोहराते हुए ऑनर किलिंग की भी आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने घटना में शामिल अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की बात कहा हैं। साथ ही कहा कि पूरे मामले की जांच कर जल्द ही उद्भेदन कर दिया जाएगा। मृतिका की पहचान नालंदा जिला के राजगीर निवासी प्रेम पुजारी लाल की बेटी काजल कुमारी के रूप में हुई है।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गाँव मे सोमवार की देर रात जमीनी विवाद में एक अधेड़ की लाठी-डंडा एवं धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया गया।









जानकारी के अनुसार घनश्यामपुर गांव निवासी लालबिहारी यादव उम्र 44 वर्ष पिता स्वर्गीय केशव राय का विवाद अपने गोतिया गया राय से पिछले छह साल से एक बिघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। लालबिहारी यादव कल देर रात बिहटा के फैक्ट्री से काम कर वापस अपने घर लौट रहा था। उसी वक्त गांव के ही अजीत कुमार और संतोष कुमार अपने परिजनों के साथ मिलकर लाठी डंडा और लोहे के रॉड से मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान लालबिहारी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट होते देख मृतक की पत्नी चिंता देवी मौके पर अपने पति को बचाने के लिए पहुँची तो तब तक लालबिहारी की मौत हो चुकी थी।






https://youtu.be/SavMrAlM-tc




वही घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सम्राट दीपक घटना स्थल पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मामले में मृतक की पत्नी चिंता देवी के बयान पर पुलिस ने लिखित प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अजीत कुमार, संतोष कुमार, गया राय, राजकुमार राय, सुनील राय, देवेंद्र राय, राहुल कुमार, रोहित कुमार समेत दस लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया हैं। पुलिस ने मामले में पुलिस द्वारा त्वरित करवाई करते हुए राहुल कुमार और रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।



पटना (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन में अपराधियों का तांडव जारी है। वही इसी बीच अपराधियों ने दिन दहाड़े एक रिटायर्ड दरोगा को गोली मारकर हत्या कर दी हैं।









घटना राजधानी पटना के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के नुरूद्दीनपुर की हैं, जहां रिटायर्ड दरोगा सुनील सिंह को अपरधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। गोली लगते ही सुनील सिंह मौके पर ही दम तोड़ दिया और अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद खुलेआम हथियार लहराते भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।






https://youtu.be/hy2Y_D3T-vc




साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में वयाप्त आक्रोश जताया है। वही मृतक दारोगा के परिजनों ने अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस से मांग की हैं ।



पटना (न्यूज सिटी)। इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई हैं, जहां एक पिता ने अपने ही बच्चा का जान ले ली।






https://youtu.be/PFdChpQjwpw




मामला बिहटा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव की है, जहां हैवान पिता ने अपने ही दो साल के मासूम बेटे की बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान मासूम बेटा पिता की पिटाई से काफी देर तक रोता-तडपता रहा। लेकिन कठोर दिल बाप ने एक भी नही सुनी औऱ बच्चे का बेरहमी से पिटता रहा और उसे भद्दी भद्दी गालियां देता रहा। इससे भी पिता का दिल नहीं भरा तो बेटे को दो मंजिले मकान की छत से नीचे फेंक दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चा को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मासूम ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।









वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। वही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने कहा कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर ली गयी है।