Articles by "TEJASWI"
Showing posts with label TEJASWI. Show all posts

पटना (न्यूज़ सिटी। बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉo निखिल आनंद ने तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “तेजस्वी यादव हाथ जोड़कर पहले अपनी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं से सार्वजनिक अपील और विनती करें कि सरकार और जनता के साथ सहयोग करें। फिर उसके बाद इस कोरोना संकटकाल में राजनीतिक अफवाह- प्रोपोगंडा फैलाने के लिए हाथ जोड़कर जनता से माफ़ी मांगें।“









निखिल आनंद ऩे कहा कि तेजस्वी यादव ट्वीटर पर वीडियो पोस्ट कर अनर्गल प्रलाप न करें। इस मानवीय संवेदना के दौर में भाजपा या जदयू में से कोई भी न तो पोस्टर लगवा रहा है और न ही कोई राजनीति कर रहा है। लेकिन कोरोना काल में आपके ही निर्देश पर राजद ने बिहार आने वाले अप्रवासी श्रमिक भाईयों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के लिए मुहिम चलाया हुआ है। भाजपा- जदयू को नसीहत देने का तो सोचिए ही मत, पहले अपनी राजनीतिक हैसियत इस काबिल बना लिजिए कि आप अपनी पार्टी ठीक से संभाल सकें। अपने गिरेबान में झांकिए और उधार का ज्ञान मत बाँचिए।






https://www.youtube.com/watch?v=iYOOKGrGtGY




गौरतलब है कि तेजस्वी ने एक वीडियो ट्वीट कर भाजपा- जदयू पर हमला करते हुए लिखा है कि, “मेरी हाथ जोड़कर बिहार सरकार से विनम्र विनती है कि कृपया आप BJP और JDU का बैनर, झंडा व बड़े नेताओं के बड़े कट-आउट लगा लीजिए लेकिन भूखे श्रमिक भाईयों के पेट पर लात मत मारिए। “